न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में ब्लॉक हुआ रॉयटर्स का X अकाउंट! ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी गलती या कुछ और? जानिए केंद्र सरकार ने क्या दी सफाई

भारत में रॉयटर्स का एक्स (Twitter) अकाउंट कानूनी कारणों से ब्लॉक कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सफाई मांगी है और एक्स को आदेश हटाने को कहा है। जानिए क्या है ऑपरेशन सिंदूर से इसका संबंध।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 3:03:13

भारत में ब्लॉक हुआ रॉयटर्स का X अकाउंट! ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी गलती या कुछ और? जानिए केंद्र सरकार ने क्या दी सफाई

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स का एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट भारत में ‘कानूनी मांग के कारण’ अचानक बंद कर दिया गया है, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है। एक्स की ओर से प्रदर्शित एक संक्षिप्त नोटिस में केवल इतना बताया गया कि यह कार्रवाई किसी कानूनी मांग के चलते की गई है। हालांकि, अब तक इस कदम की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, जिससे यूजर्स और मीडिया हलकों में कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सरकारी सूत्रों ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि हाल में किसी तरह की नई कानूनी मांग नहीं उठाई गई है। दरअसल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान केंद्र सरकार ने कई एक्स अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक करने का आदेश दिया था, जिसमें रॉयटर्स का अकाउंट भी शामिल था। हालांकि, तब यह अकाउंट अवरुद्ध नहीं हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, अब एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी एक्स ने उस पुराने आदेश को लागू कर दिया है और भारत में रॉयटर्स का एक्स हैंडल बंद कर दिया गया है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि सरकार इस वक्त इसे प्रासंगिक नहीं मान रही और एक्स से स्पष्ट सफाई मांगी गई है।

सरकार का कहना है कि उन्होंने एक्स को इस मुद्दे पर संपर्क किया है और रॉयटर्स का अकाउंट दोबारा एक्टिव करने की मांग की है। एक अधिकारी ने बताया, “7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत एक आदेश जारी किया गया था, लेकिन उस वक्त इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब एक्स ने शायद गलती से उस आदेश को लागू कर दिया है।”

केंद्र सरकार का रुख साफ है—वह पारदर्शिता चाहती है और इस तकनीकी या प्रशासनिक चूक को जल्द से जल्द ठीक कराना चाहती है। अब देखना यह होगा कि एक्स कब तक रॉयटर्स का अकाउंट भारत में दोबारा चालू करता है और क्या इसकी कोई ठोस वजह सार्वजनिक रूप से बताई जाएगी या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल