न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Reliance AGM: मुकेश अंबानी ने पेश की नई AI कंपनी, गूगल और मेटा संग मिलकर रचा बड़ा प्लान

रिलायंस AGM 2025 में मुकेश अंबानी ने ‘रिलायंस इंटेलिजेंस’ नाम की नई AI कंपनी लॉन्च की। गूगल और मेटा के साथ साझेदारी कर भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के वैश्विक हब बनाने का संकल्प लिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 29 Aug 2025 4:18:57

Reliance AGM: मुकेश अंबानी ने पेश की नई AI कंपनी, गूगल और मेटा संग मिलकर रचा बड़ा प्लान

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 29 अगस्त को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘रिलायंस इंटेलिजेंस’ नाम की नई कंपनी की शुरुआत की। यह संस्था पूरी तरह रिलायंस की स्वामित्व वाली होगी और इसका मुख्य मकसद भारत को वैश्विक स्तर पर AI तकनीक का अग्रदूत बनाना है। चेयरमैन मुकेश अंबानी ने AGM के मंच से ऐलान किया कि रिलायंस अब टेलीकॉम, रिटेल और एनर्जी से आगे बढ़कर खुद को एक “डीप-टेक एंटरप्राइज” के रूप में स्थापित करेगा।

चार बड़े मिशन पर काम करेगी रिलायंस इंटेलिजेंस

इस नई इकाई की रणनीति चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित होगी–

जामनगर में गीगावॉट क्षमता वाला अत्याधुनिक AI-रेडी डेटा सेंटर का निर्माण

वैश्विक टेक्नोलॉजी कंपनियों और ओपन-सोर्स समुदाय के साथ गहरी साझेदारी

शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और MSMEs में AI समाधानों का प्रसार

भारतीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वस्तरीय AI टैलेंट को जोड़ना

गूगल के साथ “गहरी साझेदारी”

इस विज़न को हकीकत बनाने के लिए रिलायंस ने गूगल और मेटा जैसी टेक दिग्गजों से हाथ मिलाया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि दोनों कंपनियां मिलकर जेमिनी AI मॉडल्स को रिलायंस के कारोबार में शामिल करेंगी। इसके अलावा, जामनगर में ग्रीन एनर्जी से संचालित क्लाउड रीजन तैयार किया जाएगा। साथ ही AI-सक्षम स्मार्टफोन और एक्सटेंडेड-रियलिटी डिवाइसेज़ का भी संयुक्त विकास होगा। पिचाई ने यह भी स्पष्ट किया कि गूगल क्लाउड अब रिलायंस का सबसे बड़ा पब्लिक क्लाउड पार्टनर बनने जा रहा है।

मेटा के साथ संयुक्त उद्यम

वहीं, मेटा ने रिलायंस के साथ मिलकर एक ज्वाइंट वेंचर शुरू करने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य भारतीय व्यवसायों और सरकारी संगठनों के लिए सुरक्षित और स्थानीय जरूरतों के अनुसार तैयार AI प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि भारत का हर नागरिक AI तक आसानी से पहुंच सके और आने वाले समय में सुपरइंटेलिजेंस का भी लाभ उठा सके। यह साझेदारी इस बात का उदाहरण बनेगी कि ओपन-सोर्स AI को राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षित ढंग से कैसे स्केल किया जा सकता है।”

पारंपरिक कारोबार से नई दिशा की ओर

रिलायंस का यह कदम उस समय आया है जब कंपनी अपने पुराने ऑयल-टू-केमिकल्स बिज़नेस से आगे बढ़कर डिजिटल सर्विसेज और क्लीन एनर्जी पर फोकस कर रही है। बीते कुछ वर्षों में जियो को भारत का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर बनाने, रिलायंस रिटेल को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने और ग्रीन एनर्जी गीगा-फैक्ट्रीज़ में अरबों का निवेश करने के बाद, अब अंबानी ने AI को अगला बड़ा ग्रोथ इंजन घोषित किया है।

हर भारतीय तक AI पहुंचाने का संकल्प

रिलायंस की 48वीं AGM में मुकेश अंबानी ने स्पष्ट किया, “जियो ने भारत के हर नागरिक तक डिजिटल क्रांति पहुंचाई थी। अब रिलायंस इंटेलिजेंस का मिशन है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी हर भारतीय की जिंदगी तक पहुंचाया जाए।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला