न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

INS विक्रांत से राजनाथ सिंह का PAK को कड़ा संदेश – हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत के हवाले किए बिना बातचीत मुमकिन नहीं

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS विक्रांत का दौरा कर ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना के साहस को सलाम किया। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद पर सख्त चेतावनी दी और हाफिज सईद व मसूद अजहर को भारत को सौंपने की मांग की।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 30 May 2025 2:23:53

INS विक्रांत से राजनाथ सिंह का PAK को कड़ा संदेश – हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत के हवाले किए बिना बातचीत मुमकिन नहीं

ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय नौसेना के INS विक्रांत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय नौसेना द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस और शक्ति को नमन किया। उन्होंने नौसैनिकों की वीरता की सराहना करते हुए पाकिस्तान को भी सख्त चेतावनी दी।

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकिस्तान के हित में यही होगा कि वह अपनी जमीन पर पल रहे आतंकवाद के अड्डों को खुद ही समाप्त कर दे। इसकी शुरुआत उसे हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकियों को भारत को सौंपकर करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “ये दोनों न सिर्फ भारत की मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में हैं, बल्कि संयुक्त राष्ट्र की भी आतंकवादी सूची में शामिल हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि हाफिज सईद मुंबई हमले का गुनहगार है और उसके संगठन ने समुद्री मार्ग से भारत की आर्थिक राजधानी में जो तबाही मचाई, उसका न्याय अब होना ही चाहिए — और वह पाकिस्तान में संभव नहीं है। मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को हाल ही में भारत लाया गया है, जो इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

बातचीत तभी संभव जब पाकिस्तान गंभीर हो

राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बार-बार भारत से बातचीत की पेशकश कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी इसी बात को दोहराया है। लेकिन भारत ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगर कोई बातचीत होगी, तो वह आतंकवाद और पीओके जैसे मुद्दों पर ही होगी। उन्होंने दोहराया कि यदि पाकिस्तान वास्तव में संवाद को लेकर गंभीर है, तो उसे हाफिज सईद और मसूद अजहर जैसे आतंकियों को सौंपना होगा ताकि न्याय हो सके।

INS विक्रांत से नौसेना को मिला प्रोत्साहन

INS विक्रांत पर मौजूद नौसैनिकों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, “ये बेहद रोचक बात है कि पाकिस्तान स्वयं भारतीय नौसेना की ताकत से वाकिफ है। 1971 इसका जीता-जागता उदाहरण है जब भारतीय नौसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान का विभाजन हुआ था। अगर ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना पूरी शक्ति से सामने आई होती, तो पाकिस्तान दो नहीं, शायद चार टुकड़ों में बंट जाता।”

उन्होंने नौसैनिकों से आह्वान किया कि वे अपनी तैयारियों में कभी कोई ढील न दें। “जो अब तक हुआ है, वह केवल वॉर्मअप था। अगर पाकिस्तान दोबारा किसी दुस्साहस की कोशिश करता है, तो इस बार नौसेना भी हरकत में आएगी — और तब नतीजा क्या होगा, यह सिर्फ ईश्वर ही जानता है।”

चेतावनी: अगली बार शुरुआत भी नौसेना करेगी

राजनाथ सिंह ने तीखे लहजे में कहा, “जरा सोचिए, जो फौज चुप रहकर भी दुश्मन को बोतल में बंद कर सकती है, वह अगर बोलने लगे तो क्या दृश्य होगा? इस बार पाकिस्तान को भारतीय नौसेना की फायर पावर का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन पूरी दुनिया जानती है कि अगर अगली बार पाकिस्तान ने कोई नापाक हरकत की, तो ओपनिंग भी हमारी नेवी के हाथों से ही होगी।”

उन्होंने पाकिस्तान को यह साफ संदेश दिया कि आतंकवाद का खेल, जिसे वह आजादी के समय से खेलता आ रहा है, अब समाप्ति की ओर है। “अब जब भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ कोई आतंकी हरकत करेगा, तो न सिर्फ उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा, बल्कि हर बार की तरह उसकी पराजय भी निश्चित होगी।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की मांग पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- ‘प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए’
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
ट्रंप ने ईरान का सात दिन का युद्धविराम प्रस्ताव ठुकराया, अमेरिकी हमले फिर शुरू होने की रिपोर्ट
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
हिमाचल में SIR के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज, सभी जिलों में प्रदर्शन की तैयारी
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
महाराष्ट्र में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव, तीन कोचों की खिड़कियां टूटीं; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गणपति विसर्जन के बाद जुहू बीच की सफाई में जुटे बच्चे और वॉलंटियर्स, अमृता फडणवीस ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
फॉर्म-47 और आतंकवाद के सवालों तक पहुंची UN की बहस, पत्रकारों ने घेरा तो जवाब दिए बिना निकल गए शहबाज
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘होमब्रेकर’ कहे जाने पर कोमल रानी का सुनीता आहूजा को जवाब, बोलीं- ‘पहले से टूटे घर में…’
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
‘चप्पल खाओगे?’ आंटी ने बात को सीरियस ले लिया, बना डाली ऐसी डिश कि रेसिपी हो गई वायरल
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बयानबाजी तेज, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद ने कहा- हम किसी से भीख नहीं मांग रहे
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
रितेश देशमुख-जेनेलिया ने बच्चों संग बप्पा को दी विदाई, की पूजा-अर्चना, शेयर किया खास वीडियो
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में ईरान को हराकर जीता गोल्ड मेडल
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
Google के 28वें बर्थडे पर ऐसा सजा बेंगलुरु ऑफिस, तीन मंजिला केक से लेकर मिठाइयों तक ने खींचा ध्यान
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
नई बहू बनकर आईं यामी गौतम, ‘भाभी तबाही’ में दिखा मोहिनी का अनोखा अंदाज
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद
माता-पिता के तलाक को याद कर भावुक हुईं रिति तिवारी, बोलीं- पापा को लंबे समय तक थी परिवार के फिर साथ आने की उम्मीद