न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीजेपी की नई संगठनात्मक टीम से मिले पीएम मोदी, युवाओं से संवाद बढ़ाने पर जोर

पीएम मोदी ने बीजेपी की नई संगठनात्मक टीम से मुलाकात की। बैठक में युवाओं से जुड़ाव, संगठन मजबूती, सरकारी योजनाओं और अनुशासन पर जोर दिया गया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 23 Aug 2026 7:52:11

बीजेपी की नई संगठनात्मक टीम से मिले पीएम मोदी, युवाओं से संवाद बढ़ाने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी की नई संगठनात्मक टीम के साथ हुई इस मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत करने और लोगों से जुड़ाव बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

बैठक के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक बैठकें नए विचारों और नजरिए पर केंद्रित होती हैं। उनका उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ जुड़ाव को और गहरा करना है। प्रधानमंत्री ने नई संगठनात्मक टीम और पार्टी के सहयोगियों के साथ हुई बातचीत को अच्छा बताया। उन्होंने बैठक की एक तस्वीर भी साझा की।

युवाओं से जुड़ाव बढ़ाने पर फोकस

पीएम मोदी की नई टीम के साथ यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब बीजेपी जेनजी आउटरीच प्रोग्राम के जरिए युवाओं के साथ अपना संपर्क बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इससे एक दिन पहले नितिन नवीन ने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली परिचय बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक के साथ नए पदाधिकारियों की संगठनात्मक जिम्मेदारियों की औपचारिक शुरुआत हुई।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में भी युवाओं के मुद्दे को प्रमुखता दी गई। नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से युवाओं के साथ अधिक संवाद कायम करने और उनके साथ संगठन का जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया।

'नेशन फर्स्ट' की भावना से काम करने का निर्देश

बैठक में संगठन के कामकाज के साथ पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों को 'नेशन फर्स्ट' की भावना के साथ काम करने और संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करने की बात कही गई। पदाधिकारियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।

keywords:
pm modi,bjp new team,bjp national office bearers,nitin naven,bjp youth outreach,gen z outreach,bjp organization,bjp meeting,youth connect,bjp headquarters

आचरण और अनुशासन पर भी जोर

राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में सार्वजनिक जीवन में संयम और अनुशासन बनाए रखने को लेकर भी निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों से अपने आचरण और व्यवहार में अनुशासन रखने की नसीहत दी गई।

राजनीतिक मुद्दों पर विपक्ष के सवालों और आरोपों का जवाब तथ्यों के आधार पर देने पर भी जोर रहा। पदाधिकारियों को राजनीतिक विषयों पर तथ्यात्मक और प्रभावी तरीके से अपनी बात रखने के लिए कहा गया।

रविवार को संगठन की समीक्षा बैठक

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को संगठन के कामकाज की समीक्षा के लिए बैठक करने वाले हैं। इसमें सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और प्रभारी शामिल होंगे। बैठक सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय में प्रस्तावित है।

इस दौरान चुनावी राज्यों, जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब शामिल हैं, में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। पार्टी की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों और संगठन से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होने की बात कही गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर