न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झमाझम बारिश और बर्फबारी का डबल अटैक, जम्मू से यूपी तक 7 राज्यों में मौसम अलर्ट

उत्तर भारत में मौसम का डबल अटैक। जम्मू से यूपी तक 7 राज्यों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट। IMD ने जारी की चेतावनी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 02 Feb 2026 8:38:55

झमाझम बारिश और बर्फबारी का डबल अटैक, जम्मू से यूपी तक 7 राज्यों में मौसम अलर्ट

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम का रुख बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के सात राज्यों में आंधी-पानी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड एक बार फिर बढ़ने के आसार हैं।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के मुताबिक, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो रहे हैं, जिनका असर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर साफ तौर पर दिखेगा। इसके चलते 2 और 3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, इन सिस्टम्स का प्रभाव उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी देखने को मिलेगा, जहां कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा सकती है।

north india weather alert,rain snowfall alert india,western disturbance india,imd weather forecast,jammu kashmir snowfall,himachal snowfall update,uttar pradesh rain alert,delhi ncr weather today,punjab haryana rain alert,rajasthan rain hailstorm,madhya pradesh weather alert

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

आईएमडी ने जिन राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, उनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

2 और 3 फरवरी को इन राज्यों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 2 और 3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, 2 फरवरी को उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के मौसम में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुछ जिलों में जहां घना कोहरा छाया रह सकता है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कुछ जिलों में ठंड के साथ घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है।

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में आज तेज बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। जिन जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, उनमें राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मैहर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना और मऊगंज शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में 10 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज 10 फरवरी तक बदला रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी की रात से ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 3 फरवरी को कई स्थानों पर हल्की बारिश होगी, जबकि ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी जारी रह सकती है। 4 से 6 फरवरी तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जबकि 7 फरवरी को एक बार फिर कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से बढ़ी रौनक

हिमाचल प्रदेश में फरवरी की शुरुआत बर्फबारी के साथ हुई है। शिमला जिले के शिलारू और कुल्लू के कोठी इलाके में करीब 5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं, मनाली में सबसे ज्यादा 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे पर्यटन स्थलों की खूबसूरती और भी निखर गई है। आने वाले दिनों में भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रह सकता है।

राजस्थान में भी दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर

राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ सहित कई जिलों में सुबह हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 और 3 फरवरी को राज्य के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है।

पंजाब और हरियाणा में अलर्ट जारी

पंजाब के मौसम की बात करें तो सोमवार को राज्य के 9 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 11 जिलों में धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हरियाणा में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है। बीते शनिवार को कई इलाकों में जमकर ओलावृष्टि हुई थी, जिससे मौसम अचानक ठंडा हो गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला