न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नितिन गडकरी के सैटेलाइट टोल प्रोजेक्ट को झटका, नागरिकों की निजता और सुरक्षा कारण बने बाधा

नितिन गडकरी के सैटेलाइट आधारित टोल कलेक्शन प्रोजेक्ट को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। नागरिकों की निजता और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए योजना को रोक दिया गया। अब मंत्रालय ANPR-FASTag तकनीक पर काम कर रहा है, जिससे हाईवे पर वाहनों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Dec 2025 10:50:08

नितिन गडकरी के सैटेलाइट टोल प्रोजेक्ट को झटका, नागरिकों की निजता और सुरक्षा कारण बने बाधा

केंद्र सरकार की बहुप्रतीक्षित सैटेलाइट आधारित टोल कलेक्शन योजना अब फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दी गई है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की यह योजना राष्ट्रीय राजमार्गों को टोल प्लाजा मुक्त करने और "जितनी दूरी, उतना टोल" के सिद्धांत पर आधारित थी, लेकिन नागरिकों की निजता और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे स्थगित किया गया है।

निजता और सुरक्षा को लेकर चिंता

इस योजना के तहत हर वाहन में ऑन-बोर्ड यूनिट (OBU) ट्रैकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य था। इससे वाहन की लोकेशन, गति, स्टॉपेज और गंतव्य की जानकारी लगातार रिकॉर्ड होती रहती। अधिकारियों का कहना है कि इस डाटा के दुरुपयोग से आम नागरिकों के निजी जीवन में दखल और वीआईपी मूवमेंट जैसी संवेदनशील जानकारियां लीक होने का खतरा था। यही कारण है कि योजना पर फिलहाल रोक लगाई गई है।

ट्रायल अनुभव और योजना की रूपरेखा

सरकार ने इस तकनीक का ट्रायल बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे और हरियाणा के कुछ हिस्सों में किया था। योजना के अनुसार, वाहन जितनी दूरी तय करेगा, सैटेलाइट के जरिए उतनी ही राशि सीधे बैंक खाते से कटनी थी। इसे लागू करने का उद्देश्य हाईवे पर निर्बाध और बाधा-मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करना था।

अब एएनपीआर पर ध्यान

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने बताया कि सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह योजना स्थगित कर दी गई है। इसके बजाय मंत्रालय अब ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक पर काम कर रहा है। इस प्रणाली में वाहन में किसी डिवाइस की जरूरत नहीं होगी। हाईवे पर लगे कैमरे नंबर प्लेट पढ़कर मौजूदा FASTag वॉलेट से टोल राशि काट देंगे, जिससे तकनीकी और निजता संबंधित समस्याओं से बचा जा सकेगा।

सरकार की सफाई

अप्रैल में मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि 1 मई 2025 से सैटेलाइट आधारित टोलिंग लागू करने की कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित टोल प्लाजा पर "ANPR-FASTag आधारित बाधा-रहित टोलिंग प्रणाली" ही लागू की जाएगी, जिससे वाहनों की आवाजाही तेज और सुरक्षित बनी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला