न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टैरिफ की धमकियों के बीच बोले भागवत – आजकल ‘सांप जैसे भी दोस्त’ बना लिए जाते हैं, ट्रंप–आसिम मुनीर रिश्तों पर बड़ा तंज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने चुभता बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे हैं जहां "सांप जैसे भी दोस्त बनाए जा रहे हैं"। भागवत ने अमेरिका पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए भारत की ताकत और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Sep 2025 3:44:52

टैरिफ की धमकियों के बीच बोले भागवत – आजकल ‘सांप जैसे भी दोस्त’ बना लिए जाते हैं, ट्रंप–आसिम मुनीर रिश्तों पर बड़ा तंज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ की धमकियों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने एक चुभता हुआ बयान दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे हालात बन गए हैं कि “सांप जैसे भी दोस्त बना लिए जाते हैं।” भागवत ने अमेरिका पर अप्रत्यक्ष वार करते हुए कहा कि भारत की बढ़ती ताकत से घबराकर वह उन देशों से दोस्ती करने में जुटा है जो असल में उसके लिए ही खतरा हैं। उनका कहना था कि इस दिखावटी नज़दीकी का मकसद भारत पर दबाव बनाना है।

अमेरिका पर निशाना


एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने बिना नाम लिए कहा कि, “आज बहुतों के मन में यह चिंता है कि भारत बड़ा हो गया तो क्या होगा। इसी डर से टैरिफ लगाया जा रहा है। लेकिन जिससे सच में खतरा है, उसी को गले लगाया जा रहा है ताकि उसके सहारे भारत पर दबाव डाला जा सके। पर सवाल यह है कि सात समुंदर पार बैठे लोगों को भारत से इतना डर क्यों लग रहा है?”

सांप की कहानी सुनाकर दिया संदेश


अपने संबोधन के दौरान भागवत ने एक कहानी भी सुनाई। उन्होंने कहा कि एक बार रास्ते पर रहने वाला जहरीला सांप लोगों को डराता था। जब तथागत (गौतम बुद्ध) उस रास्ते से निकले तो लोगों ने उन्हें रोका। लेकिन तथागत ने साहस दिखाया और आगे बढ़ गए। सांप ने फन समेट लिए और उन्हें जाने दिया। भागवत ने कहा कि यह कथा सिखाती है कि जब इंसान आत्मज्ञान प्राप्त कर लेता है तो हर परिस्थिति का सामना कर सकता है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि आज के बुद्धिजीवी इस पर सबूत मांगेंगे, लेकिन यदि वैसा ही तप किया जाए तो वैसा ही अनुभव मिलेगा।

प्रकृति और मित्रता का संदेश

भागवत ने आगे कहा कि सभी सांप विषैले नहीं होते और जहरीले सांप भी हर समय डंसते नहीं हैं। कई बार उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ दिया जाता है। आज इंसान के अंदर इतना ज्ञान आ चुका है कि सांप भी प्रकृति के मित्र माने जाने लगे हैं। यही भाव हमें असुरक्षा की भावना से मुक्त करता है।

भारत के भविष्य पर विचार

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि चाहे संघ से जुड़े लोग हों या बाहर के, हर कोई यह सोचता है कि वास्तव में “मैं कौन हूं? और शरीर के बाद क्या होगा?” यह प्रश्न आत्ममंथन का आधार है। उन्होंने जोड़ा कि एक राष्ट्र के रूप में भारत को मजबूत होकर जीना है और बड़ी भूमिका निभानी है। उनका कहना था कि दुनिया उसी की सुनती है जो स्वयं मजबूत और आत्मनिर्भर होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल