न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को बना दिया गया है वसूली का जरिया...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला

महाराष्ट्र TET 2026 पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने पर राहुल गांधी ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस ने बीजेपी को पेपर लीक सरकार बताते हुए परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 28 Jun 2026 9:00:01

‘शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को बना दिया गया है वसूली का जरिया...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर तीखा हमला

महाराष्ट्र में रविवार (28 जून, 2026) को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET 2026) पेपर लीक की आशंका के चलते रद्द कर दी गई। परीक्षा रद्द होने के बाद यह मुद्दा राजनीतिक रंग पकड़ चुका है। विपक्ष ने इस मामले को लेकर महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया है। इसी क्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार (27 जून, 2026) को महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को वसूली का माध्यम बना दिया गया है, जिसके कारण देश का हर युवा खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

राहुल गांधी बोले- यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य पर हमला


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट साझा करते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने लिखा, "एक और पेपर लीक... एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का TET। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है।"

उन्होंने आगे कहा कि "यह केवल एक पेपर लीक का मामला नहीं है, बल्कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य की चोरी है। बार-बार होने वाली ऐसी घटनाएं मेहनत करने वाले छात्रों का भरोसा तोड़ रही हैं और पूरी परीक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं।"

कांग्रेस ने BJP सरकार को बताया 'पेपर लीक सरकार'

राहुल गांधी के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने भी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से कई पोस्ट साझा करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने महाराष्ट्र TET परीक्षा रद्द होने का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार फिर पेपर लीक की वजह से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।

कांग्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, "एक और पेपर लीक। महाराष्ट्र में TET परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया, जबकि परीक्षा अगले दिन आयोजित होनी थी। लीक की घटना सामने आने के बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी।"

पार्टी ने आगे आरोप लगाया कि "भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में शायद ही कोई ऐसी परीक्षा बची हो, जिसका पेपर लीक न हुआ हो। अब यह सरकार 'पेपर लीक सरकार' के रूप में पहचानी जाने लगी है।"

NEET का भी किया जिक्र, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना


कांग्रेस ने एक अन्य पोस्ट में हाल ही में सामने आए NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद का उल्लेख करते हुए महाराष्ट्र TET पेपर लीक को उससे जोड़कर केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर सवाल उठाए। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए लिखा, "नरेंदर हो या देवेंदर... सबका पेपर लीक।"

कांग्रेस का आरोप है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी ने मांग की कि इस तरह की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि छात्रों का परीक्षा व्यवस्था पर दोबारा विश्वास कायम हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल