न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोहगढ़ किला मामला: गवाह का दावा- केतन को धक्का देने के बाद चेतन ने मुझे भी दी थी नीचे फेंकने की धमकी

लोहगढ़ किला मामले में गवाह ने दावा किया कि उसने केतन अग्रवाल को धक्का दिए जाते देखा और विरोध करने पर चेतन चौधरी ने उसे भी नीचे फेंकने की धमकी दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 28 Sep 2026 9:40:40

लोहगढ़ किला मामला: गवाह का दावा- केतन को धक्का देने के बाद चेतन ने मुझे भी दी थी नीचे फेंकने की धमकी

पुणे के लोहगढ़ किला मामले में केतन अग्रवाल की मौत की जांच के बीच एक गवाह के बयान से घटनाक्रम को लेकर नया दावा सामने आया है। गवाह ने पुलिस को दिए अपने बयान में कथित तौर पर बताया है कि उसने सिया गोयल और चेतन चौधरी को केतन के साथ किले पर देखा था और बाद में केतन को पहाड़ी से धक्का दिए जाने की घटना भी देखी। गवाह का दावा है कि जब उसने चेतन से इस बारे में सवाल किया तो उसे भी पहाड़ी से नीचे फेंक देने की धमकी दी गई।

पुलिस ने इस गवाह की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। गवाह के मुताबिक घटना के करीब पांच दिन बाद, जब मामला सामने आने लगा, तब उसने पुलिस से संपर्क किया और अपना बयान दर्ज कराया। इसके बाद उसे कथित तौर पर धमकियां मिलने लगीं। उसका कहना है कि उसे चेतावनी दी गई कि केतन के साथ जो हुआ, वही उसके साथ भी किया जा सकता है।

किले की सीढ़ियों पर सिया-केतन के पीछे चल रहा था चेतन

गवाह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ लोहगढ़ किला घूमने गया था। सीढ़ियों से ऊपर जाते समय उसने केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल को साथ चलते देखा। उसके मुताबिक चेतन चौधरी दोनों का पीछा कर रहा था और उसने हुडी पहन रखी थी।

गवाह के अनुसार उसने चेतन से इतनी गर्मी में हुडी पहनने को लेकर सवाल भी किया था। इसके कुछ देर बाद चेतन एक मंदिर के पास बैठ गया, जबकि सिया और केतन आगे निकल गए।

पेट में दर्द के कारण कुछ देर के लिए वहां से हट गया था गवाह

गवाह ने बताया कि उसके पेट में ऐंठन होने लगी थी, इसलिए वह कुछ समय के लिए वहां से अलग हो गया। बाद में जब वह वापस लौटा तो उसने सिया को चेतन की तरफ किसी तरह का इशारा करते हुए देखा।

गवाह के दावे के मुताबिक इसके बाद सिया ने बैठकर केतन के पैर पर लात मारी। इसी दौरान चेतन दौड़कर आया और उसने पीछे से केतन को जोर से धक्का दे दिया। गवाह ने बताया कि इस घटना के बाद उसकी चेतन से बहस भी हुई।

जब उसने चेतन से पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसके मुताबिक चेतन ने उसे भी पहाड़ी से नीचे गिरा देने की धमकी दी। गवाह के इस बयान की पुलिस जांच कर रही है।

घटना के बाद तबीयत बिगड़ने का भी दावा

गवाह के अनुसार घर लौटने के बाद उसे बुखार हो गया और शरीर में तेज दर्द होने लगा। बाद में जब केतन की मौत से जुड़ी खबरें मीडिया में सामने आईं, तब उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया और घटना से जुड़ी जानकारी जांच टीम को दी।

इस मामले में एक अन्य गवाह ने भी चेतन से सीधे मिलने का दावा किया है। उसके मुताबिक जब वह किले पर चढ़ रहा था, तब उसने चेतन को हुडी पहने देखा था। उसने भी चेतन से गर्मी में हुडी पहनने को लेकर सवाल किया था, लेकिन कथित तौर पर चेतन ने कोई जवाब नहीं दिया।

पुलिस ने जुटाया 12 टीबी डेटा

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले से जुड़े कम से कम 12 टीबी डेटा भी इकट्ठा किए हैं। मामले में अब तक तीन गवाह सामने आने की बात कही गई है। पुलिस गवाहों से मिली जानकारी और उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

इस मामले में सिया गोयल के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के अलावा रितेश हंगे को भी गिरफ्तार किया गया है। रितेश को चेतन का दोस्त बताया गया है। केतन अग्रवाल की मौत से जुड़े मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ने के साथ गवाहों के बयानों और अन्य साक्ष्यों की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

विराट कोहली ने फिर रचा इतिहास, रन चेज में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ अब सचिन-धोनी से आगे निकलने की बारी
विराट कोहली ने फिर रचा इतिहास, रन चेज में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ अब सचिन-धोनी से आगे निकलने की बारी
बैंक हड़ताल टली, लेकिन 5 डे वर्किंग पर सरकार की मंजूरी नहीं; जानिए किन मांगों पर बनी सहमति
बैंक हड़ताल टली, लेकिन 5 डे वर्किंग पर सरकार की मंजूरी नहीं; जानिए किन मांगों पर बनी सहमति
सिंगरौली की 30 वर्षीय इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या, 2024 में जीता था मिस प्रेटी इंडिया का खिताब
सिंगरौली की 30 वर्षीय इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने की आत्महत्या, 2024 में जीता था मिस प्रेटी इंडिया का खिताब
शुभमन गिल ने कुलदीप यादव को बताया गेमचेंजर, विराट कोहली की बल्लेबाजी पर भी कही बड़ी बात
शुभमन गिल ने कुलदीप यादव को बताया गेमचेंजर, विराट कोहली की बल्लेबाजी पर भी कही बड़ी बात
स्मृति ईरानी बनेंगी राज्यसभा सांसद? यूपी में BJP के उम्मीदवारों को लेकर हलचल
स्मृति ईरानी बनेंगी राज्यसभा सांसद? यूपी में BJP के उम्मीदवारों को लेकर हलचल
फरीदाबाद में 250 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत, 10 घंटे बाद निकाला गया शव
फरीदाबाद में 250 फीट गहरे खुले बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत, 10 घंटे बाद निकाला गया शव
रिकॉर्ड नहीं बल्कि हर मैच में बेहतर करने की चुनौती है सबसे अहम: विराट कोहली
रिकॉर्ड नहीं बल्कि हर मैच में बेहतर करने की चुनौती है सबसे अहम: विराट कोहली
भगत सिंह जयंती पर सीएम योगी की ‘पाती’, युवाओं से बोले- साहस अपनाएं, किताबों को बनाएं अपना मित्र
भगत सिंह जयंती पर सीएम योगी की ‘पाती’, युवाओं से बोले- साहस अपनाएं, किताबों को बनाएं अपना मित्र
लोहगढ़ किला मामला: गवाह का दावा- केतन को धक्का देने के बाद चेतन ने मुझे भी दी थी नीचे फेंकने की धमकी
लोहगढ़ किला मामला: गवाह का दावा- केतन को धक्का देने के बाद चेतन ने मुझे भी दी थी नीचे फेंकने की धमकी
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘हैवान’ के फ्लॉप होने पर प्रियदर्शन ने मानी बात, बोले- अक्षय कुमार के साथ अब नॉन-कॉमेडी फिल्म नहीं करूंगा
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘रामायण’ के दो नए पोस्टर हुए जारी, रणबीर-साई की जोड़ी के साथ यश के रावण लुक ने खींचा ध्यान
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
‘धुरंधर’ के बाद सौम्या टंडन को मिला सूरज बड़जात्या का साथ, नई फिल्म के सेट से तस्वीरें शेयर कर लिखा भावुक नोट
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
मुश्ताक खान को आखिरी सलाम देने क्यों नहीं पहुंचे बड़े सितारे? रजा मुराद ने उठाया सवाल, बोले- ‘कल ये चेहरा भी मुरझा जाएगा’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’
‘डूबता राजनीतिक करियर’ वाले तंज पर भड़के शहजाद, स्वरा से बोले- ‘अपने पति की चिंता कीजिए’