न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार की इस योजना में लगाएं पैसा और पाएं डबल रिटर्न – वो भी बिना जोखिम!

किसान विकास पत्र (KVP) भारत सरकार की भरोसेमंद स्कीम है, जिसमें आपका पैसा लगभग 9.5 साल में दोगुना हो जाता है। सिर्फ ₹1000 से निवेश की शुरुआत करें और सुरक्षित भविष्य की नींव रखें। इसमें प्रीमैच्योर विदड्रॉल, टैक्स छूट और सरकार की गारंटी जैसे कई फायदे शामिल हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 12:23:12

सरकार की इस योजना में लगाएं पैसा और पाएं डबल रिटर्न – वो भी बिना जोखिम!

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसका भविष्य सुरक्षित हो और अपने परिवार के लिए एक बेहतर जिंदगी बनाई जा सके। इसी को ध्यान में रखते हुए, हम अक्सर अलग-अलग योजनाओं में निवेश करते हैं ताकि भविष्य में हमें अच्छा खासा मुनाफा मिल सके। आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ आपका पैसा डबल करती है, बल्कि इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें धोखा या नुकसान का कोई डर ही नहीं—क्योंकि इसके पीछे खड़ी है खुद भारत सरकार। हम बात कर रहे हैं किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) की, जो आज भी लोगों के बीच भरोसे का दूसरा नाम है।

इतने दिनों में पैसा हो जाता है डबल

किसान विकास पत्र एक ऐसी सर्टिफिकेट स्कीम है, जो देश में छोटे निवेशकों को भी सुरक्षित बचत की सुविधा देती है। पोस्ट ऑफिस द्वारा 1988 में शुरू की गई इस सरकारी स्कीम में यदि आप निवेश करते हैं, तो 115 महीनों यानी लगभग साढ़े 9 साल में आपकी जमा राशि दोगुनी हो जाती है। और अच्छी बात ये है कि आप इसकी शुरुआत महज 1000 रुपये से कर सकते हैं, जिससे यह योजना आम लोगों की पहुंच में बनी रहती है। इसमें मिलने वाला 7.5% का ब्याज दर इसे और भी फायदेमंद बनाता है।

यह है स्कीम की खासियत

इस योजना की एक और अच्छी बात ये है कि 10 साल से ज्यादा उम्र का बच्चा भी इसमें निवेश कर सकता है, जिससे आप अपने बच्चों के भविष्य को भी सुरक्षित बना सकते हैं। इस स्कीम की मैच्योरिटी अवधि लगभग 10 साल की है, लेकिन यदि आपको पैसों की ज़रूरत जल्दी पड़ जाए तो 2 साल 6 महीने के बाद आप प्रीमैच्योर विदड्रॉल भी कर सकते हैं।

यह स्कीम नॉमिनी सुविधा के साथ आती है और खास बात यह भी है कि इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत आपको 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट भी मिलता है। यानी पैसा न सिर्फ सेफ है बल्कि टैक्स सेविंग का भी शानदार मौका है।

कैसे खरीदें किसान विकास पत्र?

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया बेहद आसान है:

- सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या सरकारी बैंक में जाएं।

- वहां से किसान विकास पत्र योजना का एप्लीकेशन फॉर्म लें और सावधानीपूर्वक सभी जानकारी भरें।

- पासपोर्ट साइज फोटो लगाएं, अंगूठे का निशान या सिग्नेचर करें और ज़रूरी दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी अटैच करें।

- इसके बाद फॉर्म जमा कर दें।

- अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC हेल्पलाइन नंबर 1800 266 6868 पर कॉल भी कर सकते हैं।

- कुछ निजी बैंक जैसे HDFC, ICICI, IDBI अब KVP अकाउंट ऑनलाइन खोलने की सुविधा भी देते हैं।

इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी ज़रूरत

- पहचान पत्र (Identity Proof)

- एड्रेस प्रूफ (Address Proof)

- आधार कार्ड

- अगर आप ₹50,000 से ज्यादा निवेश कर रहे हैं, तो PAN कार्ड अनिवार्य है।

कौन-कौन खोल सकता है खाता?

- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

- उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।

- 18 साल से कम उम्र के बच्चों के नाम पर भी अभिभावक खाता खोल सकते हैं।

- NRI इस योजना के पात्र नहीं हैं।

- सिंगल और जॉइंट दोनों तरह के अकाउंट खोले जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं