न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आज तय होगा इंडिया गठबंधन का उपराष्ट्रपति प्रत्याशी? तीन नामों पर गहमागहमी

एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है, जबकि इंडिया गठबंधन आज अपने साझा प्रत्याशी का नाम तय कर सकता है। खरगे के घर बैठक में अन्नादुरई, तिरुचि सिवा और तुषार गांधी जैसे नामों पर चर्चा तेज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 9:23:05

क्या आज तय होगा इंडिया गठबंधन का उपराष्ट्रपति प्रत्याशी? तीन नामों पर गहमागहमी

भारतीय राजनीति का सियासी माहौल एक बार फिर गरमा गया है। एनडीए ने तो महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर अपनी स्थिति साफ कर दी है, लेकिन विपक्षी इंडिया गठबंधन ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सूत्रों के अनुसार, विपक्षी खेमे की ओर से भी एक साझा उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा और इसका ऐलान आज ही हो सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष के घर होगी अहम बैठक

इंडिया ब्लॉक से जुड़े सभी प्रमुख दलों के नेताओं की बैठक आज दोपहर 12:30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से उम्मीदवार का नाम घोषित कर दिया जाएगा। विपक्ष इस चुनाव को सिर्फ एक संवैधानिक पद के लिए मुकाबला नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की जंग के तौर पर जनता के सामने रखना चाहता है।

किन दावेदारों पर हो रही चर्चा?

विपक्षी नेताओं की बातचीत में कई नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं। इनमें इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मैलस्वामी अन्नादुरई शामिल हैं, जिन्होंने चंद्रयान-1 मिशन का सफल नेतृत्व किया था। विपक्ष का मानना है कि उनका नाम वैज्ञानिक दृष्टिकोण और देश की उपलब्धियों को उजागर करेगा।

इसके साथ ही, तमिलनाडु से डीएमके सांसद तिरुचि सिवा का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है। वे संसद में अपने सक्रिय और सधी हुई भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

इसके अलावा, शुरुआती दौर की चर्चा में महात्मा गांधी के परपोते और इतिहासकार तुषार गांधी का भी उल्लेख हुआ है। विपक्ष का एक हिस्सा चाहता है कि उनका नाम इस चुनाव को वैचारिक संघर्ष और गांधीवादी विचारधारा बनाम बीजेपी की राजनीति के रूप में पेश करने का अवसर देगा। महाराष्ट्र से एक दलित बुद्धिजीवी के नाम पर भी विचार चल रहा है, जिससे सामाजिक न्याय और समानता का संदेश दिया जा सके।

एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन की सक्रियता

वहीं दूसरी ओर, एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने चुनावी रणभेरी बजाने की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को वे दिल्ली पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रिसीव किया। राजधानी पहुंचने के बाद राधाकृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की और इस चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं