न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर से लेकर नूडल्स और कॉफी तक… जानिए GST स्लैब में हुए बदलावों से क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया गया है। अब केवल 5% और 18% दरें लागू होंगी। पनीर, नूडल्स, कॉफी, रोटी जैसे सामान हुए सस्ते, जबकि तंबाकू और लग्जरी प्रोडक्ट्स महंगे होंगे। जानिए पूरी लिस्ट।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 11:11:04

पनीर से लेकर नूडल्स और कॉफी तक… जानिए GST स्लैब में हुए बदलावों से क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

नई दिल्ली में बुधवार को जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक आयोजित हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में टैक्स ढांचे में बड़े फेरबदल किए गए। अब देश में जीएसटी की केवल दो प्रमुख दरें होंगी – 5% और 18%। यानी 12% और 28% वाले स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। इसके अलावा हानिकारक और सुपर लग्जरी वस्तुओं के लिए एक नया 40% का विशेष स्लैब तय किया गया है।

किन चीजों पर घटा टैक्स और क्या हुआ सस्ता?

काउंसिल ने आम जनता और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए कई रोजमर्रा के सामान पर टैक्स कम किया है या पूरी तरह हटा दिया है।

जीरो टैक्स स्लैब में – अब यूएचटी दूध, छेना, पनीर, पिज्जा ब्रेड, रोटी और पराठा जैसे खाद्य पदार्थ टैक्स फ्री हो गए हैं।

5% स्लैब में – शैंपू, साबुन, तेल, नमकीन, पास्ता, कॉफी और नूडल्स को शामिल किया गया है।

18% स्लैब में – अब कार, बाइक, सीमेंट और टीवी पर 28% की जगह केवल 18% टैक्स देना होगा।

जीएसटी से बाहर – 33 जीवनरक्षक दवाओं को पूरी तरह छूट दी गई है, जिनमें कैंसर के तीन अहम इंजेक्शन भी शामिल हैं।

किन सामानों पर बढ़ेगा बोझ?

सरकार ने हानिकारक और लग्जरी वस्तुओं को महंगे करने का फैसला लिया है। नए 40% स्लैब में पान मसाला, सिगरेट, गुटखा, बीड़ी, तंबाकू उत्पाद और फ्लेवर्ड कार्बोनेटेड ड्रिंक्स को रखा गया है।

कब से लागू होंगे नए रेट?

बैठक के बाद उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री ने बताया कि 22 सितंबर से सभी नए टैक्स दरें लागू हो जाएंगी। यानी इस तारीख से जहां रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी, वहीं तंबाकू और लग्जरी आइटम जेब पर भारी पड़ेंगे।

राज्यों का मिला समर्थन

हिमाचल प्रदेश के मंत्री राजेश धर्माणी के अनुसार, सभी राज्यों ने जीएसटी दरों को सरल बनाने के इस प्रस्ताव को समर्थन दिया है। इससे अब पूरे देश में केवल दो प्रभावी स्लैब रहेंगे – 5% और 18%।

वित्त मंत्री का बयान

बैठक के बाद निर्मला सीतारमण ने कहा, "यह सुधार आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से किए गए हैं। किसानों, मजदूरों और मिडिल क्लास को ध्यान में रखते हुए जीएसटी ढांचे को सरल किया गया है। स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र को बड़ी राहत मिलेगी और श्रम प्रधान उद्योगों को भी मजबूती मिलेगी।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला