न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

GST स्लैब में बड़ा फेरबदल: 22 सितंबर से क्या-क्या होगा सस्ता, पूरी डिटेल जानें

जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक में बड़ा बदलाव हुआ है। अब केवल 5% और 18% टैक्स स्लैब लागू होंगे, जबकि 12% और 28% स्लैब खत्म कर दिए गए हैं। हेल्थ इंश्योरेंस, खाने-पीने का सामान, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स, सीमेंट, टीवी, जूते-चप्पल और कपड़े 22 सितंबर से होंगे सस्ते।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 10:34:03

GST स्लैब में बड़ा फेरबदल: 22 सितंबर से क्या-क्या होगा सस्ता, पूरी डिटेल जानें

भारत की कर व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। माल एवं सेवा कर (GST) परिषद की 56वीं बैठक में टैक्स स्लैब को सरल बनाने पर सहमति बनी है। अब देश में केवल दो मुख्य टैक्स दरें लागू होंगी – 5% और 18%। इसके अलावा लग्ज़री प्रोडक्ट्स के लिए 40% का अलग स्लैब भी रखा गया है। पहले प्रचलित 12% और 28% के स्लैब को खत्म कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था 22 सितंबर से लागू होगी।

स्वास्थ्य बीमा और रोज़मर्रा की ज़रूरतों पर राहत

बैठक में एक और बड़ा निर्णय लिया गया – हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर टैक्स हटा दिया गया है। इसके अलावा ज़्यादातर खाद्य और दैनिक उपयोग की वस्तुएँ अब 5% स्लैब में आ गई हैं। यानी घर का बजट पहले से हल्का महसूस होगा।

इन चीज़ों पर घटा टैक्स

अब मक्खन, घी, सूखे मेवे, कंडेंस्ड मिल्क, सॉसेज, मीट प्रोडक्ट्स, जैम-जेली, नारियल पानी, नमकीन, 20 लीटर की पानी की बोतल, फ्रूट पल्प, जूस, फ्लेवर्ड मिल्क, आइसक्रीम, पेस्ट्री, बिस्किट, कॉर्न फ्लेक्स और अनाज आधारित सामान 18% से घटकर केवल 5% GST में मिलेंगे। खुले (बिना पैक) खाद्य पदार्थ पहले की तरह ही टैक्स-फ्री रहेंगे।

पर्सनल केयर और घरेलू सामान पर भी राहत

कंघी, टूथपाउडर, दूध पिलाने की बोतल, बर्तन, साइकिल, बांस के फर्नीचर अब सिर्फ 5% टैक्स में आएंगे। इसके अलावा शैम्पू, टैल्कम पाउडर, टूथपेस्ट, ब्रश, फेस पाउडर, साबुन और हेयर ऑयल पर टैक्स 18% से घटाकर 5% कर दिया गया है।

निर्माण क्षेत्र को भी राहत मिली है – सीमेंट पर जीएसटी 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
इसी तरह छोटे पेट्रोल-डीजल वाहन और 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलें अब 18% टैक्स स्लैब में होंगी।
घरों में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट जैसे टीवी, एयर कंडीशनर, डिशवॉशर पर भी टैक्स घटाकर 18% कर दिया गया है।

जूते और कपड़े होंगे सस्ते

अब तक 1,000 रुपये तक के जूते-चप्पल और रेडिमेड कपड़े 5% स्लैब में आते थे और इससे महंगे सामान पर 12% टैक्स लगता था।
नई व्यवस्था के तहत अब 2,500 रुपये तक के जूते-चप्पल और कपड़े सिर्फ 5% टैक्स में उपलब्ध होंगे।
हालांकि 2,500 रुपये से महंगे रेडिमेड कपड़े और फुटवियर 18% स्लैब में आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला