न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तंबाकू, फास्ट फूड से लेकर शुगर ड्रिंक्स तक सब महंगा, GST दर 40% हुई

GST काउंसिल ने सिगरेट, गुटखा, पान मसाला, फास्ट फूड और शुगर ड्रिंक्स पर जीएसटी दर 28% से बढ़ाकर 40% कर दी है। जानें इसका असर आपकी जेब और रोज़मर्रा के खर्च पर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Sep 2025 8:43:28

तंबाकू, फास्ट फूड से लेकर शुगर ड्रिंक्स तक सब महंगा, GST दर 40% हुई

GST काउंसिल की हालिया बैठक से उपभोक्ताओं के लिए बड़ा झटका आया है। सरकार ने यह तय किया है कि सिगरेट, गुटखा, पान मसाला और अन्य सभी तंबाकू उत्पादों पर टैक्स का बोझ और बढ़ेगा। पहले जहां इन पर 28% जीएसटी लगता था, वहीं अब दर सीधे बढ़ाकर 40% कर दी गई है। यह संशोधित दरें 22 सितंबर 2025 से लागू होंगी। सिर्फ तंबाकू उत्पाद ही नहीं, बल्कि लग्जरी कारें, फास्ट फूड और मीठे कार्बोनेटेड ड्रिंक्स भी अब इसी श्रेणी में आ गए हैं। यानी जो चीजें पहले से ही महंगी थीं, अब और ज्यादा जेब ढीली करेंगी।

सिगरेट और पान मसाले की कीमतें आसमान छूएंगी

नई दरों का असर उपभोक्ताओं को सीधा अपनी जेब पर महसूस होगा। मान लीजिए, अभी एक पैकेट सिगरेट 256 रुपये का मिलता है, तो टैक्स बढ़ने के बाद उसकी कीमत लगभग 280 रुपये तक पहुंच जाएगी। यानी एक झटके में 24 रुपये का इजाफा। इसी तरह गुटखा, चबाने वाला तंबाकू, जर्दा और पान मसाला भी महंगे हो जाएंगे। ये सभी ‘सिन गुड्स’ (Sin Goods) की श्रेणी में रखे गए हैं और लंबे समय से इन पर भारी टैक्स और कंपनसेशन सेस लागू किया जाता रहा है।

फास्ट फूड और शुगर ड्रिंक्स भी होंगे महंगे

सरकार ने सिर्फ तंबाकू ही नहीं, बल्कि कई अन्य उत्पादों को भी 40% जीएसटी स्लैब में डाल दिया है। इसमें शामिल हैं–

- जंक फूड और फास्ट फूड

- फ्लेवर युक्त या कार्बोनेटेड मीठे ड्रिंक्स

- सुपर लग्जरी गाड़ियां और निजी विमान

- एडेड शुगर वाले उत्पाद और जर्दा

इन सभी वस्तुओं को सरकार ने ‘सिन और लग्जरी गुड्स’ की नई श्रेणी में रखा है। सरकार का तर्क है कि इनका अधिक इस्तेमाल सेहत और पर्यावरण दोनों को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए खपत पर अंकुश लगाना जरूरी है।

टैक्स वसूली का नया आधार – रिटेल सेल प्राइस

पहले तक इन उत्पादों पर टैक्स उनकी ट्रांजेक्शन वैल्यू यानी लेन-देन की कीमत पर तय होता था। अब इस व्यवस्था को बदल दिया गया है। आगे से टैक्स रिटेल सेल प्राइस (RSP) के आधार पर वसूला जाएगा। इस बदलाव का मकसद टैक्स चोरी पर रोक लगाना और कंपनियों को सख्ती से नियमों का पालन कराने का है। इसके अलावा, जब तक सेस से जुड़ी पुरानी देनदारियों की भरपाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक इन उत्पादों पर किसी तरह की राहत की उम्मीद नहीं है।

टैक्स ढांचे में बड़ा बदलाव – दो स्लैब खत्म

जीएसटी काउंसिल ने टैक्स सिस्टम को और पारदर्शी व आसान बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया है। 12% और 28% वाले दो टैक्स स्लैब को हटा दिया गया है। अब ज्यादातर वस्तुएं केवल 5% या 18% स्लैब में रहेंगी।
इससे जहां कुछ रोज़मर्रा की चीजें मध्यम वर्ग के लिए थोड़ी सस्ती हो सकती हैं, वहीं यह कदम सरकार के टैक्स संग्रह को मजबूत करेगा। साथ ही, यह भी उम्मीद है कि महंगे टैक्स के चलते लोग धीरे-धीरे तंबाकू, फास्ट फूड और मीठे ड्रिंक्स जैसे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाले सामान से दूरी बनाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला