Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शेयर बाजार में तेजी के बीच सोना-चांदी में गिरावट, 10 ग्राम गोल्ड के लिए आज देने होंगे इतने रूपये

शेयर बाजार में हल्की तेजी के बीच सोने और चांदी के दामों में गिरावट। 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के दाम 490 रुपये कम होकर 1,07,650 रुपये पर आ गए, वहीं चांदी भी सस्ती होकर 1,23,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 12:20:53

शेयर बाजार में तेजी के बीच सोना-चांदी में गिरावट, 10 ग्राम गोल्ड के लिए आज देने होंगे इतने रूपये

शेयर बाजार में आज हल्की तेजी देखी जा रही है, जहां प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स खबर लिखे जाने तक करीब 280.56 अंकों की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। हालांकि, इस बीच सोना और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट के 10 ग्राम गोल्ड के दाम 490 रुपये कम होकर 1,07,650 रुपये पर आ गए हैं। वहीं, चांदी भी 820 रुपये प्रति किलोग्राम टूटकर सस्ती हो गई है।

देशभर में सोने-चांदी के दाम

बुलियन.कॉम के अनुसार, आज सोना और चांदी दोनों ही बाजार में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी दोनों की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। दिल्ली में चांदी 1,040 रुपये सस्ती होकर 1,23,060 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है, जबकि सोना 590 रुपये गिरकर 1,07,160 रुपये पर आ गया है।

मुंबई और लखनऊ के भाव

मुंबई में सुबह 9 बजकर 50 मिनट तक 10 ग्राम गोल्ड 560 रुपये की गिरावट के साथ 1,07,380 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। चांदी के दाम भी मुंबई में घट गए हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज सोने और चांदी के भाव कम हुए हैं। लखनऊ में गोल्ड 580 रुपये टूटकर 1,07,390 रुपये पर आ गया है, जबकि चांदी 970 रुपये सस्ती होकर 1,23,380 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
MCX पर भी गिरावट

एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। 3 अक्टूबर 2025 को एक्सपायर होने वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट के दाम आज 561 रुपये घटकर 1,07,161 रुपये पर आ गए। वहीं, 5 दिसंबर 2025 को एक्सपायर होने वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट के रेट में भी लगभग 1,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के दाम 0.80% की कमी के साथ 1,23,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी