न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Gen Z आपको क्यों करे बर्दाश्त? राहुल गांधी पर BJP सांसद का तीखा पलटवार - देश छोड़ने की करो तैयारी

लोकसभा में राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया और कहा कि देश की Gen Z संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर पलटवार किया और देश छोड़ने की चेतावनी दी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 11:15:53

Gen Z आपको क्यों करे बर्दाश्त? राहुल गांधी पर BJP सांसद का तीखा पलटवार - देश छोड़ने की करो तैयारी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा आरोप लगाया और कहा कि वे वोट चोरों के संरक्षक हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि देश के युवा और जेनरेशन जेड (Gen Z) संविधान की रक्षा करेंगे, लोकतंत्र बचाएंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। हालांकि, इस बयान पर झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता पर तीखा पलटवार किया। दुबे ने कहा कि जेनरेशन जेड परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो राहुल गांधी जैसे नेताओं को क्यों बर्दाश्त करेगा। उन्होंने राहुल गांधी को देश छोड़ने की चेतावनी भी दी।

निशिकांत दुबे का सोशल मीडिया पोस्ट


निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "Gen Z परिवारवाद के खिलाफ है। नेहरू जी, इंदिरा जी, राजीव जी और सोनिया जी के बाद राहुल जी को क्यों सहन करेगा? यह भ्रष्टाचार के खिलाफ है, तो आपको क्यों नहीं भगाएगा? वह बांग्लादेश में इस्लामिक राष्ट्र और नेपाल में हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करता है, तो भारत को हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं बनाएगा? अब आप देश छोड़ने की तैयारी करें।"

राहुल गांधी का Gen Z बयान

इसके पहले, राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा था कि भारत की जेनरेशन जेड संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, "देश के Yuva, Students और Gen Z संविधान बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद!" इस बयान के साथ राहुल गांधी ने पहली बार ‘Gen Z’ शब्द का इस्तेमाल किया।

कर्नाटक मामले में चुनाव आयोग पर हमला

राहुल गांधी ने नई दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि कर्नाटक में करीब 6,800 वोट डिलीट कर दिए गए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक CID ने चुनाव आयोग को 18 महीने में 18 चिट्ठियां भेजीं, लेकिन कोई जवाब नहीं आया, जिससे यह संकेत मिलता है कि चुनाव आयोग की इसमें मिलीभगत है।

चुनाव आयोग ने किया खारिज

हालांकि चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को तुरंत आधारहीन और गलत करार दिया। आयोग ने स्पष्ट किया कि ऑनलाइन वोट डिलीट नहीं किए जा सकते और इस प्रक्रिया में प्रभावित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाता है। भाजपा ने राहुल गांधी के लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने को भारतीय लोकतंत्र में अविश्वास की निशानी बताया।

Gen Z क्या है?

जेनरेशन जेड या Gen Z का तात्पर्य उस पीढ़ी से है जिनका जन्म लगभग 1997 से 2012–2015 के बीच हुआ। इसमें किशोर और युवा वयस्क शामिल हैं। हाल ही में नेपाल में Gen Z ने सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर जबरदस्त आंदोलन किया था। इससे पहले की पीढ़ी को मिलेनियल्स कहा जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल