न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टारलिंक विवाद में राहुल गांधी ने एलन मस्क को दिया जवाब, मस्क बोले- ‘थैंक्यू राहुल’, अंबानी पर उठाए सवाल

स्टारलिंक लाइसेंस विवाद में राहुल गांधी ने एलन मस्क को भारत आने का स्वागत किया। मस्क ने धन्यवाद देते हुए अंबानी और लाइसेंस प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 08 Oct 2026 9:40:47

स्टारलिंक विवाद में राहुल गांधी ने एलन मस्क को दिया जवाब, मस्क बोले- ‘थैंक्यू राहुल’, अंबानी पर उठाए सवाल

स्टारलिंक को भारत में लाइसेंस मिलने को लेकर चल रहे विवाद ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क की एक पोस्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी। राहुल गांधी ने भारत में मस्क का स्वागत करते हुए उनसे ‘उस दूसरे व्यक्ति’ के बारे में थोड़ा इंतजार करने को कहा। इसके बाद मस्क ने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया और इस पूरे मामले को बेहद चिंताजनक बताया।

एलन मस्क ने स्टारलिंक के लाइसेंस पर फिर उठाए सवाल

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में भारत में स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं मिलने को लेकर सवाल उठाया। यह पोस्ट डॉ. अनिरुद्ध नाम के यूजर की उस टिप्पणी पर थी, जिसमें उन्होंने सवाल किया था कि क्या सरकार भारतीय नागरिकों को छोड़कर कथित ‘क्रोनी कैपिटलिज्म’ को बचा रही है। इसी पोस्ट पर मस्क ने सवाल किया कि क्या अंबानी भारत के ‘बॉस’ हैं। उन्होंने कहा कि स्टारलिंक को 165 देशों में लाइसेंस मिल चुका है और कंपनी ने पांच साल तक सभी जरूरी दिशानिर्देशों को पूरा किया है। इसके बावजूद भारत में लाइसेंस क्यों नहीं मिल रहा, इस पर उन्होंने सवाल उठाया। मस्क की पोस्ट के बाद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एलन, भारत में आपका स्वागत है। उन्होंने आगे कहा कि दूसरे व्यक्ति के बारे में जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

राहुल गांधी की इस प्रतिक्रिया पर मस्क ने उन्हें धन्यवाद दिया। मस्क ने साथ ही कहा कि यह स्थिति वास्तव में बेहद चिंताजनक है।

भारत सरकार ने भेदभाव के आरोपों को किया खारिज


स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क के सवाल ऐसे समय सामने आए हैं, जब भारत सरकार पहले ही भेदभाव के आरोपों को खारिज कर चुकी है। सरकार का कहना है कि भारत में सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए बनाए गए नियम सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू होते हैं और स्टारलिंक के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सरकार के मुताबिक, देश का सैटेलाइट कम्युनिकेशन रेगुलेटरी फ्रेमवर्क निष्पक्ष और गैर-भेदभावपूर्ण है। सरकार ने यह भी कहा है कि तीन कंपनियों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, क्योंकि वे निर्धारित सरकारी दिशानिर्देशों से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाई थीं। इन कंपनियों से संबंधित सुरक्षा जांच की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। सरकार के अनुसार, तीनों कंपनियां नियामकीय प्रक्रिया के एक ही चरण में हैं। सुरक्षा से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की नियामकीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पहले बिना नाम लिए ताकतवर कारोबारियों पर साधा था निशाना

स्टारलिंक और भारत को लेकर विवाद की चर्चा उस समय तेज हुई थी, जब एलन मस्क ने एक पोस्ट में बिना किसी कारोबारी का नाम लिए आरोप लगाया था कि कुछ प्रभावशाली कारोबारी अपनी मोनोपॉली बचाने के लिए भारत में स्टारलिंक की एंट्री को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। अब मस्क की ताजा पोस्ट में अंबानी का नाम आने के बाद यह विवाद और चर्चा में आ गया है। उनकी टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा के बाजार को लेकर कंपनियों और नियामकीय मंजूरी से जुड़े मुद्दों पर बहस चल रही है। हालांकि, भारत सरकार पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि सैटेलाइट कम्युनिकेशन के लिए नियामकीय और सुरक्षा संबंधी नियम सभी कंपनियों पर समान रूप से लागू किए जा रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत