न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिवाली और छठ पर रेलवे की बड़ी सौगात, हजारों स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित; जानें पूरी डिटेल

दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। जानें किस रूट पर कब चलेगी ट्रेन और बुकिंग की पूरी प्रक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Sep 2025 9:02:55

दिवाली और छठ पर रेलवे की बड़ी सौगात, हजारों स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित; जानें पूरी डिटेल

देश में हर रोज़ करोड़ों यात्री ट्रेन का सहारा लेकर सफर करते हैं। लेकिन त्योहारों के मौसम में यह संख्या कई गुना बढ़ जाती है। दिवाली, छठ पूजा और दुर्गा पूजा जैसे अवसरों पर ट्रेन टिकट पाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। खासकर बिहार, झारखंड, बंगाल और दक्षिण भारत से मेट्रो शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जाती है।

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेलवे हर साल विशेष इंतज़ाम करता है। इस बार भी यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास प्लान तैयार किया है। रेल मंत्री ने घोषणा की है कि दिवाली और छठ के मौके पर 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें से 21 सितंबर से 30 नवंबर तक लगभग 150 पूजा स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूट्स पर दौड़ेंगी। आइए जानते हैं, किस ज़ोन से कितनी ट्रेनें चलाई जाएंगी और कैसे कर पाएंगे बुकिंग।

ज़ोनवार स्पेशल ट्रेनों की योजना

त्योहारों में बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ज़ोनवार व्यवस्था कर रहा है। इस बार सबसे ज्यादा ट्रेनें साउथ सेंट्रल रेलवे की ओर से चलेंगी। वहीं, ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने बिहार रूट पर 14 स्पेशल ट्रेनों का संचालन तय किया है, जो कुल 588 ट्रिप्स करेंगी। यह ट्रेनें पटना, गया, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख शहरों तक यात्रियों को राहत देंगी।

ईस्टर्न रेलवे भी पीछे नहीं है। कोलकाता, सियालदह और हावड़ा रूट्स पर 24 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो 198 ट्रिप्स पूरी करेंगी। इसके अलावा वेस्टर्न रेलवे मुंबई, सूरत और वडोदरा रूट्स पर 24 ट्रेनें चलाएगा, जिससे गुजरात और महाराष्ट्र से बाहर रहने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

साउदर्न रेलवे चेन्नई, कोयंबटूर और मदुरै जैसे रूट्स पर 10 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। ये ट्रेनें मिलाकर कुल 66 ट्रिप्स करेंगी।

अन्य ज़ोन से भी मिलेंगी सुविधाएं

त्योहारों के समय सिर्फ बड़े ज़ोन ही नहीं, बल्कि अन्य क्षेत्रों से भी यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर, पुरी और संबलपुर रूट्स पर विशेष ट्रेनें चलाएगा। वहीं, साउथ ईस्टर्न रेलवे रांची और टाटानगर के लिए सेवाएं देगा।

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे प्रयागराज और कानपुर रूट्स पर ट्रेनें उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बिलासपुर, रायपुर, भोपाल और कोटा जैसे शहरों से भी त्योहारों में खास ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक यह तो सिर्फ पहला चरण है, आने वाले समय में और भी विशेष ट्रेनें चलाने की योजना है।

रेल मंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि खासतौर पर बिहार और पूर्वी भारत के यात्रियों की सुविधा के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में 12,000 ट्रेनें उपलब्ध कराई जाएंगी।

बुकिंग की प्रक्रिया

यात्रियों के मन में यह सवाल अक्सर आता है कि स्पेशल ट्रेनों के लिए क्या कोई अलग बुकिंग व्यवस्था होती है? रेलवे की ओर से स्पष्ट किया गया है कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इन ट्रेनों की टिकट बुकिंग सामान्य ट्रेनों की तरह ही की जाती है। यात्री चाहे तो स्टेशन काउंटर से टिकट ले सकते हैं या फिर ऑनलाइन IRCTC वेबसाइट और ऐप के जरिए रिज़र्वेशन कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला