न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए, 152 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भारत के नए उपराष्ट्रपति चुने गए। उन्होंने सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। कुल 768 में से 452 वोट राधाकृष्णन को मिले।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 9:05:24

सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुने गए, 152 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। इस बार 788 सांसदों को मतदान का अधिकार प्राप्त था, जिनमें से 781 ने वोट डाले। मतदान का प्रतिशत लगभग 98.2% रहा। कुल 768 वोट पड़े, जिनमें से 752 वैध पाए गए। राधाकृष्णन को 452 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। इस तरह राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से यह अहम चुनाव अपने नाम किया।

नतीजे की घोषणा किसने की?

चुनाव परिणाम की घोषणा राज्यसभा के सचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने की। उन्होंने बताया कि भारत के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव की अधिसूचना 7 अगस्त को जारी हुई थी। इस दौरान कुल 68 नामांकन दाखिल हुए थे, लेकिन जांच के बाद केवल सीपी राधाकृष्णन और बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम ही मान्य पाए गए।

वोटिंग प्रक्रिया और आंकड़े

उपराष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य, जिनमें नामित सदस्य भी शामिल थे, मतदान के लिए पात्र थे। कुल 788 वोटर सूची में दर्ज थे, जिनमें 245 सदस्य राज्यसभा और 543 सदस्य लोकसभा से थे। सुबह से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान शांतिपूर्वक चला। मतदान में 767 सांसदों ने हिस्सा लिया और केवल एक ही बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया गया। मतगणना शाम 6 बजे शुरू हुई। नतीजे में सुदर्शन रेड्डी को 300 और सीपी राधाकृष्णन को 452 वोट मिले।

प्रधानमंत्री मोदी का बधाई संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव परिणाम के बाद सीपी राधाकृष्णन को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा – “राधाकृष्णन जी का जीवन सदैव समाज सेवा और गरीबों व वंचित वर्गों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति साबित होंगे। उनका अनुभव हमारे संवैधानिक मूल्यों को और मजबूत करेगा तथा संसदीय संवाद को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला