न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने निष्पक्ष जांच की मांग की, जबकि अजय राय ने अयोध्या में नजरबंद किए जाने का दावा किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 30 Jun 2026 10:08:36

'मुंह में राम, बगल में छुरी...'; राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर कांग्रेस का बीजेपी पर तीखा हमला

नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट साझा करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "मुंह में राम, बगल में छुरी... चढ़ावा चोरों से दूरी है जरूरी।" इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में लिखा गया, "राम नाम अपना, चढ़ावे का माल अपना।" इन पोस्टों के जरिए कांग्रेस ने राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए।

प्रियंका गांधी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

इससे पहले कांग्रेस महासचिव एवं सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। उन्होंने राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े कथित गबन के आरोपों को बेहद दुखद और शर्मनाक बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की। प्रियंका गांधी ने कहा कि देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों ने अपनी आस्था के साथ मंदिर निर्माण के लिए दान दिया था, इसलिए यह जानना जरूरी है कि कथित अनियमितताएं आखिर कैसे और किन परिस्थितियों में हुईं।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने श्रद्धालुओं से दान एकत्र किया, उनकी जिम्मेदारी केवल धन जुटाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि उसकी सुरक्षा और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करना भी उनकी जवाबदेही थी। उनके अनुसार इस मामले में जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रह सके।

एफआईआर दर्ज, आठ आरोपी अब तक गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच एजेंसियां मामले के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं और अब तक इस प्रकरण में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच लगातार जारी है।

अजय राय ने अयोध्या में नजरबंद किए जाने का लगाया आरोप

उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने मंगलवार को दावा किया कि अयोध्या पहुंचने के तुरंत बाद उन्हें नजरबंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें राम मंदिर में दर्शन करने की अनुमति नहीं मिलेगी, तब तक वह अयोध्या नहीं छोड़ेंगे।

अयोध्या से बातचीत के दौरान अजय राय ने कहा, "मंगलवार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जैसे ही मैं अयोध्या पहुंचा, पुलिस ने मुझे रोक लिया और नजरबंद कर दिया। जब तक मुझे राम मंदिर जाने की अनुमति नहीं मिलती, मैं यहां से वापस नहीं जाऊंगा।" उन्होंने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "यह कैसी सरकार है, जो हमारे राम मंदिर जाने से भी डर रही है?"

होटल से अतिथि गृह ले जाने का दावा

अजय राय ने आरोप लगाया कि सोमवार देर रात उन्हें उनके होटल से आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में ले जाया गया, जहां उन्हें रोके रखा गया है। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई के बाद उनकी पत्नी भी उनके ठिकाने को लेकर चिंतित हो गई थीं।

हालांकि कांग्रेस नेता यह स्पष्ट नहीं कर सके कि उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया है या केवल नजरबंद किया गया है। उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है। अगर ऐसा नहीं है तो आधी रात को मुझे होटल से यहां लाकर क्यों रखा गया?" उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में नई बहस शुरू हो गई है।

राहुल गांधी को लेकर भी तेज हुई सियासत

इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच राहुल गांधी को लेकर भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। हाल ही में राहुल गांधी की कथित गुमशुदगी से जुड़े पोस्टर सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी के कथित विदेश दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश जानना चाहता है कि वह कहां हैं और उनका कार्यक्रम क्या है।

इसके जवाब में उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई जिम्मेदारी संभाल रहे राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को राहुल गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने के बजाय केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब मांगना चाहिए। गौतम ने आरोप लगाया कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इन सभी मुद्दों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव के माध्यम से देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल