Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केंद्र सरकार का तोहफ़ा: दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस

दशहरा से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने की घोषणा की है। जानें किन्हें मिलेगा फायदा, कितनी होगी राशि और क्या है इसकी गणना का आधार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Sep 2025 10:24:47

केंद्र सरकार का तोहफ़ा: दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस

त्योहारी मौसम की शुरुआत के साथ ही केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सुना दी है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को जारी अधिसूचना में बताया कि ग्रुप-C और गैर-राजपत्रित ग्रुप-B कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर एड-हॉक (नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड) बोनस दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यह राशि लगभग 6,908 रुपए तय की गई है। इस घोषणा के बाद सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

किन्हें मिलेगा बोनस?

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहे और लगातार कम से कम छह माह तक कार्यरत रहे हैं, वे इस बोनस के हकदार होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों, सशस्त्र बलों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में कार्यरत वे कर्मचारी, जिन्हें केंद्र सरकार के वेतनमान के अनुसार तनख्वाह मिलती है, उन्हें भी यह लाभ मिलेगा।

जिन कर्मचारियों ने पूरे 12 महीने कार्य किया है, उन्हें पूर्ण बोनस यानी 6,908 रुपए प्राप्त होंगे। वहीं, सालभर सेवा न देने वाले कर्मचारियों को उनके कार्यकाल के आधार पर प्रो-राटा बोनस दिया जाएगा। खास बात यह है कि एड-हॉक और अस्थायी (कैजुअल) कर्मचारियों को भी इससे वंचित नहीं रखा गया है। यदि किसी कैजुअल कर्मचारी ने लगातार तीन वर्ष की सेवा पूरी कर ली है, तो उसे 1,184 रुपए बोनस के रूप में मिलेंगे।

बोनस की गणना और अधिकतम सीमा

वित्त मंत्रालय के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि एड-हॉक बोनस की गणना के लिए मासिक वेतन की अधिकतम सीमा 7,000 रुपए रखी गई है। बोनस का निर्धारण इसी आधार पर होगा कि कर्मचारी की औसत सैलरी या यह सीमा—इनमें से जो कम होगी, उसी के अनुसार 30 दिन का बोनस तय किया जाएगा।

उदाहरण के तौर पर, यदि किसी कर्मचारी का मासिक वेतन 7,000 रुपए है, तो उसका बोनस 30 दिनों के वेतन के हिसाब से लगभग 6,907 रुपए बनेगा। इससे कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों का बोनस उनकी औसत आय के आधार पर तय किया जाएगा।
त्योहारों में खुशियों की बरसात

दशहरा से ठीक पहले केंद्र सरकार की यह घोषणा लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए राहत और उमंग लेकर आई है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को अब अतिरिक्त वित्तीय सहारा मिलेगा, जिससे न केवल त्योहारी तैयारियों में आसानी होगी बल्कि घरेलू बजट में भी संतुलन बना रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अमेरिका ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया, ट्रेड डील होने पर 17% तक घट सकती है दर
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैन्य कमांडरों की बैठक, LAC पर तनाव कम करने पर हुई चर्चा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
EPFO खाताधारकों के लिए बड़ी खबर, अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा; दिसंबर के अंत तक शुरू हो सकती है सुविधा
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
केंद्र सरकार ने 11,000 करोड़ रुपये की योजना को दी मंजूरी, देश में बनेंगे आधुनिक निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता की देशभर में जांच करेगा FSSAI, 1-2 महीने में आएंगे नतीजे
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
भारत और सिंगापुर मिलकर मजबूत करेंगे विमान मरम्मत क्षेत्र, MRO सेक्टर में सहयोग को मंजूरी
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
डाक विभाग को आधुनिक बनाने के लिए 2,632 करोड़ रुपये मंजूर, पोस्ट ऑफिस सेवाओं में होगा सुधार
संसद का विशेष सत्र दिसंबर के पहले पखवाड़े में संभव, मंत्रियों को विदेश यात्रा टालने की सलाह
संसद का विशेष सत्र दिसंबर के पहले पखवाड़े में संभव, मंत्रियों को विदेश यात्रा टालने की सलाह
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
मणिरत्नम की 'Inji Vellam' का पहला गाना 'Aachi Aachi' रिलीज, साई पल्लवी के नए लुक ने खींचा ध्यान
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
विश्व शतरंज चैंपियनशिप: गुकेश और सिंदारोव के बीच दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ, स्कोर 1-1
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मूलांक 1 से 9 तक का रहस्य: जानें किस अंक का स्वामी कौन-सा ग्रह माना जाता है
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
मेटाबॉलिज्म क्या है और शरीर में कैसे काम करता है? वजन बढ़ने से लेकर ऊर्जा तक जानें पूरी बात
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
कुंडली में कौन-सा भाव बताता है धन और विवाह का योग? समझें सभी 12 भावों का अर्थ
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके
बढ़ती उम्र में मांसपेशियां कमजोर क्यों होने लगती हैं? जानें सरकोपेनिया के लक्षण और बचाव के तरीके