न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, नागपुर में कराई गई आपात लैंडिंग; 5 दिन में तीसरी घटना से दहशत

बम की धमकी के चलते कोच्चि-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 5 दिन में तीसरी घटना से यात्रियों में दहशत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Jun 2025 2:48:32

विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, नागपुर में कराई गई आपात लैंडिंग; 5 दिन में तीसरी घटना से दहशत

एक और यात्री विमान में बम की धमकी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यह विमान कोच्चि से दिल्ली जा रहा था, जब उड़ान के दौरान आपातकालीन स्थिति बनी और विमान को एहतियातन नागपुर में उतारा गया। जानकारी के अनुसार, यह इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट थी। पिछले पांच दिनों में बम की धमकियों के चलते यह तीसरी बार है जब किसी विमान को डायवर्ट कर आपात लैंडिंग करानी पड़ी है। इससे पहले सोमवार को लुफ्तांसा एयरलाइंस की जर्मनी से हैदराबाद आ रही फ्लाइट और शुक्रवार को फुकेत से उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को भी धमकी मिलने पर लैंड कराना पड़ा था।

धमकी में फ्लाइट नंबर का भी उल्लेख

इंडिगो की इस फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित ढंग से उतारकर तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए सभी प्रोटोकॉल्स का पालन किया और विमान की गहन तलाशी ली। धमकी को गंभीर इसलिए भी माना गया क्योंकि धमकी देने वाले ने फ्लाइट नंबर तक सटीक बताया था। जिस समय यह अलर्ट मिला, फ्लाइट पहले ही कोच्चि से उड़ान भर चुकी थी। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए इसे तुरंत नागपुर डायवर्ट किया गया, जहां अब यह फ्लाइट खड़ी है।

विमानन क्षेत्र में तकनीकी दिक्कतों और धमकियों से हड़कंप

इसी दिन एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्को-मुंबई उड़ान में तकनीकी खराबी के चलते कोलकाता एयरपोर्ट पर निर्धारित ठहराव पर ही इसे समाप्त कर दिया गया। इस अचानक फैसले से नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अफरातफरी मच गई। ‘बोइंग 777-200 एलआर’ विमान में सवार 211 यात्री जल्द गंतव्य तक पहुंचने की गुहार लगाने लगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हुई गंभीर तकनीकी खामी और इमरजेंसी लैंडिंग के बाद, ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं