न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस नेता का हमला, RSS को बताया ‘भारतीय तालिबान’

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने पीएम मोदी और RSS पर बड़ा हमला बोला। स्वतंत्रता दिवस भाषण में RSS की तारीफ पर हरिप्रसाद ने संघ को भारतीय तालिबान कहा और वित्तीय पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 17 Aug 2025 2:34:22

पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस नेता का हमला, RSS को बताया ‘भारतीय तालिबान’

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर कड़ा वार किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से दिए गए पीएम मोदी के संबोधन में RSS की प्रशंसा करने पर हरिप्रसाद ने तीखी प्रतिक्रिया दी और संघ को “भारतीय तालिबान” कह डाला।

हरिप्रसाद ने कहा कि RSS देश में शांति और सौहार्द को बिगाड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “प्रधानमंत्री आज़ादी के पर्व पर लाल किले से एक ऐसे संगठन की तारीफ़ कर रहे हैं, जो समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश करता है। मेरे लिए RSS भारतीय तालिबान से कम नहीं।”

वित्तीय पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता ने संघ की आर्थिक गतिविधियों को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह संगठन पंजीकृत नहीं है और न ही इसकी फंडिंग का कोई स्पष्ट ब्योरा उपलब्ध है। उन्होंने सवाल उठाया, “देश में कोई भी गैर-सरकारी संगठन (NGO) काम करना चाहता है तो उसे संविधान के तहत रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है, लेकिन संघ अब तक पंजीकृत नहीं है। यह बताइए कि उनके पास पैसा कहां से आता है?”

इतना ही नहीं, उन्होंने व्यंग्यात्मक ढंग से पूछा कि स्वतंत्रता संग्राम में कितने संघ कार्यकर्ता शामिल हुए थे। उनके मुताबिक आज़ादी की लड़ाई में RSS की कोई ठोस भूमिका सामने नहीं आई।

इतिहास को लेकर BJP और RSS पर हमला

बीके हरिप्रसाद ने भारतीय जनता पार्टी और RSS पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री ए.के. फजलुल हक ने सबसे पहले विभाजन का प्रस्ताव रखा था और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उसका समर्थन किया था।

उन्होंने जोड़ा, “आज BJP और RSS कांग्रेस पर झूठे आरोप लगाते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि जिन्ना और सावरकर अलग देश की मांग के समर्थक थे। ये लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए इतिहास को विकृत कर पेश करते हैं।”

पीएम मोदी ने की थी RSS की सराहना

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में RSS की तारीफ़ करते हुए उसे “दुनिया का सबसे बड़ा NGO” बताया था। उन्होंने कहा था कि यह संगठन पिछले सौ वर्षों से राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान देता आ रहा है और इसके स्वयंसेवक मां भारती की सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं