न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘भारत का पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप हैं या हरदीप सिंह पुरी?’, अमेरिका की धमकी पर ओवैसी की तीखी प्रतिक्रिया

‘भारत का पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप हैं या हरदीप सिंह पुरी?’—ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका की धमकी पर केंद्र सरकार और बीजेपी को आड़े हाथों लिया। ओवैसी ने करीमनगर में जनता को संबोधित करते हुए विदेशी दबाव पर भारत की संप्रभुता पर सवाल उठाए।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sun, 08 Feb 2026 9:43:20

‘भारत का पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप हैं या हरदीप सिंह पुरी?’, अमेरिका की धमकी पर ओवैसी की तीखी प्रतिक्रिया

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही थी।

करीमनगर में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सीधे सवाल किया, “क्या भारत का पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप हैं या हरदीप सिंह पुरी?” अपने विशिष्ट अंदाज में ओवैसी ने कहा, “अमेरिका में बैठे एक गोरी चमड़ी वाले इंसान हमें धमकी दे रहे हैं कि अगर हमने रूस से तेल खरीदा तो वह 25 प्रतिशत टैक्स लगाएंगे।” उन्होंने मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री को भी कटाक्ष करते हुए चुनौती दी।

सरकार को घेरा, जनता से सवाल

ओवैसी ने आगे कहा, “मैं एमपी साहब से पूछना चाहता हूं, क्या आप यह सुन रहे हैं? क्या यही बीजेपी-आरएसएस का राष्ट्रवाद है? यही आपकी देशभक्ति है?” उन्होंने आर्थिक दृष्टिकोण से भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। ओवैसी ने बताया कि अगर भारत रूस से तेल नहीं खरीदेगा, तो इसका पूरा लाभ चीन को मिलेगा, जो सस्ता तेल खरीद लेगा।

उन्होंने रूसी कंपनी ‘नयारा’ का भी जिक्र किया और पूछा, “अगर यह कंपनी भारत में तेल लाएगी तो क्या ट्रंप उस पर भी टैरिफ लगाएंगे?” ओवैसी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि बीजेपी नेताओं के चेहरे पर दाढ़ी, सिर पर टोपी और शरीर पर शेरवानी होती है, लेकिन उनका यह रूप आम जनता के लिए समस्याएँ पैदा करता है।

ट्रंप का बयान और ओवैसी की प्रतिक्रिया

हाल ही में ट्रंप ने अपने बयानों में चेतावनी दी थी कि यदि भारत (BRICS देशों के संदर्भ में) डॉलर की बजाय अपनी मुद्रा में लेनदेन करता है या रूस से तेल खरीदता है, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा। ओवैसी ने इसे भारत की संप्रभुता पर हमला करार दिया।

अपने संबोधन के अंत में ओवैसी ने कहा, “ऐसा केंद्रीय मंत्री है जो ट्रंप से डरता है, लेकिन रोज़ाना मुझे गालियाँ देता है।” उन्होंने करीमनगर की जनता से अपील की कि वे उन नेताओं को पहचानें जो विदेशी दबाव में देश की हितों को छोड़ने के लिए तैयार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल