न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, ED की छापेमारी के बाद जारी हुआ समन

अनिल अंबानी 17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले में ईडी की रडार पर हैं। उन्हें पूछताछ के लिए समन जारी किया गया है। जानिए छापेमारी, लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की पूरी जानकारी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Aug 2025 9:05:56

अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, ED की छापेमारी के बाद जारी हुआ समन

अनिल अंबानी एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर आ गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब 17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में रिलायंस समूह के चेयरमैन और एमडी अनिल अंबानी को समन जारी किया है। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 5 अगस्त को दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में पेश होकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है।

छापेमारी की बड़ी कार्रवाई

गत सप्ताह ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत एक व्यापक अभियान चलाया। इसमें दिल्ली से लेकर मुंबई तक रिलायंस समूह से जुड़े करीब 35 स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डेटा, वित्तीय रिकॉर्ड और कुछ अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मामले की जड़ में लोन की रकम को फर्जी कंपनियों के जरिए दूसरी जगह खर्च करने का आरोप है। ईडी के अनुसार, यस बैंक से रिलायंस समूह की कई कंपनियों ने बिना किसी पर्याप्त गारंटी के मोटी रकम लोन में ली थी। इन पैसों को कथित तौर पर शेल कंपनियों के माध्यम से अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया गया, जो मनी लॉन्ड्रिंग की श्रेणी में आता है। इससे पहले भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने भी इस घोटाले में करीब 10,000 करोड़ रुपये के फंड डायवर्जन का खुलासा किया था और अपनी जांच रिपोर्ट ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी थी।

सीबीआई पहले ही दर्ज कर चुकी है केस

इस प्रकरण में CBI पहले ही दो प्राथमिकियां (FIR) दर्ज कर चुकी है। इन प्राथमिकियों के आधार पर ही ईडी ने गहन जांच शुरू की और अब मामले की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। माना जा रहा है कि इस पूछताछ में अनिल अंबानी से इन लेन-देन और उनकी जानकारी को लेकर कई अहम सवाल पूछे जा सकते हैं।

रिलायंस पावर का पक्ष

हालांकि, रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनका रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) या आरएचएफएल (RHFL) के साथ किसी प्रकार का वाणिज्यिक या वित्तीय लेन-देन नहीं है। साथ ही कंपनियों ने यह भी स्पष्ट किया कि अनिल अंबानी इन कंपनियों के बोर्ड में शामिल नहीं हैं।

गौरतलब है कि एसबीआई (SBI) ने पहले ही अनिल अंबानी और उनकी कंपनी आरकॉम को फ्रॉड डिक्लेयर कर दिया है। अब देखना यह है कि ईडी की पूछताछ में कौन-कौन से नए खुलासे होते हैं और मामला किस दिशा में बढ़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं