Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Blinkit-Swiggy को टक्कर देने उतरी Amazon, अब 10 मिनट में पहुंचेगा सामान, क्विक डिलीवरी की जंग हुई और रोमांचक

अब Amazon भी उतरा है क्विक डिलीवरी की दौड़ में! दिल्ली में शुरू हुई ‘Amazon Now’ सेवा, जो मात्र 10 मिनट में सामान आपके दरवाजे तक पहुंचाएगी। Zepto, Blinkit और Swiggy को मिलेगी कड़ी टक्कर।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Jul 2025 7:08:55

Blinkit-Swiggy को टक्कर देने उतरी Amazon, अब 10 मिनट में पहुंचेगा सामान, क्विक डिलीवरी की जंग हुई और रोमांचक

ई-कॉमर्स की दुनिया में पहले से सक्रिय अमेरिकी दिग्गज Amazon अब देश की गलियों में तेजी से पैर पसार रही है। दिल्ली की सड़कों पर अब 10 मिनट में सामान लेकर पहुंचेगा अमेजन, यानी अब आपके रोजमर्रा के जरूरी सामान के लिए घंटों नहीं, सिर्फ चंद मिनटों की देरी होगी।

दिल्ली में अमेजन ने अपने Quick Delivery Service 'Amazon Now' की शुरुआत कर दी है। अब आप भी Zepto, Blinkit और Swiggy Instamart जैसे प्लेटफॉर्म्स की तरह अमेजन से भी बेहद तेज़ डिलीवरी पा सकेंगे। इससे पहले कंपनी ने जून में बेंगलुरु में इस सर्विस का सफल ट्रायल रन पूरा किया था, और अब यह सेवा दिल्ली के पश्चिमी हिस्से में लॉन्च कर दी गई है।

तेज़ी से गर्मा रही क्विक कॉमर्स की जंग

अब तक अमेजन से सामान मंगवाने पर आमतौर पर एक से दो दिन का वक्त लगता था, लेकिन क्विक डिलीवरी की दौड़ में उतरकर अमेजन ने अपने पुराने ट्रैक को एकदम बदल दिया है। विशेषज्ञों की मानें तो इस फैसले से क्विक कॉमर्स सेक्टर में नई होड़ शुरू हो गई है, जहां ग्राहक का समय ही सबसे बड़ा हथियार बनता जा रहा है।
दिल्ली के हर कोने में जल्द पहुंचेगी सेवा

अमेजन इंडिया के ऑपरेशंस वाइस प्रेसिडेंट अभिनव सिंह ने कहा, “दिल्ली के कई बड़े हिस्सों में हम सर्विस शुरू कर चुके हैं और बहुत तेज़ी से बाकी इलाकों में भी विस्तार कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी का कोई कोना इस सुविधा से वंचित न रहे।”

देशभर में खुलेंगे डार्क स्टोर्स, होगी बुलेट स्पीड डिलीवरी


दिलचस्प बात यह है कि अमेजन ने पिछले महीने भारत में 2 बिलियन डॉलर (करीब 2000 करोड़ रुपये) के निवेश की घोषणा की थी। इस राशि का बड़ा हिस्सा नए डार्क स्टोर्स यानी शहरी गोदामों पर खर्च किया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को तेज और सटीक सेवा मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के सभी लंबित मामले अब चिल्ड्रन कोर्ट में होंगे ट्रांसफर
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
दक्षिण भारत में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, उत्तर भारत में घने कोहरे की चेतावनी; IMD ने जारी किया मौसम अपडेट
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
'मेरी साइकिल चुनाव लड़ेगी और जीतेगी', आजम खान के बयान से यूपी की राजनीति में नई चर्चा
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
पंजाब में 6 साल बाद फिर साथ आए भाजपा और अकाली दल, 2027 चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक गठबंधन
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
भारत का पहला निजी तौर पर निर्मित PSLV तैयार, 2027 की पहली तिमाही में लॉन्च का लक्ष्य
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
केरल ने केंद्र से मांगा शुद्ध पेट्रोल, एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर बढ़ा विवाद
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
क्रिस्टीना ऐपलगेट को डॉक्टर की अपॉइंटमेंट के लिए करना पड़ रहा इंतजार, बोलीं- प्रसिद्धि से नहीं मिला फायदा
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मराठी फिल्म ‘गोंधळ’ ने Oscars 2027 की पात्रता सूची में बनाई जगह, भारतीय सिनेमा के लिए अहम उपलब्धि
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
मालविका मोहनन ने शुरू की 'पॉकेट नॉवेल' की डबिंग, विजय सेतुपति के साथ 14 जनवरी को आएगी फिल्म
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
नागार्जुन की 'किंग 100' तय समय पर होगी रिलीज, मेकर्स ने जारी किया 30 दिन का काउंटडाउन पोस्टर
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
राहु-केतु का राशि परिवर्तन 2026, इन राशियों के जीवन में आ सकते हैं बड़े बदलाव
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
सर्दियों में ट्राई करें कश्मीरी हाक, चावल के साथ परोसें यह देसी हरी सब्जी
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
रोहिणी नक्षत्र में जन्मे लोगों में होती हैं ये खास खूबियां, जानें व्यक्तित्व के रहस्य
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी
ठंड के मौसम में नाश्ते या लंच के लिए बनाएं दलिया वेज खिचड़ी, सब्जियों से भरपूर है यह रेसिपी