न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब भी है मौका! अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए शुरू हुआ तत्काल रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया

अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए अब भी श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 30 जून से तत्काल पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जानिए टोकन सेंटर की लोकेशन, ज़रूरी दस्तावेज़ और रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 1:57:30

अब भी है मौका! अमरनाथ यात्रा 2025 के लिए शुरू हुआ तत्काल रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया

3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। अब तक जिन भक्तों ने ऑनलाइन माध्यम से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उनके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है। भक्तों की श्रद्धा और उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। सोमवार (30 जून) से स्थापित रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को बालटाल और पहलगाम मार्ग से शुरू होगी। बालटाल मार्ग 14 किलोमीटर का है, लेकिन यहां खड़ी चढ़ाई है, इसलिए यह मार्ग बुजुर्गों और कमजोर स्वास्थ्य वालों के लिए उपयुक्त नहीं है। वहीं, पहलगाम का मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है, जो भक्ति, धैर्य और शारीरिक क्षमता का अद्भुत संगम दर्शाता है।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

अगर आप श्री अमरनाथ यात्रा पर आना चाहते हैं और अब तक पंजीकरण नहीं कर पाए हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है। जम्मू में सोमवार से पंजीकरण की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर तीर्थयात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जम्मू शहर में विशेष रूप से तत्काल पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं। 2 जुलाई को पहला जत्था रवाना होगा और 3 तारीख से यात्रा शुरू होगी। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को मेडिकल सर्टिफिकेट, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, RFID कार्ड और ट्रैवल एप्लिकेशन फॉर्म अपने साथ रखना अनिवार्य होगा।

कहां-कहां हैं टोकन सेंटर?

जम्मू रेलवे स्टेशन के पास, सरस्वती धाम: यहां से श्रद्धालुओं को पहले टोकन लेना होता है। टोकन लेने के लिए मेडिकल चेकअप अनिवार्य है, जिससे स्वास्थ्य की पुष्टि के बाद टोकन जारी किया जाता है।

वैष्णवी धाम, जम्मू: यह आम श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन केंद्र है। टोकन प्राप्त करने के बाद यहां रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है।

पंचायत भवन महाजन, जम्मू:
यह केंद्र भी सामान्य श्रद्धालुओं के लिए सुविधा प्रदान करता है।

ई-केवाईसी सेंटर, रेलवे स्टेशन और बेस कैंप भगवती नगर: साधु-संतों के लिए विशेष रूप से बनाए गए केंद्र, जहां ई-केवाईसी और RFID कार्ड से संबंधित कार्य होते हैं।

देशभर की नामित बैंक शाखाएं: देशभर में 533 से अधिक बैंक शाखाएं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अधिकृत हैं। इनमें PNB की 309 शाखाएं, SBI की 99 शाखाएं, J&K बैंक की 91 शाखाएं और Yes बैंक की 34 शाखाएं शामिल हैं।

कैसे कराएं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन?

ऑफलाइन पंजीकरण के लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, SASB द्वारा अधिकृत डॉक्टर से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट और अन्य पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी या पैन कार्ड साथ लाना आवश्यक है। जम्मू में टोकन प्राप्त करने के बाद, निर्धारित केंद्र पर दस्तावेज जमा कर पंजीकरण पूरा किया जा सकता है।

रजिस्ट्रेशन शुल्क:
भारतीय नागरिकों के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क 120 रुपये प्रति व्यक्ति है जबकि ऑनलाइन शुल्क 220 रुपये प्रति व्यक्ति है।

श्रद्धालुओं में पहलगाम हमले का डर नहीं

रजिस्ट्रेशन केंद्र पर पहुंचे कई श्रद्धालुओं ने कहा कि इस बार यात्रा को लेकर किसी भी तरह का डर नहीं है। एक श्रद्धालु ने भावुक होते हुए कहा, "हमारे पास आस्था है, डर नहीं। व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और प्रशासन पूरी तरह साथ है।" एक अन्य श्रद्धालु ने गर्व के साथ कहा, "हमारे हौसले से आतंकवादी घबरा जाते हैं। हम जम्मू-कश्मीर आकर सरकार और सेना को यह दिखाना चाहते हैं कि हम किसी से डरते नहीं हैं।"

सीआरपीएफ ने बनाई खास योजना

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए CRPF ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर बहुस्तरीय सुरक्षा योजना लागू की है। हजारों तीर्थयात्रियों के मार्ग की निगरानी के लिए डॉग स्क्वॉड (K-9), ड्रोन और विशेष गश्त दल तैनात किए गए हैं। उधमपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

एसडीएम का बयान

जम्मू दक्षिण के एसडीएम मनु हंसा ने कहा, "हम यहां सभी अमरनाथ भक्तों का दिल से स्वागत करते हैं। सरस्वती धाम जम्मू का एकमात्र टोकन सेंटर है जो बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों के लिए टोकन जारी करता है। इसके अलावा तीन पंजीकरण केंद्र और छह-छह टोकन सेंटर बनाए गए हैं।"

दो जुलाई को रवाना होगा पहला जत्था

2 जुलाई 2025 को तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना होगा, जबकि यात्रा आधिकारिक रूप से 3 जुलाई 2025 को शुरू होगी। इससे पहले 29 जून को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संयुक्त मॉक भूस्खलन अभ्यास किया गया, जिसमें भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और जेकेएसडीआरएफ शामिल रहे। इस अभ्यास का उद्देश्य तीर्थयात्रा के दौरान किसी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं