न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सिर्फ 1 मिनट में हुआ हादसा! अहमदाबाद प्लेन क्रैश की चौंकाने वाली वजह आई सामने, सरकार ने 3 महीने में रिपोर्ट मांगी

अहमदाबाद एयर इंडिया AI-171 विमान हादसे में टेकऑफ के एक मिनट बाद ही प्लेन क्रैश हो गया. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने हादसे की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई है. हादसे में 241 लोगों की मौत और साजिश की भी आशंका जताई जा रही है.

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 3:53:09

सिर्फ 1 मिनट में हुआ हादसा! अहमदाबाद प्लेन क्रैश की चौंकाने वाली वजह आई सामने, सरकार ने 3 महीने में रिपोर्ट मांगी

12 जून को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यह प्रेस वार्ता हादसे की गंभीरता को देखते हुए की गई, जिससे जुड़ी तकनीकी और प्रशासनिक सभी पहलुओं को जनता के सामने लाया जा सके। मंत्रालय ने बताया कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद केवल 650 फीट की ऊंचाई तक ही पहुंच पाई थी, जिसके बाद विमान ने अचानक और तेजी से ऊंचाई खोना शुरू कर दिया, जिससे सभी यात्री और प्रशासन हैरान रह गए।

टेकऑफ के एक मिनट बाद गिरा विमान, पायलट ने किया था 'मे डे' कॉल


नागरिक उड्डयन सचिव समीर कुमार सिन्हा ने बताया कि विमान ने उड़ान भरने के बाद केवल 650 फीट की ऊंचाई हासिल की थी। इसके तुरंत बाद विमान ने ऊंचाई खोनी शुरू कर दी और पायलट ने दोपहर 1:39 बजे ATC को 'मे डे' कॉल भेजी। यह कॉल संकेत था कि विमान आपात स्थिति में है। एक मिनट के अंदर ही विमान मेघानीनगर स्थित मेडिकल हॉस्टल परिसर पर गिर गया, जिससे कई आम नागरिक भी इसकी चपेट में आ गए।

हादसे से पहले नहीं थी कोई तकनीकी दिक्कत

समीर सिन्हा ने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे से पहले विमान ने पेरिस-दिल्ली-अहमदाबाद का सफर बिना किसी तकनीकी परेशानी के पूरा किया था। इसका मतलब है कि हादसा अचानक और अप्रत्याशित था। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने हादसे पर गहरा शोक जताया और कहा कि उन्होंने भी अपने पिता को सड़क हादसे में खोया था, इसलिए वे पीड़ित परिवारों के दर्द को भली-भांति समझ सकते हैं।

जांच के लिए समिति गठित, 3 महीने के भीतर सौंपेगी रिपोर्ट

एयर इंडिया हादसे की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। इस समिति की जिम्मेदारी सिर्फ हादसे के कारणों की जांच करना ही नहीं, बल्कि मौजूदा SOP और दिशा-निर्देशों की समीक्षा कर भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के उपाय सुझाना भी होगा। समिति में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे और इसकी अध्यक्षता गृह सचिव करेंगे। रिपोर्ट तीन महीने के भीतर प्रस्तुत की जाएगी।

ड्रीमलाइनर की जांच शुरू, 8 विमानों की हो चुकी है जांच


DGCA के सख्त निर्देश के बाद एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमानों की व्यापक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत में कुल 34 ड्रीमलाइनर हैं, जिनमें से अब तक 8 की जांच पूरी की जा चुकी है। हादसे वाले विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की दुखद मौत हो गई और केवल एक ही व्यक्ति चमत्कारिक रूप से जीवित बच पाया। इसके साथ ही मेडिकल हॉस्टल परिसर में भी 20 से ज्यादा निर्दोष लोगों की जान चली गई, जहां यह विमान क्रैश हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल