न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने अरविंद केजरीवाल, एमके स्टालिन और पिनराई विजयन के काम की तारीफ की। CJP ने 5 सितंबर को दिल्ली मार्च का ऐलान भी किया।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 25 Aug 2026 12:23:41

किसे मानते हैं बेस्ट PM और CM? अभिजीत दीपके ने लिया नेहरू, केजरीवाल समेत इन नेताओं का नाम

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक कार्यक्रम के दौरान देश के पसंदीदा प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को लेकर अपनी राय साझा की। न्यूज24 के एक कार्यक्रम में हुए रैपिड फायर राउंड में दीपके ने जवाहरलाल नेहरू का नाम देश के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री के तौर पर लिया। उनके साथ मौजूद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास ने भी इस जवाब पर सहमति जताई।

मुख्यमंत्रियों के बारे में पूछे जाने पर दीपके ने एक से ज्यादा नेताओं का नाम लिया। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के काम का उल्लेख करते हुए उनकी आर्थिक उपलब्धियों की बात कही। इसके अलावा केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मॉडल की भी तारीफ की।

केजरीवाल के काम का भी किया जिक्र

अभिजीत दीपके ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम भी अपनी पसंदीदा मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान स्कूल और हेल्थकेयर के क्षेत्र में अच्छा काम हुआ।

दीपके ने अपने जवाब में यह भी कहा कि जहां किसी नेता ने अच्छा काम किया है, वहां वह उसे अच्छा ही बताएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्रियों के तौर पर स्टालिन, पिनराई विजयन और केजरीवाल के काम का अलग-अलग संदर्भ में उल्लेख किया।

शिक्षा मंत्रियों पर क्या बोले?

कार्यक्रम के दौरान देश के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री के बारे में सवाल पूछे जाने पर दीपके ने कहा कि उन्हें ऐसा कोई नाम नहीं लगता जिसे इस श्रेणी में रखा जा सके। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिए जाने की बात कही और इसे स्कूलों से जुड़ी मौजूदा स्थिति से जोड़ा।

CJP नेता आशुतोष रांका ने भी शिक्षा मंत्रालय की भूमिका को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आम लोगों के बीच कई राज्यों के शिक्षा मंत्रियों की पहचान को लेकर जागरूकता कम है। उनके मुताबिक कुछ राज्यों में शिक्षा मंत्रालय को महत्वपूर्ण पद के बजाय ‘पुनिशमेंट पोस्टिंग’ की तरह देखा जाता है।

5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालेगी CJP

इस बीच CJP ने दिल्ली में 5 सितंबर को विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। संगठन के मुताबिक यह मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर दिल्ली पुलिस मुख्यालय की ओर जाएगा।

CJP का आरोप है कि परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ 36 दिन तक चले आंदोलन को समाप्त करने के दौरान केंद्र सरकार ने 25 जुलाई को जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया। इसी के विरोध में संगठन ने फिर मार्च का फैसला किया है।

पार्टी के अनुसार, मार्च में उन छात्रों के परिजन भी शामिल होंगे, जिन्होंने NEET परीक्षा रद्द होने और बाद में दोबारा परीक्षा कराए जाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। जुलाई के आंदोलन के दौरान कथित पुलिस ज्यादती का सामना करने वाले छात्रों के परिजनों के भी मार्च में शामिल होने की बात कही गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत