न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपका लाड-प्यार बिगाड़ सकता हैं बच्चों का भविष्य, ना करें ये गलतियां

आदतों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें पेरेंट्स को तुरंत छोड़ देना चाहिए। आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Sat, 10 Dec 2022 4:01:36

आपका लाड-प्यार बिगाड़ सकता हैं बच्चों का भविष्य, ना करें ये गलतियां

हर पेरेंट्स अपने बच्चों को खूब लाड और प्यार देते हैं और कोशिश करते हैं कि उनकी हर इच्छा को पूरा किया जाए। लेकिन कई बार इस चाहत में उनकी परवरिश में कुछ गलतियां कर बैठते हैं जिसके भविष्य में गलत परिणाम सामने आ सकते हैं। बच्चों के यदि अच्छी परवरिश न दी जाए तो यह उन्हीं के लिए घातक साबित होता है। बच्चे के लिए प्यार-दुलार बहुत जरूरी होता है, लेकिन वो कहते हैं ना कि जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज नुकसान ही करती हैं। ऐसे में आज हम आपको जरूरत से ज्यादा लाड-प्यार यानी ओवरपेरेंटिंग की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें पेरेंट्स को तुरंत छोड़ देना चाहिए। आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में...

your pampering can spoil the future of children do not make these mistakes,mates and me,relationship tips

बार-बार तारीफ न करें

आपने भी देखा होगा कुछ माता-पिता दूसरों के आगे और खुद बच्चे के आगे ही उसकी खूब तारीफ करते हैं। वैसे तो तारीफ करना अच्छी बात है, लेकिन वह समय पर ही सही रहती है। बार-बार और ज्यादा तारीफ करने से बच्चे को तारीफ सुनने की आदत पड़ जाती है और उनकी बुराई सुनने की आदत खत्म हो जाती है। सिर्फ तारीफ सुनने की आदत से बच्चे का मनोबल कम हो जाता है।

बच्चों से नहीं करवाते कोई काम

बच्चों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार बनाने के लिए आपको उनसे घर के काम और अन्य एक्टिविटी करवानी होंगी। अगर आप बच्चों से कुछ काम नहीं करवाएंगी, तो उन्हें जिंदगी के कुछ गुर सीखने को ही नहीं मिलेंगे और इसका असर बच्चों के भविष्य पर भी पड़ेगा। अपने बच्चों को कुछ गलतियां करने का मौका दें ताकि वो अपनी गलतियों से कुछ सीख सकें और आगे बढ़ सकें।

your pampering can spoil the future of children do not make these mistakes,mates and me,relationship tips

बिना मदद मांगे उनका काम करना

यह बात हमेशा ध्यान में रखें कि हर किसी को अपनी जिंदगी की जंग खुद ही लड़नी पड़ती है। यह बात थोड़ी फिल्मी जरूर है, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। इसलिए जब तक बच्चा आपको मदद के लिए न बुलाए तब तक आगे न आएं। अक्सर मां-बाप अपने बच्चे की छोटी-छोटी परेशानियों में भी उनकी हेल्प करने के लिए उतावले हो जाते हैं और ऐसा करके आप उन्हें फ्यूचर के लिए कमजोर बना रहे हैं। उन्हें चीजें सीखने दें और कोशिश करने दें।

कुछ भी मांगने से पहले ही विश पूरी करना

पैरेंट्स बच्चों को लाड प्यार के चक्कर में कई बार खुद से ही उन्हें चीजें लाकर दे देते हैं। इन सब चीजों से बच्चों को यह लगता है कि उन्हें किसी भी चीज को मांगने की जरुरत नहीं है क्योंकि माता-पिता उनके बिना बोले ही उनकी सारी इच्छाएं पूरी कर देते हैं। यह चीजें भी बच्चे के ऊपर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं। आप बच्चे के बिना बोले कोई भी चीज उन्हें न दें। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि वहीं चीजें उन्हें दें जो उनके लिए सही हो और जिसकी उन्हें जरुरत हो।

your pampering can spoil the future of children do not make these mistakes,mates and me,relationship tips

बच्चे से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें लगाना

हर माता-पिता के अपने बच्चे के प्रति बहुत सपने होते हैं और कोई चाहता है कि उनका बच्चा उनकी उम्मीदों पर खरा उतरे। अपने बच्चे से बहुत ज्यादा उम्मीद रखना भी ओवर पेरेंटिंग का ही संकेत है और इससे बच्चे से दिमाग पर दबाव तो पड़ता है ही साथ ही वह चिड़चिड़ा भी हो जाता है। इसलिए आपके द्वारा की जा रही उम्मीदें बच्चे के लिए भी जायज होनी चाहिए और उस पर उनका कोई दबाव नहीं होना चाहिए।

हर जिद पूरी करना

यह ओवर-पेरेंटिंग का सबसे बड़ा साइन है। देखा गया है कि मां-बाप अक्सर अपने लाडले बच्चे की सारी जिद पूरी करने लग जाते हैं। उन्हें उनकी जरूरत की चीज और वे चीजें देना जरूरी है जिनसे उन्हें अच्छा लगे। लेकिन हर एक जिद पूरी करने से भी आपका बच्चा बिगड़ सकता है। क्योंकि जो चीज बच्चे को आसानी से मिल पाती है, तो वे उसका महत्व नहीं समझते हैं। इसलिए जरूरी है कि उसकी सारी जिद पूरी न की जाए, ताकि वे चीजों की वैल्यू करना सीखें।

your pampering can spoil the future of children do not make these mistakes,mates and me,relationship tips

हद से ज्यादा चिंता करना

बच्चे अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने या लंच या डिनर पर जाते ही हैं लेकिन उनके घर से बाहर कदम रखने पर अगर आपके दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं, तो यह ओवर पेरेंटिंग का संकेत है। इससे बच्चा परेशान और चिड़चिड़ा हो सकता है। ये चीजें बच्चे को परेशान कर देती हैं और इस कारण से वह बिगड़ने लगता है। जिस प्रकार मां-बाप का बच्चे के लिए बहुत ज्यादा प्यार जताना ठीक नहीं है, उसी प्रकार बहुत ज्यादा चिंता करके दिखाना भी बच्चा नकारात्मक रूप से प्रभावी हो सकता है।

बच्चों को खुद फैसला लेने की इजाजत देना

पैरेंट्स कई बार बच्चों को कुछ कठिन परिस्थिति से निपटने के लिए उन्हें कुछ ऑप्शन देना शुरु कर देते हैं। बच्चों को अपने फैसले लेने के लिए भी प्रेरित करते हैं। अपने खुद के फैसले लेने से बच्चों में समझ तो आती है लेकिन फिर वह किसी भी परिस्थिति का सामना करने से पहले और किसी भी दूसरे व्यक्ति के साथ स्थिति संभालने की जगह कोई दूसरा ऑप्शन चुनने लग जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती