न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी ये आदतें तय करती हैं कि लोग आपको पसंद करेंगे या नापसंद, जानें और लाएं खुद में सुधार

आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको दूसरों के बीच फेवरेट बना सकती हैं और इसी के साथ उन आदतों के बारे में भी बता रहें है जिनकी वजह से लोग आपको नापसंद करते हैं। इन आदतों को जान खुद में सुधार लाया जा सकता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 5:12:23

आपकी ये आदतें तय करती हैं कि लोग आपको पसंद करेंगे या नापसंद, जानें और लाएं खुद में सुधार

कई लोग होते हैं जिन्हें दुनिया से कोई मतलब नहीं होता हैं कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती हैं और वे अकेले ही अपनी जिंदगी बिताते हैं। वहीँ कई लोग होते हैं जो चाहते हैं कि लोग उन्हें पसंद करें और वो उनके फेवरेट बन जाए। ऐसे में आपकी आदतें ही महत्वपूर्ण होती हैं जो तय करती हैं कि लोग आपको पसंद करेंगे या नापसंद। ऐसे में जरूरत होती हैं खुद को टटोलने की आपमें क्या अच्छाई हैं और क्या बुराई। आज इस कड़ी में हम आपको उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको दूसरों के बीच फेवरेट बना सकती हैं और इसी के साथ उन आदतों के बारे में भी बता रहें है जिनकी वजह से लोग आपको नापसंद करते हैं। इन आदतों को जान खुद में सुधार लाया जा सकता हैं।

habits of people,mates and me,relationship tips

बनना है लोगों का फेवरेट तो डालें ये आदतें

जजमेंटल ना बनें

अगर आप किसी को जज कर रहे हैं तो हो सकता है कि आप गलत तरीके से उसे समझ रहे हों। किसी के स्किन कलर, किसी की भाषा, उसका खानपान, रीति रिवाज या अमीरी गरीबी को लेकर कमेंट ना करें और उसे अच्छा बुरा के फ्रेम में ना गढ़ें क्योंकि जो लोग ऐसा करते हैं उन्हें लोग पसंद नहीं करते।

लोगों की करें परवाह

आज सोशल मीडिया ही लोगों की दुनिया बन गई है, लोगों को दूसरे की परवाह का समय ही नहीं बचा है। ऐसे में केयर करने वाले लोगों की भी बहुत कमी है। अगर आप लोगों का हालचाल भी पूछते रहते हैं तो यह काफी काम कर जाता है। बेहतर होगा कि आप लोगों से उनकी मुसीबत के समय और जरूरत पर मदद करें और उनकी भावनाओं की कद्र करें।

फ्लेक्सिबल बनें

समय और परिस्थिति के अनुसार अगर आप बदलते हैं तो आप भी लोगों के फेवरेट बन सकते हैं। कुछ लोग अपने हिसाब की चीज ना होने पर हर वक्त शिकायत करते रहते हैं और कमी निकालते रहते हैं। ऐसे लोगों को कोई पसंद नहीं करता इसलिए कोशिश करें कि आप समय और परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदलें और खुद भी खुश रहें और दूसरों को भी खुश रखें।

habits of people,mates and me,relationship tips

मजाकिया बनें

आमतौर पर जो लोग हर सिचुएशन में मजाकिया बने रहते हैं उन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। कई लोग तो बुरे हाल या किसी बड़े लॉस में भी अपना मजाक बनाते हैं और लोगों को स्ट्रेस फ्री कर देते हैं। यह तरीका आप भी कर सकते हैं और लोगों की फेवरेट बन सकते हैं।

खूब सारा कॉम्प्लीमेंट दें

किसी की बड़ाई करना कठिन काम नहीं है जबकि अगर आप किसी की छोटी छोटी चीजों की बड़ाई कर देते हैं तो हो सकता है कि उसका आज का दिन बन जाए। ऐसे में लोगों को काम्प्लीमेंट देने में कंजूसी ना करें। ऐसा करने पर निश्चित रूप से आप लोगों के फेवरेट बन सकते हैं।

habits of people,mates and me,relationship tips

इन आदतों की वजह से नापसंद करते हैं आपको लोग
सारा क्रेडिट खुद लेना

घर परिवार, दोस्तों, ऑफिस कलीग्स हर जगह आपको ऐसे लोग मिल जाएंगे जो अपनी वाहवाही के चक्कर में दूसरों का क्रेडिट लूट लेने का प्रयास करते हैं। अगर आपमें ये आदत है कि आप बड़ों या बॉस के सामने अपना इप्रेशन बनाने के लिए औरों के काम का श्रेय भी खुद ले लेते हैं तो यकीन मानिए आज ही अपनी इस आदत को बदल दीजिए। इस आदत की वजह से कुछ ही दिनों में लोग आपसे भागते फिरेंगे और आपके साथ काम करने से कतराने लगेंगे। यही नहीं, बॉस की नजर में भी आपका इंप्रेशन कम होता जाएगा।

वैचारिक मतभेद पर झगड़ा

हर किसी की सोच और विचार एक जैसे नहीं हो सकता,लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि वैचारिक मतभेद होने पर आप लोगों की आलोचना करते फिरें या झगड़ा करते रहें। यह संभव है कि दफ्तर या घर पर दो सहकर्मी या सदस्यों के राजनीतिक, धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक या व्यक्तिगत मुद्दों पर अलग-अलग विचार हों। लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं कि आप सबसे झगड़ेंगे। अगर आपमें ये आदत है तो आपको आत्ममंथन की जरूरत है।

जाति-धर्म पर कठोर टिप्पणी करना

किसी की व्यक्तिगत, जातिगत, धार्मिक, सामाजिक पंरपराओं पर टिप्पणी करना शिष्टता नहीं होती है। ऐसे में अगर आप हर किसी से उसका उपनाम, उसकी जाति या क्षेत्र आदि पर जबरदस्ती पूछताछ करते हैं तो यह आपकी गलत आदत है। ऐसा करने से आपसे लोग बचते फिरेंगे और आपकी इज्जत नहीं करेंगे।

व्यक्तिगत बातों में इंटरेस्ट लेना

अगर आप लोगों के न चाहते हुए भी बार बार खोद-खोदकर उनकी व्यक्तिगत बातें पूछते हैं तो ये गलत बात है। ऐसा करने से आपके और अन्य लोगों के आपसी व्यक्तिगत संबंधों पर बुरा असर पड़ेगा। अगर आप हर किसी को अपना फ्री का सजेशन देने लगते हैं तो यकीन मानिए आपकी इस आदत से लोग परेशान हो सकते हैं। ऐसे में बिना मांगे सजेशन ना दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर