न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दूसरों के सामने अपनी बात नहीं रख पाता हैं आपका बच्चा, इन तरीकों से करें उन्हें तैयार

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को दूसरों के सामने अपनी बात रख पाने में सक्षम बना पाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Fri, 02 Dec 2022 5:44:58

दूसरों के सामने अपनी बात नहीं रख पाता हैं आपका बच्चा, इन तरीकों से करें उन्हें तैयार

हर इंसान का दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रखना जरूरी होता हैं जो कि उनके आत्मविश्वास को दर्शाता हैं। इसकी शुरुआत बचपन से ही हो जाती हैं। बचपन कच्ची मिट्टी की तरह होता है जिसमें बच्चों को जिस आकर में ढाला जाए, वह उनके आने वाले भविष्य और व्यवहार में देखने को मिलता हैं। ऐसे में पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं कि बच्चों को आने वाले चैलेंजेज के लिए तैयार किया जाए, खासतौर से अपनी बात रखने के लिए। बच्चा अगर सभी के सामने अपनी बात खुलकर रख पाता हैं, तो यह उनके जीवन में सकारात्मकता लेकर आता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को दूसरों के सामने अपनी बात रख पाने में सक्षम बना पाएंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

your child is not able to keep his point in front of others,prepare them in these ways,mates and me,relationship tips

हर वक्त एक समान नहीं होता

एक छोटे बच्चे के लिए लाइफ की कठोर परिस्थितियों को समझना मुश्किल होता है इसलिए बच्चे को धीरे-धीरे इसके बारे में अवगत कराएं। पेरेंट्स बच्चे को समझाने की कोशिश करें कि जीवन में सब कुछ आसान नहीं होता। कई बार मंजिल तक पहुंचने के लिए छलांग लगानी पड़ती है। मनचाहा लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वस्थ दिमाग और अपने लिए खड़े होने की क्षमता आवश्यक होती है।

पॉजिटिव शब्दों पर हो ज़ोर


बच्चों को ये सिखाए कि दिनभर में कोशिश करें कि कोई भी शब्द या सेंटेंस ना बोलें जो नेगेटिव हो। कुछ बच्चे बात बात पर शिकायत करने वाले या बहुत जल्दी हार मान जाने वाले होते हैं। बच्चों को सिखाएं कि कैसे हर मुश्किल से मुश्किल सिचुवेशन का सकारात्मकता से सामना किया जा सकता है। धीरे-धीरे आप खुद महसूस करेंगे कि बच्चों पर छोटी लग रही इन बातों का बड़ा असर पड़ता है। यकीन मानिए पॉजिटिव रहने की आदत उनकी लाइफ को बेहतरीन बना सकती है।

your child is not able to keep his point in front of others,prepare them in these ways,mates and me,relationship tips

भावनात्मक रूप से बुद्धिमान

पेरेंट्स बच्चों को भावनात्मक रूप से बुद्धिमान बनाएं। भावनात्मक रूप से बुद्धिमान लोग अपनी और दूसरों की भावनाओं को बेहतर ढंग से समझते हैं। एक बच्चे को सिखाना और पढ़ाना काफी मुश्किल होता है। बच्चे को सिखाने के लिए इंटरैक्टिव तरीका आजमा सकते हैं। इसके लिए कहानियों और उदाहरण का सहारा लिया जा सकता है।

कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज


दूसरे लोगों पर प्रभाव डालने के लिए कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज का होना बेहद जरूरी है। पेरेंट्स बच्चे को कॉन्फिडेंट बॉडी लैंग्वेज के बारे में बताएं। ये भम्र और नकारात्मकता को दूर करने में मदद करेगी। पेरेंट्स को बच्चे को रोल मॉडल के माध्यम से सिखाना चाहिए। उन्हें उन दिग्गज और मशहूर हस्तियों के बारे में बताएं जिन्हें आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए फॉलो किया जा सकता है। बच्चों को बॉडी लैंग्वेज के टिप्स और ट्रिक्स सिखाएं।

your child is not able to keep his point in front of others,prepare them in these ways,mates and me,relationship tips

गिनाएं स्ट्रेंथ

बच्चों की तारीफ करना उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। बच्चे को लगातार उसके स्ट्रॉन्ग पॉइंट के बारे में बताते रहे। इससे कॉन्फिडेंस बिल्डिंग में काफी मदद मिलती है। यह हमेशा स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि आपके बच्चे ने किसी चीज़ के लिए प्रयास किए, चाहे उसका अंतिम परिणाम कुछ भी हो। यह आपके बच्चे को हमेशा असफलता से निपटने में मदद करेगा और उसे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करने में मदद करेगा। बच्चे में मायूसी ना आए और लाइफ में वह एक नई ऊर्जा और पहले से कहीं ज़्यादा मेहनत और सकारात्मकता के साथ कदम बढ़ाए तो इसमें माता-पिता का रोल बहुत अहम है।

स्पष्ट बात करना सिखाएं


स्पष्ट बात करना या कहना व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में दर्शाता है। दूसरों के सामने आत्मविश्वास के साथ खड़ा रहने के लिए स्पष्ट बात करना महत्वपूर्ण होता है। हाजिर-जवाबी आपके व्यक्तित्व को बना या बिगाड़ सकती है। ये आत्मविश्वास के लिए जरूरी है इसलिए बच्चे को बचपन से इस गुर को सिखाना चाहिए।

your child is not able to keep his point in front of others,prepare them in these ways,mates and me,relationship tips

खुद की करें वकालत

स्वयं के लिए खड़े होने के लिए आवश्यक है कि खुद की वकालत करें। सेल्फ एडवोकेसी यानी खुद की वकालत करना एक व्यक्ति की रुचि, इच्छाओं और अधिकारों को प्रभावी ढंग से दूसरों के सामने रखने की क्षमता है। इसमें निर्णय लेना और निर्णय के लिए जिम्मेदारी लेना भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत