न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिश्ते में पति करने लगा है रूखा व्यवहार, इन तरीकों से महसूस कराएं उन्हें अपनी गलती

इससे पत्नियों को खुद के प्रति हीन भावना उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसे तरीकों को अपनाने की जिनकी मदद से इस स्थिति को संभाला जाए और अपने पार्टनर को महसूस कराया जाए कि वह गलती कर रहा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 06 Jan 2022 2:27:02

रिश्ते में पति करने लगा है रूखा व्यवहार, इन तरीकों से महसूस कराएं उन्हें अपनी गलती

पति-पत्नी का रिश्ता गाड़ी के दो पहियों के समान माना जाता हैं जिसमें से किसी एक में भी आई खराबी गाड़ी को रोक सकती हैं। जरूरी है कि गाड़ी के दोनों पहिए समान हो और दोनों में बराबर हवा भरी हो। इसी तरह रिश्ते में किसी भी पार्टनर की महत्ता ज्यादा नहीं होती हैं। दोनों का समान हक़ होता हैं। लेकिन कई बार पुरुष खुद को सर्वश्रेष्ठ समझ बैठते हैं और पत्नी से रूखा व्यवहार करने लगते हैं। इससे पत्नियों को खुद के प्रति हीन भावना उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसे तरीकों को अपनाने की जिनकी मदद से इस स्थिति को संभाला जाए और अपने पार्टनर को महसूस कराया जाए कि वह गलती कर रहा हैं।

husband starts behaving rude in the relationship,mates and me,relationship tips

घर पर अपनी जगह होना जरूरी

अगर आपको पता है कि आपके पति आपकी बातों को महत्व नहीं देते हैं तो ऐसे में सबसे पहले जरूरी है कि आप घर के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाएं और उनके सामने अपनी राय रखें। इससे अलग अपने बच्चों को पूरा समय दें और दोस्ताना व्यवहार परिवार के लोगों के साथ रखें। ऐसा करने से आपके पति को भी आपके महत्व के बारे में पता लगेगा और वह आपकी बातों को तवज्जो देना शुरू कर देना।

अपनी इच्छाओं को ना थोपें

पांचों उंगलियां एक दूसरे से अलग होती हैं। ऐसा ही कुछ इंसानों के साथ भी है। हर किसी इंसान की सोच अलग-अलग हो सकती है। हो सकता है कि पति पत्नी के विचार भी किसी बात पर एक दूसरे से ना मिलें। इसका मतलब यह नहीं है कि आपका पति आप पर अपनी सोच को थोर रहा है या आप अपनी इच्छाओं को लेकर पति को फोर्स कर रहे हैं। आप अपनी सोच अपने विचारों को अपने पार्टनर को बता सकते हैं। लेकिन थोप नहीं सकते। इससे रिश्ता कमजोर हो सकता है। साथ ही पति भविष्य में आप से राय लेना भी बंद कर सकता है।

छोटी-छोटी बातों पर निर्भर होना छोड़ें

माना कि जीवन में छोटे बड़े फैसले पार्टनर से मिलकर लेने चाहिए। लेकिन जब आपके जीवन के हर फैसले में पार्टनर की राय हो तो ऐसे में निर्भरता आना स्वभाविक है। पत्नी कुछ फैसले खुद भी लेना सीखे। अगर किसी फैसले को लेते वक्त गलती हो जाए तो इससे निराश होने की बजाय सीखने की कोशिश करें और आगे बढ़े। छोटी-छोटी बातों के लिए पति पर निर्भर रहना सही नहीं है। इससे पति की आदत भी खराब हो सकती है।

husband starts behaving rude in the relationship,mates and me,relationship tips


छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा ना करें

अगर आपको पता है कि आपके पति के स्वभाव में अहंकार आ गया है तो ऐसे में गुस्से से समस्या को दूर नहीं किया जा सकता। अगर आप गुस्सा करेंगे तो इससे ना केवल घर का माहौल खराब होगा बल्कि संबंध भी कमजोर हो सकते हैं। ऐसे में सबसे पहले गुस्से पर नियंत्रण करना जरूरी है और अपने पति की आदत को समझना भी जरूरी है।

खुलकर करें बात

अक्सर महिलाएं पति के बदलते स्वभाव को लेकर चिंता में रहती हैं लेकिन वे अपने पति से इस विषय पर बात नहीं करतीं। यह गलत आदत है। अगर आप अपने पार्टनर से इस पर खुलकर बात करेंगे तो हो सकता है कि वह भी इस पर विचार करे। कभी-कभी हम अपने बदलते स्वभाव को नहीं पहचान पाते। सामने वाले को उसका एहसास होता है। ऐसे में हो सकता है कि आपके पति को भी अपने बदलते स्वभाव के बारे में ना पता हो। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि आप अपने पति को उसके बदलते स्वभाव के बारे में बताएं। साथ ही यह भी बताएं कि इससे आपको क्या क्या समस्या हो रही है।

खुद पर विश्वास रखना जरूरी

पति के अंदर अहंकार तब भी पनप सकता है जब उसे लगेगा कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है। यदि आप अपने पति को यह दिखाएंगे कि आप पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं किसी भी काम को करने के लिए तो वह अपनी इच्छाओं को आप पर थोपने लगेगा। ऐसे में जरूरी है सबसे पहले खुद पर विश्वास रखना। इसके लिए जरूरी है कि हर विषय पर अपनी राय रखें। अपने पार्टनर को अपने फैसलों के बारे में बताएं तो ऐसे में आपके पार्टनर को भी आपकी राय लेने की आदत हो जाएगी।

'हम' शब्द का प्रयोग करना जरूरी

पति पत्नी के रिश्ते में जब 'मैं' शब्द जगा ले लेता है तो रिश्ता कमजोर हो जाता है। ऐसे में जब भी बात एक दूसरे की हो तो मैं की जगह हम का इस्तेमाल करें। इससे ना केवल पति के अहंकार पर प्रभाव पड़ेगा बल्कि पति भी भविष्य में आप आपके और अपने बारे में लिए फैसले को हम का नाम देगा और एक दूसरे के बारे में सोच कर ही निर्णय को लेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत