न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को करना चाहते हैं मोटिवेट, प्रतिदिन कहें उनसे ये बातें

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपने बच्चों से हर दिन कहनी चाहिए। इन बातों से बच्चों को मोटिवेशन मिलता है और मुश्किल स्थितियों को अच्छे से हैंडल कर पाने में मदद मिलती हैं। आइये जाने इन बातों के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 24 Jan 2023 4:02:11

बच्चों को करना चाहते हैं मोटिवेट, प्रतिदिन कहें उनसे ये बातें

हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई-लिखाई हो या किसी भी तरह की एक्टिविटी उसमें हमेशा आगे रहे और बढ़-चढ़कर उसमें हिस्सा लें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं हैं कि उनपर हमेशा सबसे आगे रहने का दबाव डाला जाए। हांलाकि आप बच्चों को मोटिवेट कर सकते हैं ताकि वे और अच्छा परफॉर्म करें। ऐसे में यह बहुत मायने रखता हैं कि आप अपने बच्चों के सामने क्या बात कर रहे हैं या उन्हें क्या बोल रहे हैं। इसका बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अपने बच्चों से हर दिन कहनी चाहिए। इन बातों से बच्चों को मोटिवेशन मिलता है और मुश्किल स्थितियों को अच्छे से हैंडल कर पाने में मदद मिलती हैं। आइये जाने इन बातों के बारे में...

want to motivate children say these things to them everyday,mates and me,relationship tips

आई लव यू

"आई लव यू" एक मैजिकल वर्ड है, जो आपको अपने बच्चों से रोजाना कहना चाहिए। ऐसा कहने से बच्चों को हमेशा वांटेड फील होगा। उनके मन में यह बातें बैठ जाएंगी कि आप उनके लिए हर एक परिस्थिति में तैयार हैं। साथ ही रोजाना बच्चों को आई लव यू कहने से उनके मन में यह बात बैठ जाएगी कि आप उनसे काफी ज्यादा करते हैं। कुछ बच्चों के मन में यह धारणा रहती है कि उनके माता-पिता उनसे प्यार नहीं करते हैं, यह धारण काफी गलत है। ऐसे में रोजाना बच्चों को आई लव यू जरूर कहें।

मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं

बढ़ती उम्र में बच्चे अक्सर खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं। ऐसे में जब आप कठिन समय में उनसे कहेंगे कि आप हर कदम पर उनके साथ हैं, उन्हें हिम्मत और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

want to motivate children say these things to them everyday,mates and me,relationship tips

तुम बहुत अच्छे हो

इसकी जगह आप कोई भी शब्द रख लें, जैसे तुम गणित में अच्छे हो, तुम बहुत मेहनती हो, तुम बहुत तेज लर्नर हो। कृपया ध्यान दें किसी हालात में नकारात्मक शब्द इस्तेमाल ना करें। रोज पॉजीटिव शब्द सुनकर बच्चे के अंतर्मन में उसी तरह के बदलाव आते हैं।

बच्चों से मांगे राय

अक्सर माता-पिता का मनना होता है कि बच्चों को अनुभव नहीं होता है। इसलिए वे हर एक चीज को गलत कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा मानते हैं, तो इससे आपके बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए बच्चों के सामने कोई भी फैसला लेने से पहले उनकी राय जरूर पूछें। ऐसा करने से बच्चों को अपनी अहमियत का अंदाजा होगा।

want to motivate children say these things to them everyday,mates and me,relationship tips

तुम कर सकते हो

अपने बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाने से लेकर लक्ष्य को पाने में मदद करने के लिए उससे समय-समय पर ये कहते रहें कि 'तुम ये काम कर सकते हो'। जब बच्चे का मन किसी असफलता के बाद उदास हो जाए, तो उसे हिम्मत देते हुए ये जरूर कहें कि उसके लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

सॉरी एंड थैंक्यू

सॉरी और थैंक्यू जैसे शब्द सिर्फ बड़ों के लिए ही मायने नहीं रखते बल्कि बच्चों के लिए भी मायने रखते हैं। वो आप को देखकर ही सीख रहे होते हैं। जब आप सॉरी कहते हैं तो बच्चे सीखते हैं कि गलती पर माफी मांगकर आगे बढ़ना चाहिए। इसी तरह काम करने के बदले थैंक्यू कहने से आप बच्चे को अच्छे संस्कार सिखा रहे होते हैं, जो उनके जीवन में काम आएगा।

want to motivate children say these things to them everyday,mates and me,relationship tips

मुझे तुम पर गर्व है

आपका बच्चा बड़ा काम करें या छोटा काम, उससे हमेशा कहें कि आपको उस पर गर्व है। अगर वो किसी काम में असफल भी हो जाता है तो यह सोचें कि कम से कम उसने वो काम करने की ईमानदार कोशिश तो की है। आपके प्यार से कहे ये शब्द उसे उसकी असफलताओं से विचलित होने से रोक देंगे।

फिर क्या हुआ

कभी-कभी आप अपने बच्चों की बातों में इंट्रेस्ट नहीं लेते हैं, जिसका असर आपके बच्चों पर काफी ज्यादा पड़ता है। ऐसे में बच्चे आगे कुछ भी कहने से घबराते हैं। इसलिए जब भी आपका बच्चा आपसे बाते करने आए, तो उनसे आगे क्या हुआ जरूर पूछें। ऐसा करने से उन्हें लगेगा कि आप उनकी बातों में इंट्रेस्ट ले रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
बाढ़ से तबाह नेपाल में फिर खतरे की आहट, सीमा पर बनी झीलों को लेकर चीन-नेपाल की चेतावनी
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
मुस्कान हत्याकांड का आरोपी इमरान पुलिस मुठभेड़ में घायल, दोनों पैरों में लगी गोली
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
महाराष्ट्र में फिर बढ़ी महायुति की खींचतान? फडणवीस ने शिवसेना के मंत्री के फैसले में किया बदलाव
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
नेपाल बाढ़ में 178 भारतीयों के लापता होने की खबर, सचिन तेंदुलकर ने जताई चिंता
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
बॉक्स ऑफिस पर ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ समेत इन फिल्मों की कमाई पर लगा ब्रेक
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
नेपाल की त्रासदी में भारत बना सहारा, PM मोदी की मदद पर भावुक हुए बालेन शाह
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन आज भद्रा और ग्रहण से मुक्त, पूरे दिन राखी बांधने का अवसर; जानें शुभ मुहूर्त
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
न सोल, न कवर… फिर भी 90 हजार तक कीमत! Chanel की ‘नंगे पैर वाली चप्पल’ ने मचाई हलचल
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ उनका पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
कृति सेनन के राखी ऐड पर कंगना की टिप्पणी के बीच वायरल हुआ उनका पुराना विज्ञापन, कुनिका सदानंद ने कसा तंज
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
रक्षाबंधन पर भाई-बहन को संस्कृत में दें शुभकामनाएं, प्यार और रिश्ते की मजबूती से जुड़े 10 खास संदेश
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
चीनी के दाम में बड़ी राहत, कई शहरों में ₹8 तक गिरे भाव; सरकार के कदमों का दिखने लगा असर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
गंडक नदी फिर बढ़ा रही टेंशन! यूपी-बिहार में दोबारा अलर्ट, नेपाल की बारिश के बाद बढ़ा जलस्तर
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर गोली मारकर हत्या, इन गानों से मिली थी पहचान
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं स्वादिष्ट पनीर काठी रोल, आसान रेसिपी से तैयार होगा स्पेशल नाश्ता