न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों को बनाना चाहते हैं आत्मनिर्भर, परवरिश के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

ऐसे में जरूरत है कि माता-पिता अपने बच्चों को उनके बचपन में ही आत्मनिर्भरता के गुण सिखाएं और इसके लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की परवरिश के कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप उन्हें आत्मनिर्भर बना सकेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Tue, 27 Dec 2022 9:59:31

बच्चों को बनाना चाहते हैं आत्मनिर्भर, परवरिश के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं माता-पिता की चिंता बढ़ जाती हैं कि कैसे उनकी अच्छी परवरिश की जाए ताकि जल्द से जल्द उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकें। बच्चा हो या कोई बड़ा व्यक्ति शारीरिक या मानसिक रूप से दूसरों पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता एक स्वस्थ व्यक्ति को भी विकलांग बना सकती है। कई बच्चे होते हैं जो खुद का काम भी नहीं कर पाते हैं और किसी भी निर्णय को लेने में विचार ही करते रह जाते हैं। ऐसे में जरूरत है कि माता-पिता अपने बच्चों को उनके बचपन में ही आत्मनिर्भरता के गुण सिखाएं और इसके लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं बच्चों की परवरिश के कुछ ऐसे तरीके जिनकी मदद से आप उन्हें आत्मनिर्भर बना सकेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

want to make children self sufficient keep these things in mind during upbringing,mates and me,relationship tips

टोकटाक से बचें

यह जरूरी है कि माता-पिता को पता होना चाहिए कि उनका बच्चा क्या कर रहा है और कैसे लोगों से मिल जुल रहा है। लेकिन, अगर आप बच्चों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं तो उन्हें हर वक्त टोकटाक करने से बचें और उन्हें थोड़ा स्पेस दें। फ्री माहौल में वे रिलैक्स फील करेंगे। जब बच्चों को आप खुला माहौल देंगे तो वे खुद के प्रति जिम्मेदार भी बनेंगे। इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि वे घर में बंधन महसूस ना करें या खुला माहौल मिलते ही अपना अधिक नुकसान ना कर बैठें। ऐसे में उन पर नज़र रखते हुए बच्चों को अपना कुछ फैसला खुद लेने दें। हालांकि घर के नियमों के प्रति लावरवाही ना बरतने दें।

स्वतंत्रता पर जोर दें

अपने बच्चे को उम्र-उपयुक्त जिम्मेदारियां सौंपे। शुरुआत में छोटी उम्र में उसे जूते की लेस बांधना, यूनिफॉर्म पहनना और बैकपैक करने जैसी छोटी-छोटी चीजें सिखाएं। ऐसा करने से आपके बच्चे में बचपन से ही आत्मनिर्भरता की भावना बढ़ेगी। जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होगा, उसकी जिम्मेदारी भी उसी हिसाब से बढ़ाएं। जैसे कपड़ों और जूतों की सफाई और नाखून काटने जैसी चीजें।

want to make children self sufficient keep these things in mind during upbringing,mates and me,relationship tips

गलतियों से लें सीख

बच्चे के गलती करने पर उस पर चिल्लाने की जगह, उन्हें शांत होकर उनकी गलती के बारे में समझाएं। उन्हें समझाएं कि वो कैसे अपनी गलती से सबक लेकर भविष्य में दोबारा यह गलती करने से बच सकता है। छोटी-छोटी गलतियों पर बच्चों को डांटने से उनके भीतर डर की भावना पैदा हो सकती है। जब बच्चे गलतियां करते हैं तो उन्हें सबसे अच्छे तरीके से सीख मिलती है, इसलिए माता-पिता को जानबूझ कर भी कभी-कभी बच्चों को गलतियां करने देना चाहिए। अगर वे गलती करें तो उन्हें डाटें नहीं, आप प्यार से समझा सकते हैं। ऐसा करने से वे अपनी गलतियों से खुद ही सीख जाएंगे और धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनेंगे।

नया सीखने के लिए प्रोत्साहित करें

बच्चों को ज्यादातर समय पेरेंट्स कुछ नया नहीं करने देते। बात-बात पर टोकने लगते हैं। ऐसा न करें, इससे बच्चों के अंदर कुछ नया सीखने की जिज्ञासा मर जाती है और वह हर जगह पीछे रहने लगते हैं। आपको बच्चों को रोजाना कुछ नया सीखने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

want to make children self sufficient keep these things in mind during upbringing,mates and me,relationship tips

जिम्मेदारी दें

घर के काम के जरिए बच्चों को जिम्मेदार बनाना शुरू करें, जिससे वे बचपन से ही मेहनत करना सीखेंगे और बच्चों को अपने काम करने का आत्मविश्वास भी रहेगा। घर के छोटे-छोटे काम बच्चों से करवाने से उनके संबंध अपने माता-पिता के साथ अच्छे बने रहने के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता हैं। इन कामों में घर की सफाई, खाना बनाते समय मदद आदि को शामिल कर सकते हैं। ऐसा करते समय बच्चों पर अपनी नजर जरूर बनाए रखें।

बच्चे को बताएं कि हर स्थिति एक अवसर होती है

बच्चे को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उसे यह सिखाना जरूरी है कि हर स्थिति एक अवसर होती है। ये एटीट्यूड आपके बच्चे को ओपन माइंडेड बनाएगा और उसमें नई चीजों को सीखने के लिए हमेशा तैयार रहने की भावना पैदा करेगा। नई चीजों को आजमाने की भावना का विकास होने से आपका बच्चा किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार होगा।

want to make children self sufficient keep these things in mind during upbringing,mates and me,relationship tips

शब्दों का चयन सावधानी से करें

कहा जाता है कि बच्चा बचपन में अपने माता-पिता से ही बहुत कुछ सीखता है। ऐसे में आप जिस भाषा शैली का इस्तेमाल बच्चों के सामने करते हैं, वह वही भाषा सीखता और बोलता है। आप बच्चों के सामने सभ्य और सकारात्मक भाषा का प्रयोग करेंगे, तो उनकी सोच सकारात्मक होगी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती