न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन संकेतों से समझें कि रिलेशनशिप में पार्टनर कर रहा हैं आपका इमोशनल एब्यूज

रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर के साथ प्यार और विशवास से जुड़े होते है। दोनों का आपसी सम्मान और एक-दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार इस रिश्ते को और मजबूत बनाने का काम करते हैं। कई बार रिश्तों में अच्छा माहौल नहीं होता हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 18 Aug 2022 6:09:20

इन संकेतों से समझें कि रिलेशनशिप में पार्टनर कर रहा हैं आपका इमोशनल एब्यूज

रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर के साथ प्यार और विशवास से जुड़े होते है। दोनों का आपसी सम्मान और एक-दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार इस रिश्ते को और मजबूत बनाने का काम करते हैं। कई बार रिश्तों में अच्छा माहौल नहीं होता हैं और शारीरिक प्रताड़ना के मामले सामने आते हैं ओ रिश्ते में अलग होने की वजह बनती हैं। लेकिन इसके उलट कई बार रिलेशनशिप में आपका इमोशनल एब्यूज हो रहा होता हैं जिसे आप समझ नहीं पाते हैं और तनाव का शिकार होते चले जाते हैं। कुछ संकेत बताते हैं कि आपका भावनात्मक शोषण हो रहा है जिनके बारे में आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं। इन संकेतों को जान स्थिति से निपटने के प्रयास किए जाने जरूरी हैं।

emotional confuse,partner emotional confuse,relationship,relationship tips

हर वक्त कमतर महसूस कराना

जब आप अपने लाइफ में कुछ नया करने की सोचते हैं और आप पार्टनर के साथ डिस्कस करते हैं, तो उम्मीद करते हैं कि पार्टनर आपको मोटिवेट करे और आगे बढ़ने के लिए हिम्मत दे। लेकिन अगर आपका पार्टनर हर बात पर आपको हतोत्साहित करता रहता है या आपकी उपेक्षा करता है, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। रिलेशनशिप नॉर्मल तभी माना जाता है, जब एक-दूसरे को प्रोत्साहित करें और एक दूसरे की उपलब्धियों पर खुश हों।

निरंतर आलोचना करना

क्या आपका पार्टनर हर वक्त आपकी आलोचना करता है। फिर चाहे आपके कपड़े हों, वजन या फिर व्यवहार। क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपके बनाए खाने की बाकी लोग तारीफ कर रहे हों और आपका पार्टनर व्यंगात्मक कमेंट कर सबके सामने आपको नीचा दिखाने की कोशिश करे। और ऐसा एक बार नहीं, कई बार हुआ हो। अगर आपके पार्टनर की आदत है हर वक्त आपका अपमान करने की तो वह कभी नहीं चाहेगा कि आपमें आत्मविश्वास जगे और आप अपने बारे में पॉजिटिव सोचें।

हर वक्त लड़ाई

लड़ाई हर रिश्ते में होती है। लड़ाई के बाद प्यार और बढ़ जाता है। लेकिन यदि आपका पार्टनर बार-बार लड़ाई कर रहा है और वह लड़ाई सुलझाने के बजाय लड़ाई को और बढ़ाने की कोशिश कर रहा है तो इससे ना केवल तनाव बढ़ सकता है बल्कि आप चिंता में डूबे भी रह सकते हैं। यह भी संकेत भावनात्मक शोषण का हो सकता है।

emotional confuse,partner emotional confuse,relationship,relationship tips

संवेदनाओं को लेकर इग्नोर करना
कोई भी इंसान किसी रिश्ते में सिर्फ इसलिए बंधता है, जिससे उसे किसी ऐसे शख्स की जरूरत होती है, जो उसे समझे और उसकी बातों पर सहानुभूति जताए, लेकिन अगर आपका पार्टनर आपकी जरूरत के वक्त आपके पास नहीं है, तो आपको उस रिश्ते से निकलने के बारे में सोचना चाहिए।

हर वक्त कलह

कपल्स के बीच लड़ाइयों आम बात है, लेकिन अगर आप हर वक्त लड़ते रहते हैं और रिश्ता बीते कल से बदतर होता जा रहा है, तो आपको अपने रिलेशनशिप पर एक बार ज़रूर सोचना चाहिए, क्योंकि कोई भी पार्टनर अधिक देर तक अपने साथी को परेशान नहीं देख सकता।

गलती ढूंढना

क्या अपने रिश्ते में आप हमेशा खुद को बैकफुट पर देखती हैं? क्या हर गलत चीज के लिए हमेशा आपको ही जिम्मेदार ठहराया जाता है। क्या आपकी हर बात में आपका पार्टनर गलती ढूंढता है तो इस तरह के रिश्ते में आप कभी खुश नहीं रह सकतीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती