न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बच्चों में चोरी की आदत को छुड़ाने के लिए आजमाए ये तरीके, अपनी पेरेंटिंग पर दें ध्यान

बचपन में पड़ी आदत अक्सर जीवनभर रह जाती हैं। ऐसे में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे किसी तरह की बुरी आदत ना लगाए, खासतौर से चोरी की।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 28 Aug 2022 3:13:23

बच्चों में चोरी की आदत को छुड़ाने के लिए आजमाए ये तरीके, अपनी पेरेंटिंग पर दें ध्यान

बचपन में पड़ी आदत अक्सर जीवनभर रह जाती हैं। ऐसे में हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे किसी तरह की बुरी आदत ना लगाए, खासतौर से चोरी की। जी हां, बच्चों का मन चंचल होता हैं जिसके चलते कई बार स्कूल या घर में दूसरी चीजों की ओर आकर्षित होकर बच्चे चोरी कर लेते हैं और कई बार यह उनकी आदत बन जाती हैं। लोग बचपन में कभी न कभी इस आदत के शिकार होते हैं। इस दौरान पेरेंट्स की जिम्मेदारी होती हैं कि अपने बच्चों की समझाइश करते हुए उन्हें सही राह पर लाया जाए। आज हम आपको इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं कि कैसे बच्चों की यह बुरी आदत समय रहते छूट जाए।

habit of stealing in children

सख्ती नहीं करें

जब भी आपको पता चलता है कि आपका बच्चा चोरी करने लगा है, तो उसे डांटने या मारने की बजाय सही-गलत में अंतर करना सिखाए और समझाएं की चोरी करना एक बुरी आदत है। अपने बच्चे से बात करें और जाने कि वह चोरी क्यों करता है। अगर उसको किसी सामान की जरूरत है तो वह आपसे आकर कहे। यह बात आप उसको प्यार से समझाएं, क्योंकि बच्चों में इतनी समझ नहीं होती है कि सही क्या है और गलत क्या है। आप ही उसको सही गलत के बारे में जानकारी दें और उस पर गुस्सा होने की बजाय उसे प्यार से समझाएं।

बच्चे में भरोसा पैदा करें

गलत संगति में पड़ जाने से बच्चे घरों में छोटी-मोटी चोरियां करने लगते हैं। ज्यादातर बच्चे किसी फैमिली मेंबर की जेब से थोड़े-बहुत पैसे निकाल लेते हैं। ऐसे में, बच्चों को प्यार से समझाना चाहिए। उन्हें कहना चाहिए कि उन्हें किसी भी चीज के लिए पैसे चुराने की जरूरत नहीं है। बच्चों को इस बात का भरोसा दिलाएं कि उनकी जरूरत की चीज खरीद कर दी जाएगी।

उनके तरीके पर ध्यान दें

क्या बच्चे की चोरी की आदत का स्कूल या घर में किसी घटना से कुछ लेना-देना है? अगर आपको कोई कारण और चोरी का विशेष तरीका या पैटर्न दिखायी पड़े तो बेहतर है कि आप किसी विशेषज्ञ से बात करें, जो आपके बच्चे की मदद कर सकें। ऐसे मामलों में अपने बच्चे को फटकार लगाने से कुछ फायदा नहीं होगा।

शर्मिंदा न करें

जो बच्चा चोरी करते हुए पकड़ा जाता है, वह अपने आप बहुत शर्मिंदा महसूस करता है। ऐसी स्थिति में उसे और भी ज्यादा शर्मिंदा करने की कोशिश नहीं करें। इससे बच्चे में हीन भावना पैदा हो जाएगी और उसका आत्मविश्वास कमजोर होगा। याद करें, महात्मा गांधी ने भी बचपन में चोरी की थी। इसलिए बच्चे के मनोबल को कमजोर मत होने दें।

habit of stealing in children

बच्चे को गलती का एहसास कराएं

अगर आपके बच्चे में चोरी करने की गंदी आदत पैदा हो गई हो और आपने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया हो तो उसे अपनी गलती का एहसास कराएं। बच्चे को समझाएं कि उसने गलती की है। अगर बच्चा अपनी गलती को मान लेता है और इसके लिए माफी मांगता है, तो उस पर भरोसा करें। बच्चे से यह कहना जरूरी है कि आपको उस पर पूरा भरोसा है कि आगे से वह ऐसी गलती नहीं करेगा।

बच्चे के साथ बिताएं वक्त

पेरेंट्स और बच्चों के बीच में गहरा रिश्ता होगा, तो बच्चे अपनी जरूरत के बारे में उन्हें जरूर बताएंगे और फिर उन्हें अपनी ख्वाहिश पूरी करने के लिए चोरी नहीं करनी पड़ेगी। प्यार से सब कुछ ठीक किया जा सकता है। अपने बच्चे को सुधारने के लिए मारपीट या गुस्से से बेहतर है कि आप उसे गले लगाएं। आपकी माफी और प्यार बच्चे में सुधार ला सकती है।

बच्चे के दोस्तों पर नजर रखें

अक्सर बच्चे गलत संगति में ही चोरी करने जैसी आदत सीखते हैं। इसलिए स्कूल और पास-पड़ोस में बच्चे की दोस्ती कैसे लड़कों से हैं, इस पर दूर से ही निगाह रखें। अगर बच्चा गलत संगति में है, तो उसे प्यार से समझाएं। बच्चे को किस्से-कहानियों के जरिए सही और गलत में फर्क को समझाना ज्यादा कारगर होता है। गलत संगति में बच्चे कई ऐसी बुरी आदतें सीख लेते हैं, जिसके लिए उन्हें चोरी तक करनी पड़ती है। कई बार यह काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए हमेशा सतर्क रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?