न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं आपका बच्चा बोलने लगे जल्दी, इन तरीकों की मदद लेते हुए सिखाएं उन्हें

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों को बोलना सिखाएं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 25 Jan 2022 4:43:13

चाहते हैं आपका बच्चा बोलने लगे जल्दी, इन तरीकों की मदद लेते हुए सिखाएं उन्हें


जब भी कभी घर में कोई बच्चा आता हैं तो सभी के चहरे पर मुस्कान आ जाती हैं और उसे संभालते हुए ही सभी का दिन बीत जाता हैं। सबसे ज्यादा खुशी तब होती हैं जब वह बच्चा बोलने लगे और आपको पुकारने लगे। कुछ बच्चे जल्दी बोलना शुरू कर देते हैं यो कुछ बच्चे थोड़ा लेट करते हैं। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा जल्द से जल्द बोलना शुरू करें। आपकी इस चाहत को पूरा करने के लिए आपको भी मेहनत करनी पड़ेगी। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बच्चों को बोलना सिखाएं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to teach your child speaking quickly,mates and me,relationship tips

तुतलाकर नहीं बोलें

बच्चे को बोलना सीखाने से पहले आप व् अन्य घरवाले इस बता का खास ध्यान रखें की बेशक आपको बच्चे तोतले बोलते हुए अच्छे लगते हैं। लेकिन आप कभी बच्चे से तुतलाकर बात नहीं करें क्योंकि जैसा आप बोलते हैं वैसा ही बच्चे बोलना शुरू कर देते हैं। और बाद में बच्चों की इस आदत को सुधारना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में महिला व् अन्य सभी इस बात का ध्यान रखें की बच्चे से सीधे शब्दों में बात करें।

बातें करें

छोटे बच्चों के साथ आप जितनी ज्यादा बातें करते हैं बच्चा भी उतना ही आपके साथ बोलने की कोशिश करना शुरू कर देता है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं की आपका बच्चा जल्दी बोलना शुरू कर दें तो इस बात का ध्यान रखें की आप भी बच्चे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और बातें करें। और केवल माँ ही नहीं बल्कि घर के अन्य सदस्य भी बच्चे के साथ बात करें इससे बच्चा जल्दी बातें करना सीखता हैं।

बच्चों से बात करते समय मुद्रा का भी ध्यान रखें

आप जब अपने बच्चे से बात करती है तो जो भी करती है तो उस दौरान अपने हाथों से इशारे क्ले रूप में या खिलौने आदि दिखाकर या उस चीज की तरफ इशारा करके बातें करें। इससे बच्चे को चीजों को समझने में आसानी होती है जिससे बच्चे छोटी छोटी चीजों के नाम लेना शुरू करता है और धीरे धीरे आपके साथ बोलने भी लगता है।

tips to teach your child speaking quickly,mates and me,relationship tips

अपने बच्चे को भी मौका दें

यदि आप अपने बच्चे को कुछ बताते हैं या सीखातें हैं तो उसके बाद बच्चे को भी जवाब देने का मौका दें जैसे की जब आप बच्चे को बताती है की यह डॉगी है तो उससे पूछे डॉगी कहाँ हैं। उसके बाद वो इशारे से या मुँह से कुछ भी बोलकर आपको यदि जवाब देता है तो इसका मतलब होता है की बच्चा आपकी बातों को समझ रहा है। ऐसे में आप तो बच्चे से बातें करें उससे समझाएं साथ ही बच्चे को भी मौका दें। ऐसा करने से भी आपका बच्चे जल्दी से जल्दी बोलना सीखता है।

बच्चा जो मांगे उसे दें और बताएं

यदि आपका बच्चा किसी चीज जैसे की कोई फल, टॉय आदि की और इशारा करता है तो आप उसे बच्चे के हाथों में दें। और उसे बताएं की यह क्या है। जैसे की यदि आपने बच्चे को सेब दिया तो एक बार से ज्यादा बताएं ये एप्पल हैं, सेब हैं आदि। इससे धीरे धीरे बच्चा साड़ी चीजों को सीखने लगता है।

कविता सुनाएँ

केवल बातों से ही नहीं बल्कि अलग अलग तरीको से बच्चे से बातें करें जैसे की बच्चे को कविता सुनाएँ और एक ही कविता को बार बार दोहराएं। इसे आपके साथ बच्चा भी कोशिश करता है और जल्दी बोलना शुरू करता है। साथ ही छोटे बच्चे इन्हे सुनकर बहुत खुश भी होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत