न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अगर पार्टनर कर रहा मानसिक बिमारी का सामना, इस तरह दें उसका साथ

अगर आपका पार्टनर ऐसी परेशानी का सामना कर रहा हो तो आपको जरूरत हैं कि आप उसका इससे उभरने में साथ दें ताकि वह अकेलापन महसूस ना करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं कि किस तरह आपको अपने पार्टनर की मानसिक बिमारी को दूर करने में साथ देना चाहिए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 14 Feb 2022 1:33:53

अगर पार्टनर कर रहा मानसिक बिमारी का सामना, इस तरह दें उसका साथ

वर्तमान समय की जीवनशैली में तनाव और चिंता सभी के साथी बन चुके हैं जिसका असर मानसिक सेहत पर पड़ना बेहद आम बात हैं। शरीर से मजबूत और सेहतमंद दिखने वाला आदमी भी मानसिक रूप से बीमार हो सकता हैं। अगर आपका पार्टनर ऐसी परेशानी का सामना कर रहा हो तो आपको जरूरत हैं कि आप उसका इससे उभरने में साथ दें ताकि वह अकेलापन महसूस ना करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं कि किस तरह आपको अपने पार्टनर की मानसिक बिमारी को दूर करने में साथ देना चाहिए।

tips to support your partner if they are facing mental illness,mates and me,relationship tips

समझें पार्टनर की स्थिति

पार्टनर की मेंटल हेल्थ का अंदाजा लगाने के लिए जरूरी है कि इसकी स्थिति समझी जाए। कई बार मेंटल प्रॉब्लम कुछ देर के लिए किसी मुद्दे से जुड़ी होती हैं। जबकि कई बार मेंटल प्रॉब्लम कई सारी परेशानियों की वजह से होती है और लम्बे समय तक रहती है। आपको इन दोनों में ही अंतर समझना होगा। ताकि समस्या का हल सही तरीके से निकाला जा सके। याद रखिए, इसमें लक्षण आसानी से समझ नहीं आते हैं। ये मामूली व्यवहार लगता है।

खुद को संभालें

इस वक्त जब आप अपने पार्टनर की मेंटल हेल्थ को लेकर परेशान हैं तो खुद का ख्याल रखना भी जरूरी है। क्योंकि पार्टनर की बीमारी की टेंशन आपको भी बीमार कर सकती है। ऐसे में अपनी सारी जिम्मेदारियों को याद कीजिए। याद कीजिए कि जब पार्टनर कोई जिम्मेदारी निभाने की स्थिति में नहीं है तो आपको ही इसका भर अकेले सहना होगा। अगर अकेले सहना है तो खुद को मजबूत रखना भी जरूरी होगा। बस ये सोचते हुए खुद का ध्यान रखिए।

माइंडफुल होना है जरूरी

माइंडफुल होने का मतलब है कि आप मेंटल प्रॉब्लम से जुड़ी जानकारी जुटाएं। जानें कि कब स्थिति डिप्रेशन की होती है और कब नहीं। कुल मिलाकर आपको खुद को इस बारे में शिक्षित करना होगा। आज के समय में ये आसान भी है। इंटरनेट पर कई अच्छी वेबसाइट हैं जहां से आप सारी बातें अच्छे से समझ पाएंगी। और आपके लिए पति की मेंटल प्रॉब्लम को हैंडल करना आसान जो जाएगा।

tips to support your partner if they are facing mental illness,mates and me,relationship tips

सुनना है जरूरी

पार्टनर के व्यवहार पर नाराज हो जाना आसान है लेकिन उसके अजीब बिहेवियर के बाद भी उसे सुनना आसान नहीं है। लेकिन आप आगे अपने पार्टनर से प्यार करती हैं और उसे सुधारना चाहती हैं तो आपको ये करना ही होगा। अपने पार्टनर के कहे को सुनिए जरूर। उसके बारे में जजमेंट देने से भी अच्छा है कि उसकी बातें सुनकर दुःख का अंदाजा लगाया जाए। देखिए वो किस बात से परेशान हैं और कैसे उनका मन शांत होगा। मतलब परेशानी है तो हल भी होगा। उस पर ध्यान दीजिए।

नार्मल रखें अपना व्यवहार

भले ही आपके पार्टनर को मेंटल प्रॉब्लम हैं लेकिन आपको इसका असर अपने रिश्ते पर नहीं आने देना है। उन्हें मत दिखाइए कि आपको उनकी स्थिति का अंदाजा है। इसके लिए आपको अपना व्यवहार नार्मल रखना होगा। उन पर प्यार बरसाइए और अपना दोस्ती का रिश्ता भी नार्मल रखें।

परेशानी सिर्फ उसकी नहीं

पार्टनर अगर मेंटल प्रॉब्लम झेल रहा है तो उसे ये बताना भी होगा कि ये उसके अकेले की परेशानी बिलकुल नहीं है। इसका असर उस पर नहीं पूरे परिवार पर भी होगा। इसलिए उसे अपने दिल का हाल तुरंत आपको बताना चाहिए ताकि फैमिली लाइफ खराब ना हो और मेंटल हेल्थ को शुरू में ही रोका जा सके।

tips to support your partner if they are facing mental illness,mates and me,relationship tips

अपने आप नहीं होगा इलाज

पार्टनर को बताइए कि अपने आप सब ठीक होने का इंतजार करने से अच्छा है कि आप डॉक्टर से मिलें और मेंटल हेल्थ सुधार लें। पार्टनर को बताइए कि उनको बोलना ही पड़ेगा। क्योंकि ज्यादातर लोग अभी भी मेंटल प्रॉब्लम को परेशानी मानते ही नहीं हैं। जब मानते नहीं हैं तो उसके इलाज की बात तो बहुत दूर की होती है। मगर इलाज के लिए ये तरीका गलत साबित होगा।

साथ-साथ अपनाए हेल्दी आदतें

आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छी आदतें शुरू कर सकती हैं। ये वो आदतें हैं जो वो अकेले शायद ही करें। जैसे सुबह वाक करना, बैलेंस डाइट लेना और सिर्फ पॉजिटिव बातें ही करना। इन सबमें आप भी उनके साथ होंगी तो वो ऐसा निश्चित ही करेंगे और इसका असर उनकी मेंटल हेल्थ पर पड़ेगा। वो बेहतर महसूस करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर