न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से मजबूत होगा पारिवार के साथ रिश्ता, बनी रहेगी खुशहाली

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो पारिवार के साथ रिश्ता मजबूत बनाने का काम करेंगे और खुशहाली लाएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 12 Nov 2022 12:45:18

इन तरीकों से मजबूत होगा पारिवार के साथ रिश्ता, बनी रहेगी खुशहाली

आज के दौर में बहुत कम देखने को मिलता हैं जहां संयुक्त परिवार हो। लोग काम के चलते या अन्य कारणों से एकल परिवार में रहना पसंद करते हैं। लेकिन परिवार और रिश्तों की खूबसूरती तभी है जब सब एक साथ हों। परिवार के साथ रहने के कई फायदे हैं जो खुशी-गम में एक-दूसरे का साथ देते हैं। परिवार में सुख और शांति का माहौल बनाए रखना बहुत ही चुनौतीपूर्ण काम है। यह सिर्फ किसी एक की जिम्मेदारी नहीं हैं बल्कि सभी को इसके लिए प्रयास करने की जरूरत होती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जो पारिवार के साथ रिश्ता मजबूत बनाने का काम करेंगे और खुशहाली लाएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to strengthen your relationship with family,mates and me,relationship tips

बीच में टोके नहीं

परिवार के बीच मौजूद होने पर कई बार हमसे ऐसे टॉपिक्स पर भी चर्चा होती है, जिनमें हमारी दिलचस्पी नहीं होती है या समय की कमी के चलते हम उनकी बातें पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते। ऐसे में उनकी बात बीच में काटने की भूल ना करें। कई बार महिलाएं यह सोचकर परिवार के सदस्यों के बोलने के दौरान उन्हें टोक देती हैं, क्योंकि वे ये जाहिर करना चाहती हैं कि वे बात पर ध्यान दे रही हैं, लेकिन इसका मतलब यही निकाला जाता है कि बोलने वाले को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा। ऐसे में समय की मांग को देखते हुए यथासंभव शांत रहें और अपने प्रियजनों की बात को बीच में ना काटें। इससे फैमिली लाइफ में खुशियां हमेशा बरकरार रहती हैं।

निकालें उनके लिए समय

कभी-कभी हमारा व्यस्त जीवन हमें एक दूसरे से बातचीत करने से रोकता है और जब आप कभी आप साथ में समय बिताते हैं तो कई बार ऐसा भी महसूस होता है कि जैसे हम अपनों को कम जानते हैं। इसलिए बातचीत, मिलने जुलने का सिलसिला जारी रखें। इससे आप एक दूसरे को बेहतर तरीके से जान पाएंगे।

नाराजगी का करें सामना

घर-परिवार में अक्सर किसी ना किसी बात पर नाराजगी हो जाती है। अगर कभी परिवार वाले आपसे किसी बात पर नाराज हो जाएं और आपके खिलाफ बोलने लगें तो उसमें बुरा ना मानें और धैर्य से उनकी बातें सुनें। इस बात का आंकलन करें कि क्या वाकई आपसे गलती हुई है। बहुत सी महिलाएं तनाव की स्थिति में अपने घर वालों की बातों से बुरी तरह आहत हो जाती हैं और अपने बचाव में कई ऐसी बातें बोल देती हैं, जो परिवार वालों को तकलीफ देती हैं। अपने बचाव में बहुत ज्यादा बोलने से संबंधों में तनाव पैदा होता है। अगर आप अपने प्रियजनों की बातें ध्यान से सुनें और उनका नजरिया समझने की कोशिश करें, तो मुमकिन है कि समस्या का समाधान निकल आए और तनाव भी दूर हो जाए।

tips to strengthen your relationship with family,mates and me,relationship tips

माहौल को सहज बनाए

बच्चों के लिए नियम, अनुशासन और सीमाएं होना जरूरी है, लेकिन माता-पिता को चाहिए कि बच्चों को डराने या दबाने के बजाए माहौल को सहज बनाए रखने का प्रयास करें। अपने परिवार के साथ नियमित रूप से बाहर घूमने जाएं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से आपस में प्यार और मजबूत होता है।

परिवार के बारे में पहले सोचें

आज के समय में हर व्यक्ति अपने हित के बारे में सबसे पहले विचार करता है। वास्तव में इसी प्रकार की सोच परिवार में दरार डालने का कार्य करती है। यदि आप परिवार में रहती हैं तो आपको खुद से पहले पूरी फैमिली के हित के बारे में सोचना चाहिए। यदि आप इस प्रकार की सोच के साथ कार्य करेंगी तो सभी लोग आपको फॉलो करेंगे तथा एक दूसरे की मदद को हमेशा तैयार रहेंगे।

खुद पर ना केंद्रित हो बातचीत

कई महिलाएं किसी भी विषय पर होने वाली बातचीत को खुद पर केंद्रित कर लेती हैं। कई बार महिलाएं अनजाने में यह काम करती हैं और कई बार वे खुद पर ध्यान आकर्षित कराना चाहती हैं। लेकिन यह गलती संबंधों में खटास पैदा कर सकती है। अगर आपकी ननद या देवर की शादी की चर्चा चल रही है तो आपको उसमें अपने अनुभव जोड़ने के बजाय उनकी बातों को ध्यान से सुनना जरूरी है। यह ऐसा समय है जब उनकी बातों को सुनकर उनके साथ खड़े होने का अहसास करा सकती हैं और उनकी किसी भी तरह की समस्याओं में जरूरत पड़ने पर मदद भी कर सकती हैं। इसे मैरिटल लाइफ में सुख-शांति का वास बना रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती