न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 तरीकों की मदद से करें अनजान लड़के या लड़की से बातचीत की शुरुआत

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अनजान लड़के या लड़की को इंप्रेस करते हुए उनसे बातचीत की शुरुआत की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 29 Nov 2021 6:43:58

इन 7 तरीकों की मदद से करें अनजान लड़के या लड़की से बातचीत की शुरुआत

पहली नजर में प्यार होने के बारे में आपने जरूर सुना होगा लेकिन क्या सच में ऐसा होता हैं। पहली नजर में देखकर आकर्षित होना एक स्वाभाविक बात हैं। लेकिन प्यार तभी हो पाता हैं जब आप उन्हें जान पाए। ऐसे में एक-दूसरे को जानने के लिए सबसे जरूरी हैं बातचीत होना और उसके लिए जरूरी हैं एक अच्छी पहल ताकि आपके बीच बातचीत शुरू हो। जब भी कभी किसी अनजान लड़के या लड़की को देखते हैं तो उनसे बातचीत शुरू करने के लिए कोई कारण होना तो जरूरी हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अनजान लड़के या लड़की को इंप्रेस करते हुए उनसे बातचीत की शुरुआत की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में।

काम के बहाने बात करें

अगर आप किसी अनजान लड़का या लड़की से बात शुरू कर रहे हैं तो आप किसी काम के सिलसिले में अपनी बातों की शुरुआत कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि वह ऑफिस में आपके साथ काम करता या करती है तो आप उससे अपने काम की बात कर सकते हैं। इससे ना केवल वो आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे बल्कि खुद भी आपसे बात करने के लिए प्रेरित होंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,conversation with stranger

सवाल पूछने के बहाने जाएं

अगर आप किसी अनजान से दोस्ती करने जा रहे हैं तो आप सवाल पूछने के बहाने से जा सकते हैं। लेकिन वो सवाल सही होना चाहिए और उस व्यक्ति के क्षेत्र से संबंधित होना चाहिए। इससे ना केवल वो आपके सवालों पर अपना रिएक्शन देगा बल्कि आप भी उनसे की गई बात को आगे बढ़ा सकते हैं। बता दें कि ऐसा करने से आपकी बातों पर इंट्रेस्ट भी दिखाएंगे।

कॉमन फ्रेंड के जरिए

अगर किसी लड़की से बात शुरू करनी है और उस लड़की व आपका कोई म्यूच्यूअल फ्रेंड है, तो उससे बात करना और आसान हो जाता है। अपने उस दोस्त को बोलें कि आपको उस लड़की से बात करनी है। दोस्त को अपनी सारी स्थिति खुलकर बता दें। इससे दोस्त उस लड़की से आपका परिचय करा देंगे और धीरे-धीरे बातें करते हुए आप उन्हें अपना सोशल मीडिया फ्रेंड भी बना सकते हैं। यही नहीं, कॉमन फ्रेंड के साथ मिलकर बाहर घूमने जाने का प्लान भी किया जा सकता है।

relationship tips,relationship tips in hindi,conversation with stranger

तारीफ करें

अगर आप किसी अनजान से बातचीत शुरू करने जा रहे हैं या किसी को अपनी आकर्षित करना है तो सबसे अच्छा तरीका है उसकी तारीफ करना। इससे वह व्यक्ति आपकी बातों को महत्व देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई अपनी तारीफ सुनकर खुश हो जाता है। ऐसे में अगर बातों की शुरुआत तारीफ से की जाए तो वो आपकी बातों पर ध्यान देगा। बता दें कि तारीफ करने से लोग आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

एक जैसा इंट्रेस्ट सर्च करें

अगर आपको कोई पसंद है और आप उससे पहली बार बात करने जा रहे हैं तो अपने इंट्रेस्ट के हिसाब से भी बात कर सकते हैं। आप एक ऐसा इंट्रेस्ट ढूढें, जो आप दोनों में कॉमन हो। ऐसे में जब आप उससे बात करने जाएंगे तो आपके पास बाते करने के लिए ना केवल एक अच्छा टॉपिक होगा बल्कि आप उन्हें अपनी तरफ आकर्षित भी कर पाएंगे।

relationship tips,relationship tips in hindi,conversation with stranger

मदद का हाथ बढ़ाकर

अजनबी लड़की से बात करने के लिए मदद का हाथ भी बढ़ा सकते हैं। अगर लड़की के हाथ में खूब सारा सामान है, तो उसके कुछ सामान को उठा सकते हैं। कभी लड़की स्कूटी स्टार्ट करने की कोशिश करे और उसका सेल्फ काम नहीं कर रहा है, तो गाड़ी में किक मारकर उसे स्टार्ट कर सकते हैं। साथ ही अगर लड़की काफी परेशान दिख रही है, तो उसकी परेशानी की वजह पूछकर उसकी सहायता कर सकते हैं। इससे दोनों के बीच में दोस्ती हो सकती है और अच्छे से बातें होने लगेंगी।

पोस्ट करें शेयर

अगर आप किसी अनजान से दोस्ती करने जा रहे हैं या आपके पास उनका नंबर है तो आप उन्हें अपनी याद दिलाने के लिए इंट्र्स्टिंग और फनी पोस्ट शेयर कर सकते हैं। इससे ना केवल उन्हें आप याद रहेंगे बल्कि जिस दिन आपका पोस्ट उनके पास नहीं पहुंचेगा तो उस दिन वे खुद आपका हाल-चाल लेने के लिए आपको कॉल या मैसेज कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
विजयवाड़ा में 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 36 साल से फरार कमांडर भी शामिल; दो विधायकों की हत्या का आरोपी
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
शेयर बाजार में भारी बिकवाली का सैलाब! सेंसेक्स 1600 अंक गिरा, निफ्टी 22,400 के नीचे फिसली
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज',  डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'ईरान ने सम्मान में होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका को भेजे तेल से लदे 20 बड़े जहाज', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
ट्रंप की सुरक्षा में सेंध! उड़ान से पहले एयरस्पेस में घुसा संदिग्ध विमान, मचा हड़कंप
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाली वारदात, अवैध संबंध में हत्या, प्रेमिका के शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
यूरोप में KitKat की बड़ी चोरी: 12 टन चॉकलेट बार गायब, कंपनी के प्रवक्ता ने चोरों के ‘टेस्ट’ की सराहना की!
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
RCB vs SRH: विराट कोहली ने IPL में तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
मुस्लिम परिवार में शादी, पारसी मूल की थीं जरीन खान—5 महीने बाद बेटे जायद खान ने बताया क्यों हुआ हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
16 साल की उम्र में किया बॉलीवुड डेब्यू, रातोंरात बनी स्टार, 20 साल में बनी मां, फिर गायब हो गई इंडस्ट्री से
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
CSK vs RR: चेन्नई के लिए खतरे की घंटी, राजस्थान के ये 5 खिलाड़ी बिगाड़ सकते हैं खेल, वैभव सूर्यवंशी भी लिस्ट में शामिल
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
तांबे के बर्तन में रखा पानी क्यों माना जाता है अमृत समान? जानें इसके हैरान कर देने वाले फायदे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
रोहित शर्मा का जोरदार आगाज़, IPL 2026 में धमाकेदार पारी, इस खास रिकॉर्ड में विराट कोहली को छोड़ा पीछे
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
RR vs CSK: चेन्नई की टीम दिखेगी नई शक्ल में, पहले मैच में कई खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बना सकते हैं नया रिकॉर्ड, इतिहास के बेहद करीब