न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिन कहे इन तरीकों से जताएं अपने पार्टनर से प्यार, रिश्ते में आएगी मजबूती

अगर किसी से प्यार करने के बाद उस प्यार को हमेशा यूं ही जवां बनाए रखना है तो आपको उस प्यार को जताने की कला भी आनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बिन कहे अपने पार्टनर से प्यार जतां सकेंगे। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 17 Nov 2022 2:34:52

बिन कहे इन तरीकों से जताएं अपने पार्टनर से प्यार, रिश्ते में आएगी मजबूती

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए उस रिश्ते को समय देने के साथ ही अपना समर्पण भी दिखाना होता हैं। कई बार जब रिश्ते में काफी समय बीत जाता हैं, तो एक प्रकार की उदासीनता दिखने लगती हैं। ऐसे में रिश्ते का नवीनीकरण करना बहुत जरूरी हैं। इसके लिए आपको अपने पार्टनर को यह अहसास कराना होता हैं कि आप उनसे अभी भी बहुत प्यार करते हैं। अगर किसी से प्यार करने के बाद उस प्यार को हमेशा यूं ही जवां बनाए रखना है तो आपको उस प्यार को जताने की कला भी आनी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बिन कहे अपने पार्टनर से प्यार जतां सकेंगे। आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...


tips to show your love to your partner,mates and me,relationship tips

सरप्राइज देकर जताएं प्यार

यूं तो प्यार में पैसा या उपहार कोई मायने नहीं रखते, लेकिन ये बात भी सच है खोए हुए प्यार को वापस पाने में उपहारों का बहुत बड़ा हाथ होता है। जिस तरह पार्टनर का 'स्पर्श' आपके प्यार को साइलेंट लैंग्वेज में बयां करता है, उसी तरह सरप्राइज गिफ्ट्स भी जाने-अनजाने पार्टनर के सामने आपके प्यार का इजहार करने में आपकी मदद करते हैं। अपने पार्टनर के लिए उनकी पसंद का कोई गिफ्ट खरीदकर उन्हें सरप्राइज दें।

शॉप‍िंग के ल‍िए निकालें समय


जरूरी नहीं है क‍ि पत‍ि-पत्नी घर का राशन लाने ही साथ जाएं। दोनों एक-दूसरे को शॉप‍िंग पर ले जा सकते हैं। एक-दूसरे के ल‍िए शॉप‍िंग करना, प्यार जताने का अच्छा तरीका है। पार्टनर के साथ घूमकर आपका मूड अच्छा हो जाएगा। एक-दूसरे के ल‍िए कुछ खरीदने से पार्टनर को उसके प्रत‍ि आपके प्यार का एहसास जरूर होगा।

कुकिंग करें

पार्टनर साथ म‍िलकर कुकिंग कर सकते हैं। पार्टनर की पसंदीदा ड‍िश कुक करना भी अच्छा व‍िकल्प है। क‍िचन में अपने पार्टनर की मदद करके भी उसके साथ समय ब‍िता सकते हैं। कुकिंग के बाद साथ खाने का मजा ही कुछ और है। अक्सर समय की कमी के कारण एक-दूसरे के साथ क्वॉल‍िटी टाइम ब‍िताने का समय नहीं म‍िल पाता। लेक‍िन द‍िनभर में एक मील साथ में जरूर खाएं।

शादी का एल्बम देखें


पार्टनर के साथ समय ब‍िताना चाहते हैं, तो शादी की यादों को दोहराने से बेहतर और कुछ भी नहीं है। अपने पार्टनर के साथ शादी की एल्बम या वीड‍ियोज देख सकते हैं। र‍िश्ते को मजबूत बनाने के ल‍िए यादों का प‍िटारा तैयार रखें। पार्टनर के साथ उन अच्छी यादों के बारे में बात करें, जो आपके मुताब‍िक खास रही हैं।

tips to show your love to your partner,mates and me,relationship tips

उनके काम में जरूर मदद करें

समय-समय पर घर के कामों में मदद करना भी अपने पार्टनर के प्रति प्यार जताने का ही एक तरीका है। जब भी आप अपने पार्टनर की हेल्प करते हैं या फिर उनको जब भी आपकी जरूरत होती है और आप उनके लिए मौजूद रहते हैं तो इसका मतलब भी प्यार जताना ही होता है। फिर चाहे कोई खरीदारी करनी हो या फिर घर की सफाई। एक-दूसरे की हेल्प करना, प्यार और केयर दिखाने का अच्छा तरीका है।

घूमने जाएं


पार्टनर के साथ समय ब‍िताने के ल‍िए पूरी वेकेशन प्लान नहीं कर पा रहे हैं, तो च‍िंता न करें। शहर के बाहर कई र‍िजोर्ट और गेटवे स्पॉट्स होते हैं। इन जगहों पर वीकेंड पर जा सकते हैं। बजट कम है और समय भी बचाना है, तो पार्टनर को खुश करने के ल‍िए वीकेंड ही काफी है।

स्पर्श से जगाएं खोया प्यार


कई बार ऑफिस और घर के बिजी शेड्यूल के चलते लोग अपने पार्टनर के साथ क्वॉलिटी टाइम नहीं बिता पाते, जिसकी वजह से एक समय के बाद उनके रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं और जीवन नीरस बन जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो अपने रूटीन में थोड़ा बदलाव करके साथी के साथ थोड़ा क्वॉलिटी टाइम बिताएं। अपने स्पर्श के जादू से उन्हें अपने प्यार का एहसास करवाएं।

डेट पर जाना करें प्लान


ज्यादातर फीमेल को सरप्राइज बहुत पसंद आते हैं और ये सरप्राइज प्लान करना ही प्यार को बिना कुछ बोले जताने का शानदार तरीका है। इसलिए कभी-कभी अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाना प्लान कर सकते हैं। नाइट में लॉन्ग ड्राइव जाना, उनको स्पेशल फील करवा सकता है। जब भी आप ऐसे साथ में वक्त बिताते हैं तो ऐसे में आप अपनी सारी टेंशन को भूल जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत