न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन कारणों से रिलेशनशिप में होता हैं अकेलेपन का अहसास, इन तरीकों से करें इसे दूर

ऐसे में आज हम आपको इस कड़ी में अकेलेपन के कारण और इसे किस तरह दूर किया जाए इसकी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 08 Jan 2022 6:46:51

इन कारणों से रिलेशनशिप में होता हैं अकेलेपन का अहसास, इन तरीकों से करें इसे दूर

रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर का एक-दूसरे के प्रति आपसी प्यार और समझ ही रिश्ते की मजबूती होती हैं और इसी से ही रिश्ते में खुशियां बनी रहती हैं। लेकिन कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं जब रिश्ता नाम का हो जाता हैं और आप आप एक-दूसरे के साथ होते हुए भी साथ नहीं होते हैं। इस खोखले रिश्ते का कोई भविष्य नहीं दिखाई देता हैं और इंसान खुद से ही सवाल करने लग जाता हैं कि आखिर मैंने ऐसी क्या गलती की कि रिश्ता ऐसे मोड़ पर आ गया और खुद को दोषी मानने लगता हैं। अकेलापन किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत खतरनाक स्थिति होती हैं जिसमें उसके मन में गलत विचार उमड़ते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस कड़ी में अकेलेपन के कारण और इसे किस तरह दूर किया जाए इसकी जानकारी लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

tips to overcome loneliness in relationship,mates and me,relationship tips


बहुत ज्यादा उम्मीद करना

ये इंसान का नेचर होता है कि जब उसे कुछ थोड़ा मिलता है तो, उसे ज्यादा की चाहत होती है। हालांकि अपने पार्टनर से ज्यादा की उम्मीद करना गलत नहीं है। लेकिन अगर परिस्थितियां वैसी नहीं है तो ये आपको समझने की जरूरत होती है कि क्या ज्यादा की उम्मीद सही है। अगर आपके पार्टनर और आपके काम का समय अलग-अलग है तो उससे अपेक्षाएं करना गलत है। इसमें आपको समझदारी से काम लेना होता है।

कमजोर इमोशनल बॉन्डिंग

इमोशनल बॉन्डिंग रिलेशनिशिप में एक अहम कड़ी है, जो आपको कठिन हालातों में भी जोड़े रखती है। एक-दूसरे को समझने और जानने में मदद करती है। लेकिन अगर आपकी इमोशनल बॉन्डिंग अच्छी नहीं है तो आप एक-दूसरे को समझ नहीं पाते। इस स्थिति में आपके लिए अगर किसी बात एक मायने है तो आपके पार्टनर के लिए उस बात के अलग मायने है। इन सब चीजों से रिलेशनशिप में लोग अकेलापन महसूस करते हैं।

अपने साथी को समय न देना

दरअसल लोग आजकल की व्यस्त दिनचर्या में बिजी होना या काम बहुत ज्यादा होने की बात कहकर भी अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। एक जगह पर ये बात सही भी हो सकती है लेकिन अगर आप किसी शख्स के लिए जरूरी हो तो, आपके लिए वह समय निकाल लेगा। तमाम कोशिश के बाद भी अगर आपका साथी समय का बहाना बना रहा है तो इसका मतलब है कि आप उनके लिए शायद अब उतने अहम या जरूरी नहीं रहे।

tips to overcome loneliness in relationship,mates and me,relationship tips

अलग-अलग व्यक्तित्व होना

अगर आप दोनों एक-दूसरे बिल्कुल अलग है तो, ये भी एक कारण हो सकता है कि आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। लेकिन इसमें भी अकेलापन आप तब महसूस करने लगते है, जब आप दोनों में से कोई भी एक-दूसरे के हिसाब से ढलना न चाहे। दोनों अपने शौक, पसंद और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करने लगे क्योंकि रिलेशनशिप में सिर्फ एक व्यक्ति की भागीदारी काफी नहीं है। आप दोनों को एक-दूसरे के लिए सोचना चाहिए।

अपने मोबाइल फोन में व्यस्त रहना

आज के समय से सबसे ज्यादा रिश्ते खराब होने के कारण सोशल मीडिया भी है। लोग अपने फोन में अब इतने ज्यादा व्यस्त है कि उन्हें अपने पार्टनर और माता-पिता से बात करने का भी समय नहीं होता है। काम से फुर्सत मिलते ही, वे अपने फोन में लग जाते हैं। आपके अकेलेपन का कारण ये भी हो सकता है कि आपका पार्टनर फोन में बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है और आपके लिए उनके पास समय नहीं है।

अकेलेपन को कैसे करें दूर

- एक व्यक्ति के तौर पर आपको खुश रहने का पूरा हक है और अगर आप अकेलापन महससू कर रहे हैं तो, आपको अपने पार्टनर से बात करके इस परेशानी को दूर करने की जरूरत है।
- अगर आपका पार्टनर जानबूझकर आपको इग्नोर कर रहा है तो अपने आत्मसम्मान को ध्यान में रखते हुए आपको अपनी दुनिया में खुश रहना चाहिए और अपने आप में व्यस्त रहना चाहिए।
- काम के बाद फोन का कम से कम इस्तेमाल करें। हो सके तो अपने साथी के साथ मिलकर एक नियम बना लें कि साथ में होने पर आप कम से कम फोन का इस्तेमाल करेंगे।
- अगर आप दोनों के शौक अलग-अलग हैं तो आप एक-दूसरे की पसंद को भी इंजॉय कर सकते हैं। इससे आप भी नयी हॉबी डेवलेप कर सकते हैं और शायद वो आपको पसंद भी आ जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत