न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों की मदद से मनाएं अपने रूठे हुए पार्टनर को, पहले से ज्यादा बढ़ेगा प्यार

ऐसे में रिलेशनशिप में आने वाली इन्हीं दूरियों को दूर करके रिश्ते में नयापन लाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको रूठे हुए पार्टनर को मनाने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 02 May 2022 7:23:22

इन तरीकों की मदद से मनाएं अपने रूठे हुए पार्टनर को, पहले से ज्यादा बढ़ेगा प्यार

जहां प्यार होता हैं वहां नोंकझोंक तो होती ही हैं। बात करें किसी भी रिलेशनशिप की तो कई बार ऐसे मौके आते हैं जब आपका पार्टनर आपसे नाराज हो जाता हैं और आप उन्हें मनाने में लग जाते हैं। रिलेशनशिप में यह रूठने-मनाने का सिलसिला तो चलता ही रहता हैं जो आपके रिश्ते में प्यार को बढ़ाने का काम करता हैं। पार्टनर के रूठने के कई कारण हो सकते हैं जिनपर आपको ध्यान देने की जरूरत होती हैं। रूठे पार्टनर को मनाया नहीं जाए और बात को बढ़ने से रोका नहीं गया तो रिश्ते में खटास आने लगती हैं। ऐसे में रिलेशनशिप में आने वाली इन्हीं दूरियों को दूर करके रिश्ते में नयापन लाने के लिए आज इस कड़ी में हम आपको रूठे हुए पार्टनर को मनाने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं...

tips to make angry partner happy,mates and me,relationship tips

अपनी गलती मान लें

सबसे पहला और सही तरीका है कि आपसे अगर जाने-अनजाने गलती हुई है, तो आप अपने पार्टनर के सामने अपनी गलती मान लें। इससे आपके पार्टनर का आप पर विश्वास बढेगा और इसके बाद आप दोनों के बीच फिर से प्यार लौट आएगा। इसलिए अपनी गलती मानना एक बेहतर विकल्प है।

सरप्राइज गिफ्ट दें

तोहफा आपकी फीलिंग जताने का एक शानदार तरीका होता है। हर किसी को गिफ्ट पसंद होते हैं। ऐसे में आप किसी खास मौके का इंतजार न करें बल्कि समय समय पर उन्हें सरप्राइज गिफ्ट दें। गिफ्ट महंगा न भी हो लेकिन आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगा।

प्यार जताएं

आपके पार्टनर चाहे कितना भी आपके नाराज हों, लेकिन आपको प्यार जताना नहीं छोड़ना चाहिए। आपको उनसे प्यार जताना चाहिए और यकीनन इससे आपके पार्टनर का गुस्सा कुछ समय में जरूर दूर हो जाएगा। जितना ज्यादा आपने उन्हें नाराज किया है, उतने ही प्यार भरे अंदाज में आपको उनसे माफी मांगने की कोशिश करनी चाहिए।

tips to make angry partner happy,mates and me,relationship tips

उपहार दे सकते हैं

आपके पार्टनर आपसे अगर रूठ गए हैं, तो आप उन्हें उपहार दे सकते हैं। ये गिफ्ट उनकी पसंद का, उनकी जरूरत का या आपकी पसंद का भी हो सकता है। यहां तक कि आप एक गुलाब का फूल देकर भी अपने रूठे पार्टनर का मूड ठीक कर सकते हैं। वैसे उपहार वाली ये टिप्स लड़कियों पर ज्यादा काम करती है।

कार्ड्स में कहें दिल की बात

हो सकता है कि आप एक साइलेंट लवर हैं और आपको अपनी बात खुलकर कहना अच्छा नहीं लगता। आप सोचते हैं कि वो आपकी बात बिना कहे समझते हैं और इसे बार-बार कहने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपने उन्हें नाराज किया है तो आपको अपना प्यार उन्हें खुलकर दिखाने की कोशिश भी करनी चाहिए। जिसके लिए आप ग्रीटिंग कार्ड्स का सहारा ले सकते हैं या खुद भी इसे बनाकर अपने शब्दों को बयां कर सकते हैं। आपकी सिर्फ प्यार से दो शब्द में कही गई बातें उनकी नाराजगी कम कर सकती है।

तारीफ करें

तारीफ करना हर पार्टनर को अच्छा लगता है। लड़के हों या फिर लड़कियां, हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर उनकी तारीफ करे। उनके ड्रेसिंग सेंस की तारीफ करें, उनके लुक की तारीफ करें आदि। ऐसे में आप अपने पार्टनर की रूठने के बाद जमकर तारीफ करें। इससे आपका काम तो बन ही जाएगा।

दिल से कहें सॉरी

रिश्ते में आई दरार को जल्द से जल्द खत्म न किया जाए तो ये बहुत ज्यादा बढ़ जाती है और इससे आप हमेशा के लिए अलग हो सकते हैं। अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप उनसे कैसे माफी मांगे, तो आप उनसे बताएं कि आप दिल से सॉरी हैं लेकिन अपने दिल की बात को समझा नहीं पा रहे हैं। आप उन्हें अपनी बचकानी हरकतों के बारे में भी याद दिलाएं और उन्हें मनाने का तरीका भी खुद ही पूछ लें। आपका ऐसा भोलापन देखकर पार्टनर आपको माफ करने पर मजबूर हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
ट्रंप ने CNN समेत 3 मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस से बैन करने का किया ऐलान, बोले- और भी हो सकते हैं नाम
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
'मिर्जापुर द मूवी' की BO पर रफ्तार बरकरार, 15वें दिन कमाए 2.75 करोड़; 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी तीसरी सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘दायरा’ पर भारी पड़ी कुणाल खेमू की ‘वाइब’, ओपनिंग डे पर कमाई में करीना कपूर की फिल्म से आगे निकली
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
‘मिर्जापुर द मूवी’ का BO पर जलवा, ‘भूत बंगला’ को पीछे छोड़ 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बनी
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर