न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह बनाए लवर और पेरेंट्स के बीच बैलेंस, बना रहेगा प्यार और परिवार

ऐसे में आज हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप अपने प्यार और माता-पिता के बीच संतुलन बना पाएंगे और अपने माता-पिता को अपने प्यार और रिलेशनशिप के लिए मना सकेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 03 Jan 2022 6:57:58

इस तरह बनाए लवर और पेरेंट्स के बीच बैलेंस,  बना रहेगा प्यार और परिवार

समाज में समय के साथ बदलाव आए हैं लेकिन आज भी कई पेरेंट्स अपने बच्चों की लव मैरिज को लेकर नाराज रहते हैं और उन्हें डॉमिनेट करते हुए लव लाइफ को पूरी नहीं होने देते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चे प्यार और पेरेंट्स के बीच बैलेंस बनाकर चलें। अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चे ऐसे मामले में अपने पेरेंट्स को नजरअंदाज करते हैं लेकिन यह आपके जीवन से खुशियां छिन सकता हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रख आप अपने प्यार और माता-पिता के बीच संतुलन बना पाएंगे और अपने माता-पिता को अपने प्यार और रिलेशनशिप के लिए मना सकेंगे।

tips to maintain balance between parents and lover,mates and me,relationship tips

अपनी पसंद के बारे में शुरु से ही बताएं

माता-पिता वैसे अपने बच्चों को अच्छे तरीके से जानते हैं और उन्हें पता होता है कि उनके बच्चे कब क्या चाह रहे होंगे। इसी तरह बच्चों को भी अपने माता-पिता को समझना चाहिए और इसलिए शुरू से ही अपने माता-पिता को अपने प्यार और पसंद के बारे में बता दें। वहीं अगर आप अपने पार्टनर को लेकर पूरी तरह से मन बना चुके हैं, तो उनकी मुलाकात अपने माता-पिता से भी करवा दें। वहीं दोनों को एक साथ बाहर ले जाएं और खास कर अपनी मम्मी को उस लड़की के करीब लाने की कोशिश करें। अगर एक बार ये दोनों एक दूसरे को थोड़ा सा पसंद करने लगें, तो चीजें बाद के लिए अपने आप ही आसान होगी लेगेंगी।

बताने से पहले खुद भी हो जाए निश्चिंत

यह बहुत ज़रूरी है के माता पिता को कुछ भी बताने से पहले अपने आप में सारी बातें निश्चय करें और पहले खुद इस बात का निर्णय करें कि जिस इंसान को आपने चुना है वह सही है या नहीं। यह बात बड़ी ही अहम् है कि हमारे माता-पिता कभी भी हमारा बुरा नहीं चाहेंगें। माता या पिता में से जिनसे आप ज्यादा करीब हैं और जिनसे आप अपनी सभी बातें शेयर करते हैं तो पहले उन्हें बताने से चीज़ें कुछ आसान हो सकती हैं। कई मा-बाप इन बातों को लेकर खुश होते हैं लेकिन कुछ लोगों के लिए इस बात को स्वीकार करना कुछ मुश्किल हो जाता है। ऐसे में धैर्य से काम लेना बहुत ज़रूरी हो जाता है

मां-बाप को नजरअंदाज न करें

मम्मी-पापा को सबसे ज्यादा परेशानी उस वक्त होने लगती है, जब उनके बच्चे प्यार के लिए उन्हें नजरअंदाज करने लगते हैं। ऐसे में समय पर माता-पिता की चीजे न लाना, उनके काम को नजरअंदाज करना और उनके साथ समय न बिताना आपके प्रति उनके रवैए को और सख्त बना सकता है। वहीं आपका समय न देना माता-पिता में एक जलन पैदा कर सकता है। इसलिए आप अपनी मां-पापा को पहले जितना की समय और महत्व दें और अपने प्यार को इस बारे में समझाएं कि आपके लिए मां और पापा भी उतने ही जरूरी है, जितना कि वो।

tips to maintain balance between parents and lover,mates and me,relationship tips


फैसले सुनाएं नहीं, मम्मी पापा को मनाएं

किसी भी डामिनेटिंग इंसान में एक चीज बहुत खराब होती है कि आप उसे अपने फैसलों और राय को बदलने के लिए आसानी से मना नहीं सकते। पर ये आपके माता-पिता हैं और आपसे प्यार करते हैं, तो एक बार चीजों को समझने की कोशिश जरूर करेंगे। तो अगर आप उन्हें शादी करने के लिए मना रहे हैं या उन्हें अपने पसंद को मिलने के लिए कह रहे हैं, तो इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करें और मनाएं। ये नहीं कि आप उनके कहें कि आपको लोगों को ऐसा करना पड़ेगा, नहीं आप आप अपने मन ही करेंगे। इस तरह का जिद्दी रवैया न अपनाएं, इसकी जगह उन्हें प्यार से मनाने और समझाने की कोशिश करें।

रिश्ते पर दिलाएं यकीन

आप जिस व्यक्ति को पसंद करते हैं, उसके बारे में आपके माता-पिता को बताते वक़्त यह ध्यान रखे कि उनकी नकारात्मक बातें तुरंत और एक साथ न बताएँ। पहले अच्छी बातों पर ध्यान दे कर उन्हें अपने रिश्ते पर यकीन दिलाएं। यह ध्यान रहे कि जब तक आपके माँ-बाप आपकी इस बात से सहमत नही होते तब तक मिलाने कि जल्दबाज़ी न करें। यह ध्यान रहे कि वे इस स्थिति में हो कि आपकी बातें स्वीकार कर सकें और सकारात्मक तरीके से आपको मदद कर सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत