न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऐसी महिला के साथ आ रहे हैं रिलेशनशिप में जिसे मिला हैं प्यार में धोखा, रखें इन बातों का ध्यान

ऐसे में पुरुषों को कई बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं और अपने प्रयास से उन्हें भरोसा दिलाने की जरूरत होती हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे हालात में पुरुष किन चीजों का ध्यान रखें...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 31 Jan 2022 2:28:36

ऐसी महिला के साथ आ रहे हैं रिलेशनशिप में जिसे मिला हैं प्यार में धोखा, रखें इन बातों का ध्यान

रिलेशनशिप में आने के दौरान पुरुषों को कई बातों का ध्यान रखना पड़ता हैं कि उनकी महिला पार्टनर कहीं किसी बात का बुरा नहीं लग जाए। यह तब और संवेदनशील हो जाता हैं जब आपकी महिला पार्टनर को पहले कभी प्यार में धोखा मिला हो। जी हां, प्यार में धोखा मिलने के बाद महिलाएं आसानी से किसी पर भी विश्वास नहीं कर पाती हैं। इन महिलाओं के नए रिलेशन में पुराने अनुभव बहुत परेशान करते हैं। ऐसे में पुरुषों को कई बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं और अपने प्रयास से उन्हें भरोसा दिलाने की जरूरत होती हैं। तो आइये जानते हैं ऐसे हालात में पुरुष किन चीजों का ध्यान रखें...

relationship tips,mates and me

विश्वास होने पर ही देती हैं मौका

जब एक महिला जिसे प्यार में बार-बार दगा या धोखा मिला हो, वह खुद को आपके साथ खुलने की अनुमति तभी देती है जब उसे लगता है कि आप पर भरोसा किया जा सकता है। एक महिला का आप पर भरोसा होना कोई छोटी बात नहीं होती है बल्कि वह आपके साथ अपने दिल की बातों को साझा करने में सहज महसूस करती है। इसका अर्थ यही है कि आपके साथ अपने रिश्ते के बारे में भी सोच रही हो, इसलिए इसे हल्के में बिल्कुल न लें।

अपने दर्द को साझा करना चाहती हैं

जब एक महिला का कई बार दिल टूट चुका होता है, तो ऐसा नहीं है कि वह आपके साथ आने से डरती हैं बल्कि वह आपसे अपने दिल की बातें शेयर करना चाहती है। प्यार में धोखा खा चुकी महिला आपके सामने अपने पास्ट का रोना नहीं रोना चाहती है। बस वह आपसे उन बातों को साझा करना चाहती है जिस कारण उसे धोखा मिला था। वह आपको अपनी जिंदगी में शामिल कर रही होती है इसलिए आपको उन चीजों के बारे में बताना चाहती है जिससे वह डरती है ताकि वैसा दोबारा न हो।

दिल टूटने से बचाने की रहती है कोशिश

जब एक महिला का दिल उसका प्यार करने वाला तोड़ता है, तो वह बुरी तरह से टूट जाती है। ऐसे में दूसरी बार वह अपने दिल को हर तरह बचाकर रखना चाहती है, जिस कारण कई बार वह आपको थोड़ा इंट्रोवर्ट लग सकती हैं, लेकिन इसके पीछे का कारण उनका पास्ट एक्सपीरियंस है। खुद को टूटने से बचाने के उनके पास कई कारण हो सकते हैं, इसलिए आप उनपर संदेह करने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करें।

relationship tips,mates and me

प्यार की होती है जरूरत

एक दुख से उभरी हुई महिला को आप कई सारी बातें समझाते हैं और वह समझती भी हैं। लेकिन कई बार आप कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग भी कर देते हैं जो उन्हें बुरी तरह से निराश कर देता है। ऐसी महिला को एक ऐसे शख्स की जरूरत होती है जो पूरी तरह से उनके ऊपर ध्यान दे सके और उनके प्रति केयर दिखाए। उन्हें इस बात का एहसास कराएं कि वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ हैं जहां उन्हें डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।

जानने में ले सकती हैं थोड़ा समय

एक ऐसी महिला के लिए जो पहले धोखा खा चुकी हो, उसके लिए पहले यह जानना जरूरी होता है कि आप कैसे हैं। वह आपको दूर से ही जानने की कोशिश करती है। इस मामले में आपको थोड़ा धैर्य रखना होता है, ताकि उन्हें आपको समझने का समय मिल सके। कई बार आपको ऐसा लग सकता है कि वह आपके साथ होने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रखती, लेकिन ऐसा वह इसलिए करती हैं ताकि बाद में उन्हें निराश न होना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर