न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चाहते हैं स्कूल में बच्चे दिखाएं खुद को कॉन्फिडेंट, पहले इन 5 तरीकों से घर पर दें प्राइमरी एजुकेशन

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बच्चों को स्कूल भेजने से पहले घर पर प्राइमरी एजुकेशन दी जाए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 24 Feb 2022 5:36:39

चाहते हैं स्कूल में बच्चे दिखाएं खुद को कॉन्फिडेंट, पहले इन 5 तरीकों से घर पर दें प्राइमरी एजुकेशन

फरवरी का महीना जारी हैं और कुछ समय बाद ही नया एजुकेशन सेशन शुरू होने वाला हैं जिसमें कई बच्चे पहली बार स्कूल जाना शुरू करेंगे। बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल बहुत जरूरी हैं जो उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर से परिपक्व बनाने का काम करता हैं। हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा स्कूल में खुद को कॉन्फिडेंट दिखा पाए। ऐसे में आपको बच्चों को स्कूल भेजने से पहले प्राइमरी एजुकेशन देने की जरूरत होती हैं ताकि बच्चों को स्कूल में नया ना लगे और वे माहौल में जल्दी ढल जाए। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह बच्चों को स्कूल भेजने से पहले घर पर प्राइमरी एजुकेशन दी जाए। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

tips to keep children confident,mates and me,relationship tips

खेल से करें शुरुआत

बच्चे को घर से पढ़ाने के लिए आपको खेल से शुरूआत करनी चाहिए। खेल के जरिए बच्चे काफी चीजें सीखते हैं जो उनके दिमाग में फिट हो जाता है। आप बच्चे को सीखाने या पढ़ाने के लिए इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स का इस्तेमाल सीमित समय के लिए करें, हफ्ते में एक दिन आप बच्चे को टीवी या मोबाइल के जरिए पढ़ा सकते हैं पर रोज के लिए ये आदत ठीक नहीं है, इससे बच्चें की आंखों पर जोर पढ़ सकता है। आप बच्चे को खेल-खेल में गिनती और अक्षर का ज्ञान दे सकते हैं, इससे बच्चे को अक्षर समझने और नंबर की पहचान करने में परेशानी नहीं होगी।

बच्चे को एक्टिविटीज करवाएं

आपको बच्चे को अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज करवानी चाहिए। आप बच्चे को चित्र की मदद से बहुत सी चीजों का ज्ञान दे सकते हैं, कलरफुल चित्र बच्चों को आकर्षित करते हैं और बच्चे उनके जरिए बहुत कुछ सीख सकते हैं। बच्चे छोटी उम्र में थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल नजर आने वाली चीजों को जल्दी समझ लेते हैं इसलिए आपको बच्चों को चीजों का ज्ञान देने के लिए गाने, एक्शन या चित्र का सहारा लेना चाहिए।

बच्चों की जिज्ञासा शांत करें

आपको बच्चे के दिमााग में आ रहे सवालों से परेशान नहीं होना है, वो सवाल अजीब भी हो सकते हैं पर आपको बच्चे की जिज्ञासा शांत करनी चाहिए। आपको कभी बच्चे के सवालों से इरिटेट नहीं होना चाहिए। अगर बच्चे आपसे सवाल पूछने में झिझक महसूस कर रहे हैं तो हो उनसे खुलकर बात करें और उनके सवालों को ठीक से समझकर जवाब दें।

tips to keep children confident,mates and me,relationship tips

समय सीमा तय करें

घर पर बच्चे की प्राइमरी शिक्षा शुरू करने के लिए आपको पहले समय सीमा बांधनी होगी, बच्चे को खेल के समय खेलने दें, उसे जबरन बिठाकर पढ़ाने की कोशिश न करें। आपको इस बात का ध्यान रखना है हर समय बच्चे को पढ़ाई के लिए फोर्स न करें, इतने छोटे लिखने और पढ़ने में सक्षम नहीं होते हैं और बहुत देर तक उनके लिए पेंसिल या कलर पकड़ना भी मुश्किल होता है। इसलिए आपको गैप देना जरूरी है। हर बच्चे के सीखने की क्षमता अलग होती है इसलिए अगर बच्चा पढ़ने में सहज महसूस नहीं कर रहा है या उसका मन नहीं है तो आप बच्चे को डांटे या मारें नहीं, इससे बच्चे जिद्दी हो जाते हैं। उनके मन का सम्मान करें और कुछ समय बाद दोबारा ट्राय करें।

बच्चे को घुमाने ले जाएं

आपको बच्चे को किताबी ज्ञान देने के बजाय घुमाने लेकर जाना चाहिए, किंडर गार्डन एक ऐसा समय होता है जब बच्चे अपने आसपास की चीजों को देखकर सीखते हैं और नई चीजों को अपने व्यवहार में उतार लेते हैं। बच्चों की ऑब्सर्वेशन को बेहतर करने के लिए आपको उन्हें घुमाने लेकर जाना चाहिए आप बच्चे को जू, गॉर्डन, म्यूजियम आदि जगहों पर ले जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत