न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बचपन से ही सिखाएं बच्चों को बातचीत का सही तरीका, इन 8 तरीकों से संवारें उनका कम्यूनिकेशन स्किल्स

आज इस कड़ी में हम आपको इसके कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अपने बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हुए उनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स डवलप की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 07 Jan 2022 4:48:37

बचपन से ही सिखाएं बच्चों को बातचीत का सही तरीका, इन 8 तरीकों से संवारें उनका कम्यूनिकेशन स्किल्स

बच्चों में बचपन से ही सही आदतें डाली जाए तो वह उनके भविष्य को संवारने के काम आती हैं। आपका बच्चा चाहे कामयाब इंसान ना बन पाए लेकिन एक नेक इंसान जरूर बनेगा जो बहुत मायने रखता हैं। व्यक्ति अपनी बातचीत करने के तरीके से पहचाना जाता हैं और इसके लिए जरूरी हैं कि बच्चों को बचपन से ही बातचीत का सही तरीका सिखाया जाए और कम्यूनिकेशन स्किल्स को संवारा जाए। आज इस कड़ी में हम आपको इसके कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से अपने बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हुए उनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स डवलप की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to improve kids communication skills,mates and me,relationship tips

बच्चों में डालें सुनने की आदत

आजकल के बच्चे दूसरों की बात सुनने की बजाय केवल अपनी अपनी बात बोलते चले जाते हैं। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला उनसे क्या कहने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में सामने वाले की बात कब बीच में काट देते हैं पता ही नहीं चलता। बता दें कि बच्चों को ध्यान दूसरों की बात सुनने पर भी होना चाहिए। बच्चे को सामने वाले की बात पूरी खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। उसके बाद ही अपनी बात रखनी चाहिए। यह भी कम्यूनिकेशन स्किल्स के अंदर ही आता है।

शब्दों का सोच समझ कर करें चुनाव

बच्चा माता-पिता से ही सब कुछ सीखता है और उन्हें देखकर ही बड़ा होता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे के सामने गलत तरीके से बात करेंगे या गलत शब्दों का चुनाव करेंगे तो बच्चा भी उन्हीं शब्दों को अपनी डिक्शनरी में जोड़ेगा। ऐसे में बच्चे के सामने सोच समझकर बोलें। साथ ही गलत शब्दों का इस्तेमाल बच्चे के सामने ना करें। अगर आप चाहते हैं कि बच्चे की कम्यूनिकेशन स्किल्स बेहतर हो तो आप उसके सामने बेहतर तरीके से अपनी बात रखें।

हमेशा तोल मोल कर बोलें

बच्चों से भी तोलमोल कर बोलना जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि बच्चा कम शब्दों में अपनी बात कहें तो सबसे पहले आपको अपने अंदर इस आदत को विकसित करना होगा। जब भी आप अपने बच्चे से बात करें तो अपनी बात को कम शब्दों में कहने की कोशिश करें। ऐसा करने से बच्चे भी तोलमोल कर बोलने की आदत सीखेंगे और उसके भविष्य के लिए ऐसा करना एक अच्छा विकल्प है।

tips to improve kids communication skills,mates and me,relationship tips

बच्चों को दें किताबें

कम्युनिकेशन स्किल्स के लिए आप बच्चों को कम्यूनिकेशन स्किल्स से जुड़ी किताबें दे सकते हैं। साथ ही जब बच्चे उस किताब को पूरा कर लें तो उनसे जानें कि उन्होंने उससे क्या-क्या सीखा और आप चाहें तो उनसे अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स को संवारने का तरीका भी जान सकते हैं। ऐसे में आपको पता चलेगा कि आपके बच्चे ने उस किताब से क्या-क्या सीखा और किस चीज को इंप्रूव करने की जरूरत है। इससे अलग बच्चे का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

हावभाव का ढंग बदलें

बच्चे केवल बोलचाल ही नहीं बल्कि माता-पिता के हावभाव को भी कॉपी करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में उनके सामने अच्छे शब्दों का चुनाव करने के साथ-साथ सही लहजा और आपकी बॉडी लैंग्वेज भी सही होनी चाहिए। साथ ही आप अपने बच्चे में कम्यूनिकेशन स्किल्स को डेवलप करने के लिए कुछ ट्रेनिंग सेंटर या किसी टीचर की मदद भी ले सकते हैं। ऐसा करने से बच्चा बातचीत का सही ढंग, हावभाव और लहजे का सही तरीके से प्रयोग करेगा।

गलत शब्द बोलने पर बच्चे को टोकें

जब बच्चा गलत तरीके से बात करें या गलत शब्दों का प्रयोग करें तो माता-पिता की जिम्मेदारी है कि वे उसी समय अपने बच्चे को टोकें। अगर वे बच्चे को उसी समय टोकेंगे तो बच्चे की ये गलत शब्द की आदत खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। वहीं अगर माता-पिता बच्चे को रोकने की बजाय उसकी नादानी समझकर उसे माफ करेंगे तो हो सकता है कि आगे चलकर यह उसकी आदत में आ जाए और वह इसी प्रकार गलत शब्दों का प्रयोग करें।

tips to improve kids communication skills,mates and me,relationship tips

बच्चों को समझाएं धैर्य का महत्व

माना कि सही शब्दों का चुनाव और छोटे वाक्य में अपनी बात कहना यह सब चीजें बेहद जरूरी हैं। लेकिन धैर्य और विनम्रता भी बच्चों को सीखनी चाहिए। ऐसा करने से बच्चों की सकारात्मक छवि लोगों के सामने बनती है। साथ ही लोग बच्चों की बातों को भी गंभीरता से लेना शुरू कर देते हैं। भविष्य में भी धैर्य और विनम्रता होनों ही काम आते हैं। ध्यान रखें कि जब बच्चा बचपन से ही अपनी कम्यूनिकेशन स्किल्स पर ध्यान देता है और अपने स्वभाव में धैर्य और विनम्रता लाता है तो बड़े होकर वे अपने निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करता है। साथ ही बच्चे का मन पढ़ाई में भी लगेगा।

आई कांटेक्ट भी है जरूरी

अपनी बात कह देना ही काफी है नहीं है। कम्यूनिकेशन स्किल्स में आई कांटेक्ट पर भी जोर दिया जाता है। आई कांटेक्ट बनाएं रखने से सामने वाले व्यक्ति का ध्यान इधर ऊधर नहीं भटकता और वह आपकी बात को अच्छे से समझता और सुनता है। ऐसे में अगर बच्चे बचपन से ही आई कॉन्टेक्ट के महत्व को समझ जाए तो उन्हें भविष्य में ज्यादा समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर