न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दुल्हन बनने के बाद सास-ससुर से चाहती हैं प्यार, इन तरीकों की मदद से जमाए अपना पहला इंप्रेशन

हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप ससुराल में आपका पहला इंप्रेशन अच्छा दिखा सकती है और सभी की नजरों में अपने प्रति प्यार पैदा कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 29 Jan 2022 4:00:07

दुल्हन बनने के बाद सास-ससुर से चाहती हैं प्यार, इन तरीकों की मदद से जमाए अपना पहला इंप्रेशन

शादी का फैसला जिंदगी बदलने वाला होता हैं जिसमें नई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ता हैं। खासतौर से लड़कियों के लिए दुल्हन बनने के बाद नई जिंदगी सामने होती हैं। भारत में शादी दो लोगों के बीच नहीं बल्कि दो परिवारों में होती हैं जहां लड़कियों को अपने सास-ससुर की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती हैं। ऐसे में लड़कियां चाहती हैं कि उनके सास-ससुर उन्हें बेटी जैसा प्यार और सम्मान दें। इसके लिए जरूरी हैं कि आप भी अपने सास-ससुर से अपनापन दिखाते हुए उन्हें बेटी जैसी फीलिंग दें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप ससुराल में आपका पहला इंप्रेशन अच्छा दिखा सकती है और सभी की नजरों में अपने प्रति प्यार पैदा कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

tips to get love from in laws,mates and me,relationship tips

कुशल गृहणी

चाहे आप नौकरी पेशा हो या नहीं, लेकिन हर सास अपनी बहु में कुशल गृहणी का गुण चाहती हैं। बहु रसोई के कामकाज में निपुण हो और खास कर उसे लजीज खाना बनाना आता हो तो ससुराल वाले बहुत जल्दी प्रभावित होते हैं। अगर आप अच्छा खाना बनाकर सास ससुर या ससुराल के अन्य सदस्यों को खिलाएंगी तो वह आपसे निश्चित ही इंप्रेस हो सकते हैं।

ससुराल की महिलाओं से दोस्ती

एक अच्छी बहू बनने के लिए जरूरी है सास का साथ। सास के साथ दोस्ती कर लें। यानी उन्हें बाहर घुमाने ले जाएं। उनके साथ शॉपिंग करें। सास के साथ ज्यादा और अच्छा समय बिताएं। उन्हें महसूस कराएं कि आपके आने के बाद ससुराल में उनकी टीम में आप हैं। ऐसा आप ससुराल में ननद या भाभी के होने पर भी कर सकती हैं। ससुराल की महिलाओं से अच्छी बॉन्डिंग होने पर परिवार के बाकी लोग भी आपसे संतुष्ट हो सकते हैं।

अच्छी दिखें

ब्यूटी पहला इंप्रेशन होता है। शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को देखने के लिए मेहमान आते रहते हैं। ऐसे में अगर आप अच्छे से तैयार रहेंगी तो मेहमान आपकी तारीफ करेंगे। सास-ससुर को अपनी बहु की तारीफ सुनकर गर्व महसूस होगा। मौके के अनुरूप कपड़े पहने। अधिक संजने संवरने की जरूरत नहीं लेकिन हल्का मेकअप और सुंदर कपड़ों से भी आप निरख सकती हैं। सास ससुर को इम्प्रेस करने के लिए उनके दोस्त रिश्तेदारों को इम्प्रेस करना जरूरी होता है।

tips to get love from in laws,mates and me,relationship tips

बच्चों संग प्यार से करें व्यवहार

शादी में अक्सर रिश्तेदारों के छोटे बच्चे एकत्र हो जाते हैं। हो सकता है ससुराल में आपके जेठ या ननद के बच्चे हों। घर में बच्चे होंगे तो बदमाशी और शोर होना लाजमी है। लेकिन आपको उनकी शरारतों पर इरिटेट नहीं होना चाहिए। शांत रहे और बच्चों को प्यार से समझाएं। बच्चों को सभी प्यार करते हैं। ऐसे में घर के बच्चों से दोस्ती आपको बड़ों के दिल में भी जगह देगी।

पति या अन्य किसी की आलोचना से बचें

इस बात का ध्यान रखें ससुराल वालों के सामने किसी की बुराई न करें। जैसे ससुराल में भाभी हों तो उनसे ससुराल पक्ष के किसी रिश्तेदार या सास व ननद की बुराई, या सास के सामने अपने पति की किसी गलती को उजागर करना। खास कर पति-पत्नी के बीच की बातों को ससुराली जनों के सामने न लाएं। हो सकता है कि वह आपके सामने किसी रिश्तेदार की बुराई करे लेकिन आपको तब भी किसी की आलोचना नहीं करनी चाहिए। इससे उनके मन में आपके लिए गलत सोच विकसित हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर