न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विचारों का मेल ना खाने की वजह से हो जाती हैं लड़ाई, इन बातों का ध्यान रख संभाले रिलेशनशिप

हांलाकि दोनों पार्टनर एक-दूसरे की खुशी में अपनी खुशी ढूंढ ले तो यह नोंबत ही नहीं आती हैं। ऐसे में आज हम आपको रिलेशनशिप को संभालने और मजबूत बनाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 21 Jan 2022 1:39:36

विचारों का मेल ना खाने की वजह से हो जाती हैं लड़ाई, इन बातों का ध्यान रख संभाले रिलेशनशिप

शादी का बंधन दो व्यक्ति के साथ दो परिवारों का मिलन होता हैं जिसे संभालने की जिम्मेदारी दोनों पार्टनर पर होती हैं। दोनों के बीच का विश्वास और भरोसा उनके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करता हैं। हांलाकि रिलेशनशिप में एक समय के बाद हल्की नोंकझोंक होना तो शुरू हो ही जाता हैं। लेकिन यह भी ध्यान रखने की जरूरत होती हैं कि यह हल्की नोंकझोंक आगे बढ़ते हुए रिश्ते में दरार ना डाल दें। हांलाकि दोनों पार्टनर एक-दूसरे की खुशी में अपनी खुशी ढूंढ ले तो यह नोंबत ही नहीं आती हैं। ऐसे में आज हम आपको रिलेशनशिप को संभालने और मजबूत बनाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

fights between partners,mates and me,relationship tips

पार्टनर संग करें बात

पार्टनर संग बात करने से रिश्ते मे आ रही कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। हो सकता है कि अक्सर होने वाली लड़ाई के कारण वह आपके साथ बैठ कर बातचीत न करना चाह रहे हों, ऐसे में उनके लिए छोटी-छोटी चीजों के लिए वक्त निकालें। जैसे बैठ कर बात करने के बजाए आप वाॅक पर जा सकते हैं और रास्ते में बातों-बातों में अपनी भावनाएं रखें या उनके मन को समझे। पार्टनर को ड्राप करते समय भी उनसे बातें कर सकते हैं।

जल्द से जल्द प्रॉब्लम करें सॉल्व

किसी बात पर आप दोनों की लड़ाई हो जाए तो एक दूसरे के मनाने का इंतजार करने के बजाए बैठकर दोनों मिलकर उस बात का हल निकालें। समय पर बातें छोड़ने से रिश्ते में और परेशानी बढ़ सकती है। ये जानने का प्रयास करें कि उन्हें आपकी कौन सी बात अच्छी नहीं लगी और आप को उनकी किस बात पर गुस्सा आया। ताकि दोनों अगली बार ऐसी बातों को रिश्ते के बीच न आने दें।

एक दूसरे की करें मदद

आदर्श पति पत्नी के रिश्ते में आदर, अपनापन और सहयोग की भावना होनी चाहिए। अपने पार्टनर के स्वभाव का सम्मान करें। पति पत्नी अपनी इच्छाओं को एक दूसरे पर न थोपते हुए बराबरी का दर्जा देते हो तो आप एक आदर्श लाइफ पार्टनर हैं। सच्चे लाइफ पार्टनर वही होते हैं जो एक दूसरे के कामों में सहयोग करें। सारे काम को एक दूसरे पर न डालें।

fights between partners,mates and me,relationship tips

गुस्से में न दें जवाब

कभी-कभी बातों ही बातों में आपको अपने पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है लेकिन गुस्से में जवाब देने के बजाए चुप रहना सही होगा। हो सकता है आपके पार्टनर ने अंजाने में या आपकी भावना को ठेस न पहुंचाने के उद्देश्य से वह बात कही हो लेकिन अगर आप उस समय गुस्से में रिएक्ट करते हैं तो बात बिगड़ सकती है। ऐसे में बात को बदलकर कुछ और बातें करें।

झगड़े के बाद व्यवहार में न लाएं बदलाव

अक्सर पार्टनर के बीच बहस होने के बाद कुछ समय के लिए वह एक दूसरे के साथ पहले जैसा व्यवहार नहीं करते। जैसे एक साथ बैठ कर खाना पीना, या एक दूसरे को कॉल मैसेज करना। कितनी भी बहस या लड़ाई क्यों न हो, उनके साथ अपनी डेली रुटीन या पहले से तय प्रोग्राम में बदलाव न करें। लड़ाई के बाद भी उन्हें पहले की तरह की गुड नाइट मैसेज भेजें या साथ बैठ कर चाय नाश्ता करें।

गलतियों को नजरअंदाज करें

गलती चाहें कितनी भी बड़ी क्यों न हो? कठिन परिस्थिति में भी आप अपने पार्टनर को दोष न देकर उसके साथ खड़े होते हैं तो आप एक आदेश पार्टनर हैं। उस समय खुद को रख कर देखें यदि वो गलती आपसे होती तो आप क्या करते ? अपने पार्टनर से क्या अपेक्षा रखते? पार्टनर की गलती को माफ करके उसे सुधारने की पहल करें।

fights between partners,mates and me,relationship tips

एक दूसरे को दें वक्त

ज्यादातर झगड़े एक दूसरे को वक्त न देने या बातचीत न होने के कारण होते हैं। इसलिए अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। आजकल अक्सर ऐसा होता है कि कपल साथ तो होते हैं लेकिन उनका समय या तो फोन पर मैसेज और काॅल पर दूसरों के साथ बीतता है या किसी अन्य बातों में। लेकिन जब एक दूसरे के साथ हों तो हर पल को खुल कर एंजाॅय करें।

एक दूसरे का सम्मान करें

सम्मान किसे नहीं पसंद होता है? जब पति पत्नी के रिश्ते की बात हो तो ये सम्मान एक दूसरे के लिए और ज्यादा होना चाहिए। आपका पार्टनर चाहे रुपये, पढ़ाई लिखाई ,गुण या फिर नौकरी में भले आपसे कम हो, उसके बाद भी आप उनकी अच्छी बातों के लिए उनका सम्मान करिए। आप एक दूसरे के लाइफ पार्टनर है यही काफी है। इसलिए एक आदर्श पति पत्नि के रिश्ते में एक दूसरे के लिए सम्मान होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर